IIFA Awards की सिल्वर जुबली पर PM मोदी ने जाहिर की खुशी, 25 साल पूरे होने पर लिखा खास संदेश

JAGRAN DESK

आईफा अवॉर्ड्स का 25वां संस्करण जयपुर, राजस्थान में आयोजित किया गया। कार्तिक आर्यन और करण जौहर ने साथ मिलकर इस इवेंट को होस्ट किया था।

पिछले हफ्ते राजस्थान के जयपुर में संपन्न हुए IIFA Awards में कई सितारों ने शिरकत की। पुरस्कार समारोह के 25वें संस्करण की मेजबानी कार्तिक आर्यन और करण जौहर ने की। समारोह में शाहरुख खान, करीना कपूर और नोरा फतेही ने अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस से अवॉर्ड नाइट में चार चांद लगा दिए। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आईफा अवार्ड 2025 के 25 साल पूरे होने पर सिनेमा से जुड़े लोगों को बधाई देने के लिए एक स्पेशल संदेश लिखा है और आने वाले संस्करणों के बारे में भी बात की। साथ ही अवार्ड शो के सफलता कि कामना की है।

IIFA की सिल्वर जुबली पर नरेंद्र मोदी का संदेश

IIFA के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट ने पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा जारी किए गए पत्र को शेयर किया। इसमें लिखा था, 'मुझे अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (IIFA) पुरस्कारों के 25वें संस्करण के बारे में जानकर खुशी हुई। ढाई दशक का यह सफर उन सभी लोगों की मेहनत को दर्शाता है जिन्होंने IIFA को वास्तव में यादगार बनाया है- निर्माता, निर्देशक, कलाकार, संगीतकार, तकनीशियन और सिनेमा से जुड़े हर इंसान ने इस अवार्ड शो को बेहतरीन बनाया है।' नोट में आगे लिखा है, 'IIFA जैसे मंच यह सुनिश्चित करते हैं कि इस तरह की सिनेमाई प्रतिभा का जश्न मनाया जाए और उन्हें आगे बढ़ाया जाए। IIFA का यह 25वां संस्करण एक बड़ी सफलता है। यह विकास और उपलब्धि के अगले 25 वर्षों के लिए प्रेरणा है।'

टीवी पर कब टेलीकास्ट होगा IIFA 2025

इस साल जयपुर में 8 और 9 मार्च को डिजिटल फिल्म अवॉर्ड्स और थिएट्रिकल रिलीज के लिए दो समारोह होस्ट किए गए। 'लापता लेडीज' ने 10 अलग-अलग कैटेगरी में पुरस्कार जीते। यह अवॉर्ड शो 16 मार्च, रविवार को जी टीवी पर देखा जा सकता है। यह रात 8 बजे प्रसारित होगा। इस मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी भी मौजूद रहे। बता दें कि अवॉर्ड की शुरुआत करण जौहर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भेजे गए संदेश को पढ़कर की।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Mar 2025 By दैनिक जागरण

IIFA Awards की सिल्वर जुबली पर PM मोदी ने जाहिर की खुशी, 25 साल पूरे होने पर लिखा खास संदेश

JAGRAN DESK

पिछले हफ्ते राजस्थान के जयपुर में संपन्न हुए IIFA Awards में कई सितारों ने शिरकत की। पुरस्कार समारोह के 25वें संस्करण की मेजबानी कार्तिक आर्यन और करण जौहर ने की। समारोह में शाहरुख खान, करीना कपूर और नोरा फतेही ने अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस से अवॉर्ड नाइट में चार चांद लगा दिए। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आईफा अवार्ड 2025 के 25 साल पूरे होने पर सिनेमा से जुड़े लोगों को बधाई देने के लिए एक स्पेशल संदेश लिखा है और आने वाले संस्करणों के बारे में भी बात की। साथ ही अवार्ड शो के सफलता कि कामना की है।

IIFA की सिल्वर जुबली पर नरेंद्र मोदी का संदेश

IIFA के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट ने पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा जारी किए गए पत्र को शेयर किया। इसमें लिखा था, 'मुझे अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (IIFA) पुरस्कारों के 25वें संस्करण के बारे में जानकर खुशी हुई। ढाई दशक का यह सफर उन सभी लोगों की मेहनत को दर्शाता है जिन्होंने IIFA को वास्तव में यादगार बनाया है- निर्माता, निर्देशक, कलाकार, संगीतकार, तकनीशियन और सिनेमा से जुड़े हर इंसान ने इस अवार्ड शो को बेहतरीन बनाया है।' नोट में आगे लिखा है, 'IIFA जैसे मंच यह सुनिश्चित करते हैं कि इस तरह की सिनेमाई प्रतिभा का जश्न मनाया जाए और उन्हें आगे बढ़ाया जाए। IIFA का यह 25वां संस्करण एक बड़ी सफलता है। यह विकास और उपलब्धि के अगले 25 वर्षों के लिए प्रेरणा है।'

टीवी पर कब टेलीकास्ट होगा IIFA 2025

इस साल जयपुर में 8 और 9 मार्च को डिजिटल फिल्म अवॉर्ड्स और थिएट्रिकल रिलीज के लिए दो समारोह होस्ट किए गए। 'लापता लेडीज' ने 10 अलग-अलग कैटेगरी में पुरस्कार जीते। यह अवॉर्ड शो 16 मार्च, रविवार को जी टीवी पर देखा जा सकता है। यह रात 8 बजे प्रसारित होगा। इस मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी भी मौजूद रहे। बता दें कि अवॉर्ड की शुरुआत करण जौहर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भेजे गए संदेश को पढ़कर की।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/pm-modi-wrote-a-special-message-on-the-completion-of/article-14075

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.