योग दिवस पर ऐतिहासिक आयोजन की तैयारी: पीएम मोदी विशाखापत्तनम में करेंगे 19 योगासन, 5 लाख लोग लेंगे भाग

Jagran Desk

21 जून को 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस देशभर में ऐतिहासिक अंदाज़ में मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वर्ष आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में योग सत्र का नेतृत्व करेंगे। वह इस आयोजन में 45 मिनट में कुल 19 योगासन करेंगे, जिसमें करीब 5 लाख लोग भाग लेंगे। इस आयोजन को वैश्विक रंग देने के लिए 40 देशों के योग प्रतिनिधि और प्रतिभागी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

योग को जनआंदोलन बनाने की कोशिश

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू इस आयोजन को लेकर बेहद उत्साहित हैं। वे योग को एक जनआंदोलन का रूप देना चाहते हैं। इसी उद्देश्य से राज्य सरकार 21 जून से पूरे प्रदेश में 1,000 योग पार्कों की शुरुआत करने जा रही है ताकि नागरिकों को रोजमर्रा की दिनचर्या में योग को शामिल करने की प्रेरणा मिल सके।

दिल्ली में 111 स्थानों पर योग

राजधानी दिल्ली में भी योग दिवस को लेकर भव्य तैयारियां की गई हैं। मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के नेतृत्व में लाल किला, लोधी गार्डन और कर्तव्य पथ जैसे 111 प्रतिष्ठित स्थलों पर योग सत्र आयोजित होंगे। इन कार्यक्रमों में 1 लाख से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है।

40 देशों की भागीदारी

केंद्रीय आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने बताया कि विशाखापत्तनम कार्यक्रम में 40 देशों से योग साधक भाग लेंगे। इसके अलावा 20 देशों से योगगुरु और प्रशिक्षक और भारत में अध्ययनरत विदेशी छात्र-छात्राएं भी इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनेंगे।

NCR और अन्य राज्यों में भी आयोजन

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) और देशभर के मंत्रालयों, विभागों और संगठनों द्वारा भी हजारों योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दिल्ली सरकार ने शहर के विभिन्न हिस्सों में 10 बड़े योग सत्र आयोजित करने की योजना बनाई है।

1,300 से अधिक योग संगम रजिस्टर्ड

दिल्ली में अब तक 1,300 से ज्यादा योग संगम रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं, जो इस बात का संकेत है कि योग अब सीमित वर्ग तक नहीं, बल्कि आम जनता की दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है। हर उम्र और हर वर्ग के लोग अब योग के प्रति जागरूक और सक्रिय हो रहे हैं।

सरकार का उद्देश्य: योग सभी तक पहुंचे

केंद्रीय मंत्री जाधव के अनुसार, इस बार योग दिवस को यादगार और व्यापक बनाने की तैयारी की गई है ताकि योग का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचे और यह सिर्फ एक दिवस नहीं, बल्कि जीवनशैली का स्थायी हिस्सा बने।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Jun 2025 By दैनिक जागरण

योग दिवस पर ऐतिहासिक आयोजन की तैयारी: पीएम मोदी विशाखापत्तनम में करेंगे 19 योगासन, 5 लाख लोग लेंगे भाग

Jagran Desk

योग को जनआंदोलन बनाने की कोशिश

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू इस आयोजन को लेकर बेहद उत्साहित हैं। वे योग को एक जनआंदोलन का रूप देना चाहते हैं। इसी उद्देश्य से राज्य सरकार 21 जून से पूरे प्रदेश में 1,000 योग पार्कों की शुरुआत करने जा रही है ताकि नागरिकों को रोजमर्रा की दिनचर्या में योग को शामिल करने की प्रेरणा मिल सके।

दिल्ली में 111 स्थानों पर योग

राजधानी दिल्ली में भी योग दिवस को लेकर भव्य तैयारियां की गई हैं। मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के नेतृत्व में लाल किला, लोधी गार्डन और कर्तव्य पथ जैसे 111 प्रतिष्ठित स्थलों पर योग सत्र आयोजित होंगे। इन कार्यक्रमों में 1 लाख से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है।

40 देशों की भागीदारी

केंद्रीय आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने बताया कि विशाखापत्तनम कार्यक्रम में 40 देशों से योग साधक भाग लेंगे। इसके अलावा 20 देशों से योगगुरु और प्रशिक्षक और भारत में अध्ययनरत विदेशी छात्र-छात्राएं भी इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनेंगे।

NCR और अन्य राज्यों में भी आयोजन

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) और देशभर के मंत्रालयों, विभागों और संगठनों द्वारा भी हजारों योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दिल्ली सरकार ने शहर के विभिन्न हिस्सों में 10 बड़े योग सत्र आयोजित करने की योजना बनाई है।

1,300 से अधिक योग संगम रजिस्टर्ड

दिल्ली में अब तक 1,300 से ज्यादा योग संगम रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं, जो इस बात का संकेत है कि योग अब सीमित वर्ग तक नहीं, बल्कि आम जनता की दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है। हर उम्र और हर वर्ग के लोग अब योग के प्रति जागरूक और सक्रिय हो रहे हैं।

सरकार का उद्देश्य: योग सभी तक पहुंचे

केंद्रीय मंत्री जाधव के अनुसार, इस बार योग दिवस को यादगार और व्यापक बनाने की तैयारी की गई है ताकि योग का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचे और यह सिर्फ एक दिवस नहीं, बल्कि जीवनशैली का स्थायी हिस्सा बने।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/pm-modi-will-prepare-for-the-historic-event-on-yoga/article-24052

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.