मॉरिशस पहुंचे पीएम मोदी, सभी 34 मंत्रियों ने किया स्वागत, होंगे कई अहम समझौते

JAGRAN DESK

पीएम नरेंद्र मोदी इस दौरान तमाम परियोजनाओं का उद्धाटन करेंगे. जो दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत करेगा.

पीएम नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर मॉरिशस पहुंच गए हैं. ताजा जानकारी के मुताबिक वे मॉरिशस के पोर्ट लुइस पहुंचे जहां उनका औपचारिक स्वागत किया गया. बता दें, मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम पीएम मोदी की अगवानी करने एयरपोर्ट पहुंचे. जहां उन्होंने पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया. इस दौरान वहां के सभी 34 मंत्री उपस्थित रहे. बता दें, पीएम मोदी देर रात मॉरिशस दौरे पर रवाना हुए थे. एयरपोर्ट पर एकत्रित भारतीय समुदाय के सदस्य भारतीय प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए उत्साहित दिखे.

रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने कहा कि यह यात्रा दोनों देशों के बीच संबंधों में एक 'नया और उज्ज्वल' अध्याय खोलेगी. उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि यह यात्रा अतीत की नींव पर आधारित होगी और भारत और मॉरीशस संबंध मजबूत होंगे. वे मॉरिशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम के निमंत्रण पर 11 और 12 मार्च को मॉरीशस में रहेंगे. इस दौरान वे वहां के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. मॉरीशस के उप-विदेश मंत्री नरसिंहन ने बताया कि सभी 34 मंत्रियों ने पीएम मोदी का स्वागत किया इससे दोनों देश 'उत्कृष्ट' संबंध मजबूत होंगे.

    बता दें, मॉरिशस दौरे के दौरान पीएम मोदी तकरीबन 20 से ज्यादा भारत निर्मित परियोजनाओं का उद्धाटन करेंगे, जिसमें क्षमता निर्माण से लेकर कई परियोजनाएं शामिल हैं. वहीं, पीएम मोदी वहां के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम के साथ सिविल सर्विसेज भवन का उद्धाटन भी करेंगे. जिसकी लागत करीब 4.75 मिलियन डॉलर है.

    पीएम मोदी ने आगे कहा कि वह मॉरीशस के नेतृत्व के साथ मिलकर 'सभी पहलुओं में हमारी साझेदारी को बढ़ाने और हमारे लोगों की प्रगति और समृद्धि के लिए हमारी स्थायी मित्रता को मजबूत करने' के लिए तत्पर हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि मॉरीशस एक करीबी समुद्री पड़ोसी, हिंद महासागर में एक प्रमुख साझेदार और अफ्रीकी महाद्वीप का प्रवेश द्वार है. हम इतिहास, भूगोल और संस्कृति से जुड़े हुए हैं. उन्होंने कहा कि गहरा आपसी विश्वास, लोकतंत्र के मूल्यों में साझा विश्वास और हमारी विविधता का उत्सव हमारी ताकत हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच घनिष्ठ और ऐतिहासिक संबंध साझा गौरव का स्रोत हैं.

    मॉरिशस के राष्ट्रीय दिवस के समारोह में पीएम मोदी के साथ-साथ भारतीय सशस्त्र बलों की एक टुकड़ी, भारतीय नौसेना का एक युद्धपोत और भारतीय वायु सेना की आकाश गंगा स्काईडाइविंग टीम भी भाग लेगी. दोनों देशों के रिश्तों पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में दोनों पक्षों के बीच जन-केंद्रित पहलों के साथ 'महत्वपूर्ण प्रगति' हुई है. उन्होंने कहा कि मैं मॉरीशस के नेतृत्व के साथ मिलकर अपनी साझेदारी को सभी पहलुओं में बढ़ाने तथा हमारे लोगों की प्रगति और समृद्धि के लिए हमारी स्थायी मित्रता को मजबूत करने जा रहा हूं. इसके साथ-साथ हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा और विकास को मजबूत करने के अवसर की प्रतीक्षा कर रहा हूं, जो हमारे दृष्टिकोण 'सागर' का हिस्सा है. बता दें, यहां सागर का तात्पर्य है क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास.

    मॉरिशस हर साल 12 मार्च को अपना राष्ट्रीय दिवस समारोह मनाता है. भारत और मॉरीशस के बीच समुद्री सुरक्षा, विकास साझेदारी, क्षमता निर्माण और लोगों के बीच घनिष्ठ संबंधों में अद्वितीय घनिष्ठ सहयोग है.

    -----------------

    हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
    🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
    🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
    🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
    🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

    📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
    👉 आज ही जुड़िए

    www.dainikjagranmpcg.com
    11 Mar 2025 By दैनिक जागरण

    मॉरिशस पहुंचे पीएम मोदी, सभी 34 मंत्रियों ने किया स्वागत, होंगे कई अहम समझौते

    JAGRAN DESK

    पीएम नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर मॉरिशस पहुंच गए हैं. ताजा जानकारी के मुताबिक वे मॉरिशस के पोर्ट लुइस पहुंचे जहां उनका औपचारिक स्वागत किया गया. बता दें, मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम पीएम मोदी की अगवानी करने एयरपोर्ट पहुंचे. जहां उन्होंने पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया. इस दौरान वहां के सभी 34 मंत्री उपस्थित रहे. बता दें, पीएम मोदी देर रात मॉरिशस दौरे पर रवाना हुए थे. एयरपोर्ट पर एकत्रित भारतीय समुदाय के सदस्य भारतीय प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए उत्साहित दिखे.

    रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने कहा कि यह यात्रा दोनों देशों के बीच संबंधों में एक 'नया और उज्ज्वल' अध्याय खोलेगी. उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि यह यात्रा अतीत की नींव पर आधारित होगी और भारत और मॉरीशस संबंध मजबूत होंगे. वे मॉरिशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम के निमंत्रण पर 11 और 12 मार्च को मॉरीशस में रहेंगे. इस दौरान वे वहां के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. मॉरीशस के उप-विदेश मंत्री नरसिंहन ने बताया कि सभी 34 मंत्रियों ने पीएम मोदी का स्वागत किया इससे दोनों देश 'उत्कृष्ट' संबंध मजबूत होंगे.

      बता दें, मॉरिशस दौरे के दौरान पीएम मोदी तकरीबन 20 से ज्यादा भारत निर्मित परियोजनाओं का उद्धाटन करेंगे, जिसमें क्षमता निर्माण से लेकर कई परियोजनाएं शामिल हैं. वहीं, पीएम मोदी वहां के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम के साथ सिविल सर्विसेज भवन का उद्धाटन भी करेंगे. जिसकी लागत करीब 4.75 मिलियन डॉलर है.

      पीएम मोदी ने आगे कहा कि वह मॉरीशस के नेतृत्व के साथ मिलकर 'सभी पहलुओं में हमारी साझेदारी को बढ़ाने और हमारे लोगों की प्रगति और समृद्धि के लिए हमारी स्थायी मित्रता को मजबूत करने' के लिए तत्पर हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि मॉरीशस एक करीबी समुद्री पड़ोसी, हिंद महासागर में एक प्रमुख साझेदार और अफ्रीकी महाद्वीप का प्रवेश द्वार है. हम इतिहास, भूगोल और संस्कृति से जुड़े हुए हैं. उन्होंने कहा कि गहरा आपसी विश्वास, लोकतंत्र के मूल्यों में साझा विश्वास और हमारी विविधता का उत्सव हमारी ताकत हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच घनिष्ठ और ऐतिहासिक संबंध साझा गौरव का स्रोत हैं.

      मॉरिशस के राष्ट्रीय दिवस के समारोह में पीएम मोदी के साथ-साथ भारतीय सशस्त्र बलों की एक टुकड़ी, भारतीय नौसेना का एक युद्धपोत और भारतीय वायु सेना की आकाश गंगा स्काईडाइविंग टीम भी भाग लेगी. दोनों देशों के रिश्तों पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में दोनों पक्षों के बीच जन-केंद्रित पहलों के साथ 'महत्वपूर्ण प्रगति' हुई है. उन्होंने कहा कि मैं मॉरीशस के नेतृत्व के साथ मिलकर अपनी साझेदारी को सभी पहलुओं में बढ़ाने तथा हमारे लोगों की प्रगति और समृद्धि के लिए हमारी स्थायी मित्रता को मजबूत करने जा रहा हूं. इसके साथ-साथ हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा और विकास को मजबूत करने के अवसर की प्रतीक्षा कर रहा हूं, जो हमारे दृष्टिकोण 'सागर' का हिस्सा है. बता दें, यहां सागर का तात्पर्य है क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास.

      मॉरिशस हर साल 12 मार्च को अपना राष्ट्रीय दिवस समारोह मनाता है. भारत और मॉरीशस के बीच समुद्री सुरक्षा, विकास साझेदारी, क्षमता निर्माण और लोगों के बीच घनिष्ठ संबंधों में अद्वितीय घनिष्ठ सहयोग है.

      https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/pm-modi-reached-mauritius-all-34-ministers-will-welcome-many/article-13496

      खबरें और भी हैं

      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      टाप न्यूज

      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
      मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

      प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
      मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
      रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

      ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

      भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
      देश विदेश 
      ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

      2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

      संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
      देश विदेश 
      2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

      बिजनेस

      ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
      एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
      पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
      शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
      BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
      शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
      Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.