PM मोदी पिछले जन्म में छत्रपति शिवाजी महाराज थे… BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस का निशाना

JAGRAN DESK

बजट सत्र के दौरान ओडिशा के बीजेपी सांसद प्रदीप पुरोहित के बयान पर विवाद खड़ा हो गया. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छत्रपति शिवाजी महाराज का पुनर्जन्म बता दिया, जिसके बाद सदन में जमकर हंगामा हो गया. कांग्रेस ने इस बयान पर उन्हें घेरा और देश से माफी मांगने को कहा.

औरंगजेब और औरंगजेब की कब्र को लेकर मचे हंगामे के बीच बीजेपी सांसद प्रदीप पुरोहित ने संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर ऐसा बयान दे दिया है, जिस पर बवाल मच गया है. बीजेपी सांसद ने पीएम नरेंद्र मोदी को छत्रपति शिवाजी महाराज का पुनर्जन्म बता दिया, जिसके बाद विपक्षी दलों ने सदन में हंगामा मचा दिया. प्रदीप पुरोहित ओडिशा के बारगढ़ से बीजेपी के सांसद हैं. उनके इस बयान के बाद कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों के सांसदों ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई.

हालांकि सदन में पीठासीन दिलीप सैकिया ने प्रदीप पुरोहित के बयान की जांच के बाद सदन की कार्यवाही से उसे हटाने का निर्देश जारी किया है लेकिन दूसरी तरफ बीजेपी सांसद का वह बयान देखते ही देखते सोशल मीडिया पर अब वायरल हो चुका है. सोशल मीडिया पर भी प्रदीप पुरोहित पर जमकर निशाने साधे जा रहे हैं. लोग कह रहे हैं- छत्रपति शिवाजी का किसी पार्टी से संबंध नहीं था, ये तुलना उचित नहीं.

क्या कहा था बीजेपी सांसद ने?

दरअसल भाजपा सांसद ने अपने बयान में एक संत का जिक्र किया था. उन्होंने कहा कि गंधमादन पहाड़ी क्षेत्र में एक संत रहते हैं- गिरिजा बाबा. उन्हीं बाबा ने उनको एक बार एक बातचीत में कहा था कि भारत के मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वजन्म में छत्रपति शिवाजी महाराज थे. इसके बाद बीजेपी सांसद ने अपने बयान में यह भी जोड़ा कि आज प्रधानमंत्री मोदी भी उन्हीं की तरह भारत को शक्तिशाली राष्ट्र बनाने के प्रयत्न में जुटे हैं.

कांग्रेस ने की माफी मांगने की मांग

सांसद प्रदीप पुरोहित ने जैसे ही ये बयान दिया सदन में शोरगुल शुरू हो गया. कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ ने सोशल मीडिया एक्स पर बीजेपी सांसद के बयान का वीडियो शेयर कर दिया और इसे छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान बताया. उन्होंने एक्स पर लिखा कि महाराष्ट्र में शिव प्रेमियों की अस्मिता को ठेस पहुंचाने के लिए भाजपा नेता साजिश को अंजाम दे रहे हैं. कांग्रेस नेता ने इसी के साथ बीजेपी को शिवद्रोही बताया. उन्होने कहा कि हम ये अपमान कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे. उन्हें जल्द से जल्द माफी मांगनी चाहिए.

कांग्रेस समेत अन्य कई दलों के नेताओं ने उनके बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. लोगों ने सोशल मीडिया पर लोग उस बाबा से भी माफी मांगने को कह रहे हैं. विपक्ष ने आरोप लगाया है कि औरंगजेब के मकबरे को लेकर जानबूझकर विवाद पैदा किया जा रहा है. इस विवाद से समाज में विभाजन पैदा करने की साजिश हो रही है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Mar 2025 By दैनिक जागरण

PM मोदी पिछले जन्म में छत्रपति शिवाजी महाराज थे… BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस का निशाना

JAGRAN DESK

औरंगजेब और औरंगजेब की कब्र को लेकर मचे हंगामे के बीच बीजेपी सांसद प्रदीप पुरोहित ने संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर ऐसा बयान दे दिया है, जिस पर बवाल मच गया है. बीजेपी सांसद ने पीएम नरेंद्र मोदी को छत्रपति शिवाजी महाराज का पुनर्जन्म बता दिया, जिसके बाद विपक्षी दलों ने सदन में हंगामा मचा दिया. प्रदीप पुरोहित ओडिशा के बारगढ़ से बीजेपी के सांसद हैं. उनके इस बयान के बाद कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों के सांसदों ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई.

हालांकि सदन में पीठासीन दिलीप सैकिया ने प्रदीप पुरोहित के बयान की जांच के बाद सदन की कार्यवाही से उसे हटाने का निर्देश जारी किया है लेकिन दूसरी तरफ बीजेपी सांसद का वह बयान देखते ही देखते सोशल मीडिया पर अब वायरल हो चुका है. सोशल मीडिया पर भी प्रदीप पुरोहित पर जमकर निशाने साधे जा रहे हैं. लोग कह रहे हैं- छत्रपति शिवाजी का किसी पार्टी से संबंध नहीं था, ये तुलना उचित नहीं.

क्या कहा था बीजेपी सांसद ने?

दरअसल भाजपा सांसद ने अपने बयान में एक संत का जिक्र किया था. उन्होंने कहा कि गंधमादन पहाड़ी क्षेत्र में एक संत रहते हैं- गिरिजा बाबा. उन्हीं बाबा ने उनको एक बार एक बातचीत में कहा था कि भारत के मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वजन्म में छत्रपति शिवाजी महाराज थे. इसके बाद बीजेपी सांसद ने अपने बयान में यह भी जोड़ा कि आज प्रधानमंत्री मोदी भी उन्हीं की तरह भारत को शक्तिशाली राष्ट्र बनाने के प्रयत्न में जुटे हैं.

कांग्रेस ने की माफी मांगने की मांग

सांसद प्रदीप पुरोहित ने जैसे ही ये बयान दिया सदन में शोरगुल शुरू हो गया. कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ ने सोशल मीडिया एक्स पर बीजेपी सांसद के बयान का वीडियो शेयर कर दिया और इसे छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान बताया. उन्होंने एक्स पर लिखा कि महाराष्ट्र में शिव प्रेमियों की अस्मिता को ठेस पहुंचाने के लिए भाजपा नेता साजिश को अंजाम दे रहे हैं. कांग्रेस नेता ने इसी के साथ बीजेपी को शिवद्रोही बताया. उन्होने कहा कि हम ये अपमान कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे. उन्हें जल्द से जल्द माफी मांगनी चाहिए.

कांग्रेस समेत अन्य कई दलों के नेताओं ने उनके बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. लोगों ने सोशल मीडिया पर लोग उस बाबा से भी माफी मांगने को कह रहे हैं. विपक्ष ने आरोप लगाया है कि औरंगजेब के मकबरे को लेकर जानबूझकर विवाद पैदा किया जा रहा है. इस विवाद से समाज में विभाजन पैदा करने की साजिश हो रही है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/pm-modi-was-chhatrapati-shivaji-maharaj-in-the-previous-birth%E2%80%A6/article-14468

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.