PM मोदी का सिवान से हमला: “बाबा साहेब को दिल में रखता हूं, RJD पैरों में”

Jagran Desk

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार के सिवान में एक जनसभा को संबोधित किया, जहां उन्होंने केंद्र की योजनाओं की चर्चा करते हुए RJD और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। पीएम मोदी ने हाल ही में वायरल हुई एक तस्वीर का जिक्र करते हुए कहा कि “RJD ने बाबासाहेब अंबेडकर की तस्वीर का अपमान किया है, वे उन्हें पैरों में रखते हैं, लेकिन मोदी उन्हें अपने दिल में बसाता है।”

परिवार का विकास नहीं, सबका विकास चाहिए'

प्रधानमंत्री ने लालू यादव पर सीधा प्रहार करते हुए कहा कि, "लालटेन कहती है – परिवार का साथ, परिवार का विकास। जबकि हम कहते हैं – सबका साथ, सबका विकास।" पीएम ने यह भी कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर जिस समानता और न्याय की बात करते थे, RJD की राजनीति उससे पूरी तरह विपरीत है।

गरीबी कम करने के काम को बताया रिकॉर्ड उपलब्धि

प्रधानमंत्री ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि बीते 10 सालों में 25 करोड़ लोगों ने गरीबी से बाहर निकलने में सफलता पाई है। उन्होंने कहा कि आज वर्ल्ड बैंक जैसे वैश्विक संस्थान भी भारत की प्रगति की सराहना कर रहे हैं।

“गरीबी हटाओ सिर्फ नारा नहीं, हमने करके दिखाया है,” उन्होंने मंच से कहा।

बिहार को मिल रही है बुनियादी सुविधाओं की सौगात

प्रधानमंत्री ने दावा किया कि 10 वर्षों में बिहार में 55 हजार किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का निर्माण हुआ है, डेढ़ करोड़ से ज्यादा घरों को बिजली और पानी के कनेक्शन दिए गए हैं। सिवान में ही एक लाख से अधिक पक्के घरों का निर्माण पूरा हो चुका है।

‘बिहार विरोधी हैं RJD और कांग्रेस के कारनामे’

प्रधानमंत्री ने कहा कि इन दोनों दलों की राजनीति बिहार को सिर्फ पीछे ले जाती रही है। उन्होंने कहा, “जब ये विकास की बात करते हैं, तो लोगों को ताले लटकते दुकानें और बंद उद्योग नजर आते हैं।”

उन्होंने यह भी कहा कि नौजवानों का विश्वास अब इन दलों से उठ चुका है क्योंकि “उनके एजेंडे में सिर्फ परिवार की भलाई रही है, जनता की नहीं।”

जनता के अपार समर्थन से गदगद दिखे पीएम

पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत जनता को धन्यवाद देते हुए की। उन्होंने कहा कि “कल बारिश हुई, फिर भी इतनी बड़ी संख्या में आपका आना मेरे लिए आशीर्वाद से कम नहीं है।” उन्होंने आगे कहा, “मैं चुप बैठने वाला नहीं हूं, बिहार के लिए और भी बहुत कुछ करना है।”

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Jun 2025 By दैनिक जागरण

PM मोदी का सिवान से हमला: “बाबा साहेब को दिल में रखता हूं, RJD पैरों में”

Jagran Desk

परिवार का विकास नहीं, सबका विकास चाहिए'

प्रधानमंत्री ने लालू यादव पर सीधा प्रहार करते हुए कहा कि, "लालटेन कहती है – परिवार का साथ, परिवार का विकास। जबकि हम कहते हैं – सबका साथ, सबका विकास।" पीएम ने यह भी कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर जिस समानता और न्याय की बात करते थे, RJD की राजनीति उससे पूरी तरह विपरीत है।

गरीबी कम करने के काम को बताया रिकॉर्ड उपलब्धि

प्रधानमंत्री ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि बीते 10 सालों में 25 करोड़ लोगों ने गरीबी से बाहर निकलने में सफलता पाई है। उन्होंने कहा कि आज वर्ल्ड बैंक जैसे वैश्विक संस्थान भी भारत की प्रगति की सराहना कर रहे हैं।

“गरीबी हटाओ सिर्फ नारा नहीं, हमने करके दिखाया है,” उन्होंने मंच से कहा।

बिहार को मिल रही है बुनियादी सुविधाओं की सौगात

प्रधानमंत्री ने दावा किया कि 10 वर्षों में बिहार में 55 हजार किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का निर्माण हुआ है, डेढ़ करोड़ से ज्यादा घरों को बिजली और पानी के कनेक्शन दिए गए हैं। सिवान में ही एक लाख से अधिक पक्के घरों का निर्माण पूरा हो चुका है।

‘बिहार विरोधी हैं RJD और कांग्रेस के कारनामे’

प्रधानमंत्री ने कहा कि इन दोनों दलों की राजनीति बिहार को सिर्फ पीछे ले जाती रही है। उन्होंने कहा, “जब ये विकास की बात करते हैं, तो लोगों को ताले लटकते दुकानें और बंद उद्योग नजर आते हैं।”

उन्होंने यह भी कहा कि नौजवानों का विश्वास अब इन दलों से उठ चुका है क्योंकि “उनके एजेंडे में सिर्फ परिवार की भलाई रही है, जनता की नहीं।”

जनता के अपार समर्थन से गदगद दिखे पीएम

पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत जनता को धन्यवाद देते हुए की। उन्होंने कहा कि “कल बारिश हुई, फिर भी इतनी बड़ी संख्या में आपका आना मेरे लिए आशीर्वाद से कम नहीं है।” उन्होंने आगे कहा, “मैं चुप बैठने वाला नहीं हूं, बिहार के लिए और भी बहुत कुछ करना है।”

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/pm-modis-attack-from-siwan-i-keep-baba-saheb-in/article-24933

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.