- Hindi News
- टॉप न्यूज़
- PM मोदी का ऐलान: दिवाली पर मिलेगा टैक्स रिफॉर्म का तोहफा, आज से शुरू ‘विकसित भारत रोजगार योजना’
PM मोदी का ऐलान: दिवाली पर मिलेगा टैक्स रिफॉर्म का तोहफा, आज से शुरू ‘विकसित भारत रोजगार योजना’
नई दिल्ली।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए कई अहम घोषणाएं कीं। पीएम मोदी ने कहा कि देश में व्यापक टैक्स सुधार (Tax Reform) लागू करने की तैयारी अंतिम चरण में है और इसका लाभ देशवासियों को इस साल दिवाली से पहले मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह सुधार व्यवस्था को और पारदर्शी, सरल और नागरिकों के लिए अनुकूल बनाएगा।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में आज से “विकसित भारत रोजगार योजना” (Vikshit Bharat Rojgar Yojana) की शुरुआत का भी ऐलान किया। इस योजना के तहत युवाओं को रोजगार के नए अवसर मुहैया कराने के लिए विशेष पैकेज और प्रोत्साहन दिए जाएंगे। पीएम ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने में युवाओं की भूमिका सबसे अहम है और सरकार हर संभव प्रयास करेगी कि युवाओं को उनके कौशल के अनुरूप रोजगार मिल सके।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि टैक्स सुधार के बाद न सिर्फ रिटर्न फाइल करना आसान होगा बल्कि छोटे और मध्यम कारोबारियों के लिए अनुपालन का बोझ भी कम होगा। सरकार का लक्ष्य है कि टैक्स प्रणाली को डिजिटल, तेज और पारदर्शी बनाया जाए, जिससे भ्रष्टाचार की संभावना समाप्त हो और ईमानदार करदाताओं को अधिक सुविधाएं मिलें।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के अंत में देशवासियों से आह्वान किया कि वे रोजगार सृजन में सरकार के साथ भागीदार बनें और ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने में योगदान दें।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए