पीएम मोदी विशाखापट्टनम में बोले: दुनिया में बढ़ रही अशांति के बीच योग है शांति का रास्ता

JAGRAN DESK

दुनियाभर में शनिवार को 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया।

पीएम नरेंद्र मोदी ने विशाखापट्टनम में 3 लाख लोगों और 40 देशों के राजनयिकों के साथ योग किया। उन्होंने कहा, “योग का अर्थ है जोड़ना” — यह मानवता और विश्व को आपसी भाईचारे और शांति में बांधने का साधन है।

191 देशों में 1,300 स्थानों पर आयोजन

  • 191 देशों में लगभग 1,300 स्थानों पर 2,000 से अधिक योग कार्यक्रम हुए।

  • भारत में 1 लाख स्थानों पर आयोजन किया गया, जिसमें 2 करोड़ से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया।

  • केवल आंध्रप्रदेश में 50 लाख से अधिक योग प्रमाणपत्र वितरित कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है।

योग है ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ का मूलमंत्र

पीएम मोदी ने कहा, "योग हमें यह सिखाता है कि सभी जीवों और तत्वों का स्वास्थ्य आपस में जुड़ा है — मिट्टी से लेकर नदी तक, जानवरों से लेकर पेड़-पौधों तक, सभी का आपसी समन्वय जरूरी है।"

योग से बनेगी समरसता और शांति

  • पीएम मोदी ने 'मी टू वी' का मूलमंत्र दिया — व्यक्ति से समष्टि तक के भाव का समर्थन किया।

  • उन्होंने ओबेसिटी जैसे वैश्विक मुद्दे का जिक्र किया और लोगों से जीवन में 10% कम तेल उपयोग करने का अनुरोध किया।

दुनियाभर में फैल रहा है ‘हील इन इंडिया’ का मंत्र

भारत विश्व में योग और समग्र स्वास्थ्य का केंद्र बन रहा है। इसके लिए ई-आयुष वीजा और कॉमन प्रोटोकॉल बनाए जा रहे हैं, ताकि पूरी दुनिया इसका लाभ ले सके।

योग से वैश्विक शांति और भाईचारे का मार्ग

पीएम मोदी ने आग्रह किया कि योग सिर्फ व्यक्तिगत साधना तक सीमित न रहे, बल्कि यह एक वैश्विक साझेदारी बने।
"मी टू वी का भाव ही भारतीय संस्कृति का मूल है — जब व्यक्ति व्यक्तिगत हित से ऊपर उठकर सोचता है, तब पूरी मानवता का हित सधता है।"

समारोह में शामिल अन्य नेता

  • केंद्रिय मंत्री जेपी नड्डा: "योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य और चेतना का साधन है।"

  • केंद्रिय मंत्री शिवराज सिंह: दिल्ली में योग किया।

  • विदेश मंत्री एस. जयशंकर: दिल्ली में कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह: उधमपुर में योग किया और आतंकवाद के खिलाफ पूरी तत्परता का संदेश दिया।

  • सीएम योगी आदित्यनाथ: गोरखपुर में किया योग साधना में हिस्सा लिया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Jun 2025 By दैनिक जागरण

पीएम मोदी विशाखापट्टनम में बोले: दुनिया में बढ़ रही अशांति के बीच योग है शांति का रास्ता

JAGRAN DESK

पीएम नरेंद्र मोदी ने विशाखापट्टनम में 3 लाख लोगों और 40 देशों के राजनयिकों के साथ योग किया। उन्होंने कहा, “योग का अर्थ है जोड़ना” — यह मानवता और विश्व को आपसी भाईचारे और शांति में बांधने का साधन है।

191 देशों में 1,300 स्थानों पर आयोजन

  • 191 देशों में लगभग 1,300 स्थानों पर 2,000 से अधिक योग कार्यक्रम हुए।

  • भारत में 1 लाख स्थानों पर आयोजन किया गया, जिसमें 2 करोड़ से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया।

  • केवल आंध्रप्रदेश में 50 लाख से अधिक योग प्रमाणपत्र वितरित कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है।

योग है ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ का मूलमंत्र

पीएम मोदी ने कहा, "योग हमें यह सिखाता है कि सभी जीवों और तत्वों का स्वास्थ्य आपस में जुड़ा है — मिट्टी से लेकर नदी तक, जानवरों से लेकर पेड़-पौधों तक, सभी का आपसी समन्वय जरूरी है।"

योग से बनेगी समरसता और शांति

  • पीएम मोदी ने 'मी टू वी' का मूलमंत्र दिया — व्यक्ति से समष्टि तक के भाव का समर्थन किया।

  • उन्होंने ओबेसिटी जैसे वैश्विक मुद्दे का जिक्र किया और लोगों से जीवन में 10% कम तेल उपयोग करने का अनुरोध किया।

दुनियाभर में फैल रहा है ‘हील इन इंडिया’ का मंत्र

भारत विश्व में योग और समग्र स्वास्थ्य का केंद्र बन रहा है। इसके लिए ई-आयुष वीजा और कॉमन प्रोटोकॉल बनाए जा रहे हैं, ताकि पूरी दुनिया इसका लाभ ले सके।

योग से वैश्विक शांति और भाईचारे का मार्ग

पीएम मोदी ने आग्रह किया कि योग सिर्फ व्यक्तिगत साधना तक सीमित न रहे, बल्कि यह एक वैश्विक साझेदारी बने।
"मी टू वी का भाव ही भारतीय संस्कृति का मूल है — जब व्यक्ति व्यक्तिगत हित से ऊपर उठकर सोचता है, तब पूरी मानवता का हित सधता है।"

समारोह में शामिल अन्य नेता

  • केंद्रिय मंत्री जेपी नड्डा: "योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य और चेतना का साधन है।"

  • केंद्रिय मंत्री शिवराज सिंह: दिल्ली में योग किया।

  • विदेश मंत्री एस. जयशंकर: दिल्ली में कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह: उधमपुर में योग किया और आतंकवाद के खिलाफ पूरी तत्परता का संदेश दिया।

  • सीएम योगी आदित्यनाथ: गोरखपुर में किया योग साधना में हिस्सा लिया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/pm-modi-said-in-visakhapatnam-there-is-a-path-of/article-24981

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.