थाईलैंड और श्रीलंका की यात्रा पर जाएंगे PM मोदी, बैंकॉक में BIMSTEC सम्मेलन में लेंगे भाग

JAGRAN DESK

पीएम मोदी छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 3 से 4 अप्रैल तक बैंकॉक, थाईलैंड का दौरा करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी 4 से 6 अप्रैल 2025 तक राजकीय यात्रा पर श्रीलंका जाएंगे।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थाईलैंड और श्रीलंका की यात्रा पर जाने वाले हैं। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी की गई जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी 3-4 अप्रैल 2025 थाईलैंड के बैंकॉक का दौरा करेंगे। पीएम मोदी 4 अप्रैल 2025 को आयोजित होने वाले छठे BIMSTEC देशों की बैठक में भी हिस्सा लेंगे। इस बैठक की मेजबानी थाईलैंड की ओर से की जा रही है। थाईलैंड के प्रधानमंत्री पोएटोंगटार्न शिनावात्रा ने पीएम मोदी को इस बैठक में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है।

क्यों अहम है बैठक?

BIMSTEC देशों की ये फिजिकल बैठक साल 2018 में नेपाल के काठमांडू में आयोजित चौथे BIMSTEC शिखर सम्मेलन के बाद हो रही है। मार्च 2022 में श्रीलंका के कोलंबो में पांचवां बिम्सटेक शिखर सम्मेलन वर्चुअल रूप में आयोजित किया गया था। छठे BIMSTEC शिखर सम्मेलन में विभिन्न देशों के नेता सहयोग को और अधिक गति प्रदान करने के तरीकों और साधनों पर विचार-विमर्श कर सकते हैं। भारत क्षेत्रीय सहयोग और साझेदारी को मजबूत करने के लिए बिम्सटेक में कई पहल कर रहा है। इनमें सुरक्षा बढ़ाना, व्यापार और निवेश को सुविधाजनक बनाना, भौतिक समुद्री और डिजिटल संपर्क स्थापित करना, खाद्य, ऊर्जा, जलवायु और मानव सुरक्षा में सहयोग करना, क्षमता निर्माण और कौशल विकास को बढ़ावा देना और लोगों के बीच संबंधों को बढ़ाना शामिल है। 

थाइलैंड के पीएम संग बैठक करेंगे पीएम मोदी

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी 3 अप्रैल को 2025 को थाईलैंड के प्रधानमंत्री के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में दोनों देशों के नेता द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा करने और देशों के बीच भविष्य की साझेदारी का मार्ग प्रशस्त करने को लेकर बात करेंगे। आपको बता दें कि भारत और थाईलैंड समुद्री के जरिए सीमा साझा करते हैं और दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक, भाषाई और धार्मिक संबंध हैं।

पीएम मोदी की श्रीलंका यात्रा

इसके बाद पीएम मोदी 4-6 अप्रैल 2025 तक राजकीय यात्रा पर श्रीलंका जाएंगे। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायका पीएम मोदी को इस यात्रा का निमंत्रण दिया है। इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी श्रीलंका के राष्ट्रपति के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी भारतीय वित्तीय सहायता से कार्यान्वित विकास परियोजनाओं के उद्घाटन के लिए अनुराधापुरा भी जाएंगे। बता दें कि श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायका ने पदभार ग्रहण करने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा के रूप में भारत का राजकीय दौरा किया था। 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Mar 2025 By दैनिक जागरण

थाईलैंड और श्रीलंका की यात्रा पर जाएंगे PM मोदी, बैंकॉक में BIMSTEC सम्मेलन में लेंगे भाग

JAGRAN DESK

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थाईलैंड और श्रीलंका की यात्रा पर जाने वाले हैं। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी की गई जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी 3-4 अप्रैल 2025 थाईलैंड के बैंकॉक का दौरा करेंगे। पीएम मोदी 4 अप्रैल 2025 को आयोजित होने वाले छठे BIMSTEC देशों की बैठक में भी हिस्सा लेंगे। इस बैठक की मेजबानी थाईलैंड की ओर से की जा रही है। थाईलैंड के प्रधानमंत्री पोएटोंगटार्न शिनावात्रा ने पीएम मोदी को इस बैठक में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है।

क्यों अहम है बैठक?

BIMSTEC देशों की ये फिजिकल बैठक साल 2018 में नेपाल के काठमांडू में आयोजित चौथे BIMSTEC शिखर सम्मेलन के बाद हो रही है। मार्च 2022 में श्रीलंका के कोलंबो में पांचवां बिम्सटेक शिखर सम्मेलन वर्चुअल रूप में आयोजित किया गया था। छठे BIMSTEC शिखर सम्मेलन में विभिन्न देशों के नेता सहयोग को और अधिक गति प्रदान करने के तरीकों और साधनों पर विचार-विमर्श कर सकते हैं। भारत क्षेत्रीय सहयोग और साझेदारी को मजबूत करने के लिए बिम्सटेक में कई पहल कर रहा है। इनमें सुरक्षा बढ़ाना, व्यापार और निवेश को सुविधाजनक बनाना, भौतिक समुद्री और डिजिटल संपर्क स्थापित करना, खाद्य, ऊर्जा, जलवायु और मानव सुरक्षा में सहयोग करना, क्षमता निर्माण और कौशल विकास को बढ़ावा देना और लोगों के बीच संबंधों को बढ़ाना शामिल है। 

थाइलैंड के पीएम संग बैठक करेंगे पीएम मोदी

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी 3 अप्रैल को 2025 को थाईलैंड के प्रधानमंत्री के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में दोनों देशों के नेता द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा करने और देशों के बीच भविष्य की साझेदारी का मार्ग प्रशस्त करने को लेकर बात करेंगे। आपको बता दें कि भारत और थाईलैंड समुद्री के जरिए सीमा साझा करते हैं और दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक, भाषाई और धार्मिक संबंध हैं।

पीएम मोदी की श्रीलंका यात्रा

इसके बाद पीएम मोदी 4-6 अप्रैल 2025 तक राजकीय यात्रा पर श्रीलंका जाएंगे। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायका पीएम मोदी को इस यात्रा का निमंत्रण दिया है। इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी श्रीलंका के राष्ट्रपति के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी भारतीय वित्तीय सहायता से कार्यान्वित विकास परियोजनाओं के उद्घाटन के लिए अनुराधापुरा भी जाएंगे। बता दें कि श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायका ने पदभार ग्रहण करने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा के रूप में भारत का राजकीय दौरा किया था। 

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/pm-modi-will-participate-in-bimstec-conference-in-bangkok-on/article-15749

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.