तीन देशों की यात्रा पर निकलेंगे पीएम मोदी: कनाडा में होंगे G-7 समिट में शामिल, क्रोएशिया का करेंगे ऐतिहासिक दौरा

Jagran Desk

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 जून से पांच दिवसीय विदेश यात्रा पर रवाना होंगे। इस यात्रा के तहत वे साइप्रस, कनाडा और क्रोएशिया का दौरा करेंगे। सबसे अहम बात यह है कि इस दौरान पीएम मोदी G-7 शिखर सम्मेलन में भी भाग लेंगे, जो कि उनकी लगातार छठी उपस्थिति होगी।

यात्रा की शुरुआत पीएम मोदी 15-16 जून को साइप्रस से करेंगे। इसके बाद वे 16-17 जून को कनाडा के कनानास्किस शहर में आयोजित G-7 समिट में शामिल होंगे। यह यात्रा कनाडा के नए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के निमंत्रण पर हो रही है। जी-7 देशों के साथ पीएम मोदी ऊर्जा सुरक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, क्वांटम टेक्नोलॉजी और वैश्विक सहयोग जैसे अहम मुद्दों पर संवाद करेंगे।

बदले हालातों में कनाडा दौरे की अहमियत

यह दौरा इसलिए भी अहम है क्योंकि सितंबर 2023 के बाद यह पीएम मोदी की पहली कनाडा यात्रा होगी। पूर्व पीएम जस्टिन ट्रूडो द्वारा भारत पर खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में “संभावित संलिप्तता” के आरोपों के बाद दोनों देशों के रिश्तों में तल्खी आई थी। भारत ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था।
अब, नए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के सत्ता में आने के बाद रिश्तों में सुधार की उम्मीदें जगी हैं।

क्रोएशिया की पहली प्रधानमंत्री स्तरीय यात्रा

17 जून की रात को पीएम मोदी क्रोएशिया के लिए रवाना होंगे और 18 जून को राजधानी ज़ाग्रेब पहुंचेंगे। यह किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली आधिकारिक क्रोएशिया यात्रा होगी।
इस दौरान मोदी प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविक के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे और राष्ट्रपति जोरान मिलानोविक से भी मुलाकात करेंगे। यह यात्रा भारत-यूरोपीय संघ संबंधों को नई ऊर्जा देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम मानी जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Jun 2025 By दैनिक जागरण

तीन देशों की यात्रा पर निकलेंगे पीएम मोदी: कनाडा में होंगे G-7 समिट में शामिल, क्रोएशिया का करेंगे ऐतिहासिक दौरा

Jagran Desk

यात्रा की शुरुआत पीएम मोदी 15-16 जून को साइप्रस से करेंगे। इसके बाद वे 16-17 जून को कनाडा के कनानास्किस शहर में आयोजित G-7 समिट में शामिल होंगे। यह यात्रा कनाडा के नए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के निमंत्रण पर हो रही है। जी-7 देशों के साथ पीएम मोदी ऊर्जा सुरक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, क्वांटम टेक्नोलॉजी और वैश्विक सहयोग जैसे अहम मुद्दों पर संवाद करेंगे।

बदले हालातों में कनाडा दौरे की अहमियत

यह दौरा इसलिए भी अहम है क्योंकि सितंबर 2023 के बाद यह पीएम मोदी की पहली कनाडा यात्रा होगी। पूर्व पीएम जस्टिन ट्रूडो द्वारा भारत पर खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में “संभावित संलिप्तता” के आरोपों के बाद दोनों देशों के रिश्तों में तल्खी आई थी। भारत ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था।
अब, नए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के सत्ता में आने के बाद रिश्तों में सुधार की उम्मीदें जगी हैं।

क्रोएशिया की पहली प्रधानमंत्री स्तरीय यात्रा

17 जून की रात को पीएम मोदी क्रोएशिया के लिए रवाना होंगे और 18 जून को राजधानी ज़ाग्रेब पहुंचेंगे। यह किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली आधिकारिक क्रोएशिया यात्रा होगी।
इस दौरान मोदी प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविक के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे और राष्ट्रपति जोरान मिलानोविक से भी मुलाकात करेंगे। यह यात्रा भारत-यूरोपीय संघ संबंधों को नई ऊर्जा देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम मानी जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/pm-modi-will-go-on-a-trip-to-three-countries/article-24295

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.