पीएम मोदी बोले — पटेल चाहते थे पूरा कश्मीर भारत का हिस्सा बने, नेहरू ने बांटा; कांग्रेस ने अंग्रेजों की सोच को अपनाया

Jagran Desk

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को गुजरात के एकता नगर पहुंचे।

 उन्होंने नर्मदा जिले में स्थित 182 मीटर ऊंची स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पुष्पांजलि अर्पित की और ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के अवसर पर आयोजित भव्य परेड को संबोधित किया।

 “कांग्रेस ने अंग्रेजों की गुलामी की मानसिकता अपनाई”

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि “कांग्रेस को अंग्रेजों से गुलाम मानसिकता विरासत में मिली है। सरदार पटेल पूरे कश्मीर को भारत में शामिल करना चाहते थे, लेकिन तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने ऐसा नहीं होने दिया।”
उन्होंने कहा कि “नेहरू की नीतियों के कारण कश्मीर को अलग संविधान से बांट दिया गया। जो काम अंग्रेज नहीं कर पाए, वो कांग्रेस ने कर दिखाया — देश की एकता को विभाजित किया।”

 “कांग्रेस की भूल से दशकों तक जलता रहा कश्मीर”

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की लचर नीतियों की वजह से देश को दशकों तक कश्मीर समस्या की आग में जलना पड़ा।

“कश्मीर का एक हिस्सा पाकिस्तान के कब्जे में चला गया। वहीं पाकिस्तान ने आतंकवाद को बढ़ावा दिया और भारत को उसकी भारी कीमत चुकानी पड़ी। दुख की बात यह है कि कांग्रेस आतंकवाद के आगे हमेशा नतमस्तक रही।”

 परेड की सलामी ली, महिला अफसरों ने संभाली कमान

इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने ‘राष्ट्रीय एकता दिवस परेड’ की सलामी ली। परेड की खासियत रही कि सभी टुकड़ियों का नेतृत्व महिला अधिकारियों ने किया।
कार्यक्रम में BSF, CRPF, CISF, ITBP और सीमा सुरक्षा बल सहित कुल 16 टुकड़ियों ने हिस्सा लिया।

परेड में ऑपरेशन सिंदूर के 16 पदक विजेता और CRPF के 5 शौर्य चक्र विजेता भी शामिल हुए। कार्यक्रम का नेतृत्व हेराल्डिंग टीम के 100 सदस्यों ने किया, जबकि 9 बैंड टुकड़ियां और 4 स्कूल बैंड ने अपनी प्रस्तुतियों से माहौल देशभक्ति से भर दिया।

 सांस्कृतिक कार्यक्रमों में झलकी भारत की विविधता

परेड के दौरान हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देश की सांस्कृतिक एकता की झलक देखने को मिली। पीएम मोदी भी दर्शक दीर्घा में बैठकर तालियां बजाते और उंगलियां थिरकाते नजर आए।

 15 दिन तक चलेगा ‘भारत पर्व’

कार्यक्रम के अंत में प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि 1 से 15 नवंबर तक स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर में “भारत पर्व 2025” का आयोजन किया जाएगा।
इस दौरान हर शाम डैम व्यू पॉइंट पर दो राज्यों की टीमें अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देंगी। इस आयोजन का उद्देश्य भारत की विविधता में एकता की भावना को सशक्त रूप से प्रदर्शित करना है।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 Oct 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/pm-modi-said-patel-wanted-entire-kashmir-to-become/article-36701

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.