मालदीव की आज़ादी के जश्न में होंगे पीएम मोदी मुख्य अतिथि, रिश्तों में दिखेगी नई गर्मजोशी

Jagran Desk

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25-26 जुलाई को मालदीव की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर जा रहे हैं। यह यात्रा कई मायनों में खास है — न सिर्फ इसलिए कि वे मालदीव की 60वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ के समारोह में मुख्य अतिथि होंगे, बल्कि इसलिए भी क्योंकि यह यात्रा भारत-मालदीव संबंधों में नई शुरुआत का संकेत भी देती है।

 मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू के कार्यकाल में किसी भी राष्ट्राध्यक्ष की यह पहली आधिकारिक यात्रा होगी। जानकारों के अनुसार, दोनों देशों के बीच पिछले वर्ष जो तनातनी थी, अब उसमें संतुलन और संवाद की पहल हो रही है।

जब रिश्तों में आई थी तल्खी

मुइज्जू के सत्ता में आने के बाद भारतीय सैन्य उपस्थिति को लेकर मालदीव ने आपत्ति जताई थी। वर्ष 2024 की शुरुआत में 'India Out' अभियान चला, जिसमें भारत से सैन्य कर्मियों को हटाने की मांग हुई। भारत ने तब जवाब में लक्षद्वीप को पर्यटन विकल्प के रूप में प्रमोट किया और पीएम मोदी ने स्वयं वहां की यात्रा कर एक संदेश दिया।

अक्टूबर 2024 से बदलाव की शुरुआत

राष्ट्रपति मुइज्जू ने अक्टूबर 2024 में भारत की यात्रा की थी। उस समय "India-Maldives Joint Vision for Comprehensive Economic and Maritime Security" नामक साझा दृष्टिकोण पत्र पर दोनों देशों ने सहमति जताई। पीएम मोदी की यह यात्रा उसी पहल की अगली कड़ी है।

 यात्रा का एजेंडा

  • साझा विजन डॉक्यूमेंट की प्रगति की समीक्षा

  • समुद्री सुरक्षा, ब्लू इकोनॉमी और जलवायु परिवर्तन पर चर्चा

  • ग्रेटर माले कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट, आवास योजनाएं आदि पर प्रगति

  • द्विपक्षीय विश्वास और रणनीतिक भागीदारी की बहाली

महासागर नीति में मालदीव की भूमिका

भारत की "Neighbourhood First" नीति और 'Vision MAHASAGAR' के तहत मालदीव को एक अहम साझेदार माना गया है। हिंद महासागर में चीन की सक्रियता को संतुलित करने के लिए मालदीव के साथ सहयोग भारत की सामरिक रणनीति का अहम हिस्सा है।

आज़ादी की 60वीं वर्षगांठ: डिप्लोमेसी का खास मंच

प्रधानमंत्री मोदी को इस खास अवसर पर मुख्य अतिथि बनाना दर्शाता है कि मालदीव अब भूतकाल की कड़वाहटों को पीछे छोड़कर रिश्तों को दोबारा मजबूत बनाना चाहता है। यह दौरा केवल एक औपचारिक यात्रा नहीं बल्कि एक नए भरोसे और भविष्य की साझेदारी का संकेत है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Jul 2025 By दैनिक जागरण

मालदीव की आज़ादी के जश्न में होंगे पीएम मोदी मुख्य अतिथि, रिश्तों में दिखेगी नई गर्मजोशी

Jagran Desk

 मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू के कार्यकाल में किसी भी राष्ट्राध्यक्ष की यह पहली आधिकारिक यात्रा होगी। जानकारों के अनुसार, दोनों देशों के बीच पिछले वर्ष जो तनातनी थी, अब उसमें संतुलन और संवाद की पहल हो रही है।

जब रिश्तों में आई थी तल्खी

मुइज्जू के सत्ता में आने के बाद भारतीय सैन्य उपस्थिति को लेकर मालदीव ने आपत्ति जताई थी। वर्ष 2024 की शुरुआत में 'India Out' अभियान चला, जिसमें भारत से सैन्य कर्मियों को हटाने की मांग हुई। भारत ने तब जवाब में लक्षद्वीप को पर्यटन विकल्प के रूप में प्रमोट किया और पीएम मोदी ने स्वयं वहां की यात्रा कर एक संदेश दिया।

अक्टूबर 2024 से बदलाव की शुरुआत

राष्ट्रपति मुइज्जू ने अक्टूबर 2024 में भारत की यात्रा की थी। उस समय "India-Maldives Joint Vision for Comprehensive Economic and Maritime Security" नामक साझा दृष्टिकोण पत्र पर दोनों देशों ने सहमति जताई। पीएम मोदी की यह यात्रा उसी पहल की अगली कड़ी है।

 यात्रा का एजेंडा

  • साझा विजन डॉक्यूमेंट की प्रगति की समीक्षा

  • समुद्री सुरक्षा, ब्लू इकोनॉमी और जलवायु परिवर्तन पर चर्चा

  • ग्रेटर माले कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट, आवास योजनाएं आदि पर प्रगति

  • द्विपक्षीय विश्वास और रणनीतिक भागीदारी की बहाली

महासागर नीति में मालदीव की भूमिका

भारत की "Neighbourhood First" नीति और 'Vision MAHASAGAR' के तहत मालदीव को एक अहम साझेदार माना गया है। हिंद महासागर में चीन की सक्रियता को संतुलित करने के लिए मालदीव के साथ सहयोग भारत की सामरिक रणनीति का अहम हिस्सा है।

आज़ादी की 60वीं वर्षगांठ: डिप्लोमेसी का खास मंच

प्रधानमंत्री मोदी को इस खास अवसर पर मुख्य अतिथि बनाना दर्शाता है कि मालदीव अब भूतकाल की कड़वाहटों को पीछे छोड़कर रिश्तों को दोबारा मजबूत बनाना चाहता है। यह दौरा केवल एक औपचारिक यात्रा नहीं बल्कि एक नए भरोसे और भविष्य की साझेदारी का संकेत है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/pm-modi-will-be-seen-in-the-chief-guest-relationship/article-28239

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.