मधुबनी से पीएम मोदी का आतंक पर करारा प्रहार: बोले - 'धरती के आख़िरी छोर तक करेंगे पीछा'

JAGRAN DESK

पहलगाम आतंकी हमले के बाद देश की भावनाओं को मुखर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार इस वीभत्स घटना पर जनता से अपने दिल की बात कही।

बिहार के मधुबनी में 13,500 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करते हुए पीएम मोदी ने आतंकियों को सीधा और सख्त संदेश दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आतंकियों को उनकी सोच से कहीं बड़ी सज़ा दी जाएगी और उनका नामो-निशान मिटा दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पहलगाम की घटना के जिम्मेदार एक-एक व्यक्ति की पहचान कर उन्हें उनके कुकर्मों की सजा दी जाएगी।

इस दौरान पीएम मोदी ने न सिर्फ देशवासियों को भरोसा दिलाया बल्कि पूरी दुनिया को अंग्रेज़ी में एक निर्णायक संदेश भी दिया। उन्होंने कहा:

“Today from the soil of Bihar, I say to the whole world, India will identify, track, and punish every terrorist and their backers. We will pursue them to the ends of the earth. The spirit of India will never be broken by terrorism. Terrorism will not go unpunished. Every effort will be made to ensure that justice is served. The entire nation stands firm in this resolve. Everyone who believes in humanity is with us. I thank the people of various countries and the leaders who have stood with us in these times.”

(आज बिहार की धरती से मैं पूरी दुनिया को कहता हूं—भारत हर आतंकवादी और उसके समर्थकों को पहचानकर उन्हें ढूंढ़ निकालेगा और सजा देगा। हम उन्हें धरती के आख़िरी छोर तक पीछा करके पकड़ेंगे। आतंकवाद भारत की आत्मा को कभी नहीं झुका सकता। आतंकवाद को हर हाल में सज़ा मिलेगी। न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। पूरा देश इस संकल्प में दृढ़ है और मानवता में विश्वास रखने वाले सभी लोग हमारे साथ हैं।)

अब तक भारत ने क्या कदम उठाए हैं?

  • आतंकी नेटवर्क पर शिकंजा: सुरक्षाबलों ने अब तक 1,000 से अधिक ऐसे लोगों की पहचान की है जो आतंकी गतिविधियों में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से जुड़े थे। इन सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

  • कश्मीर में व्यापक सर्च ऑपरेशन: घाटी में तलाशी अभियान तेज़ कर दिए गए हैं। उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। खबर है कि तीन आतंकी घिरे हुए हैं।

  • पाकिस्तान पर सख्त कार्रवाई: आतंकी हमले में पाकिस्तान के हाथ होने की पुष्टि के बाद भारत सरकार ने पांच बड़े फैसले लिए हैं:

    1. अटारी बॉर्डर को अस्थायी रूप से बंद किया गया।

    2. सिंधु जल समझौता समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई।

    3. सभी पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश।

    4. पाक नागरिकों के लिए वीजा सेवा स्थगित की गई।

    5. भारत स्थित पाक उच्चायोग में स्टाफ की संख्या घटाकर 30 कर दी गई।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Apr 2025 By दैनिक जागरण

मधुबनी से पीएम मोदी का आतंक पर करारा प्रहार: बोले - 'धरती के आख़िरी छोर तक करेंगे पीछा'

JAGRAN DESK

बिहार के मधुबनी में 13,500 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करते हुए पीएम मोदी ने आतंकियों को सीधा और सख्त संदेश दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आतंकियों को उनकी सोच से कहीं बड़ी सज़ा दी जाएगी और उनका नामो-निशान मिटा दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पहलगाम की घटना के जिम्मेदार एक-एक व्यक्ति की पहचान कर उन्हें उनके कुकर्मों की सजा दी जाएगी।

इस दौरान पीएम मोदी ने न सिर्फ देशवासियों को भरोसा दिलाया बल्कि पूरी दुनिया को अंग्रेज़ी में एक निर्णायक संदेश भी दिया। उन्होंने कहा:

“Today from the soil of Bihar, I say to the whole world, India will identify, track, and punish every terrorist and their backers. We will pursue them to the ends of the earth. The spirit of India will never be broken by terrorism. Terrorism will not go unpunished. Every effort will be made to ensure that justice is served. The entire nation stands firm in this resolve. Everyone who believes in humanity is with us. I thank the people of various countries and the leaders who have stood with us in these times.”

(आज बिहार की धरती से मैं पूरी दुनिया को कहता हूं—भारत हर आतंकवादी और उसके समर्थकों को पहचानकर उन्हें ढूंढ़ निकालेगा और सजा देगा। हम उन्हें धरती के आख़िरी छोर तक पीछा करके पकड़ेंगे। आतंकवाद भारत की आत्मा को कभी नहीं झुका सकता। आतंकवाद को हर हाल में सज़ा मिलेगी। न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। पूरा देश इस संकल्प में दृढ़ है और मानवता में विश्वास रखने वाले सभी लोग हमारे साथ हैं।)

अब तक भारत ने क्या कदम उठाए हैं?

  • आतंकी नेटवर्क पर शिकंजा: सुरक्षाबलों ने अब तक 1,000 से अधिक ऐसे लोगों की पहचान की है जो आतंकी गतिविधियों में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से जुड़े थे। इन सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

  • कश्मीर में व्यापक सर्च ऑपरेशन: घाटी में तलाशी अभियान तेज़ कर दिए गए हैं। उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। खबर है कि तीन आतंकी घिरे हुए हैं।

  • पाकिस्तान पर सख्त कार्रवाई: आतंकी हमले में पाकिस्तान के हाथ होने की पुष्टि के बाद भारत सरकार ने पांच बड़े फैसले लिए हैं:

    1. अटारी बॉर्डर को अस्थायी रूप से बंद किया गया।

    2. सिंधु जल समझौता समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई।

    3. सभी पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश।

    4. पाक नागरिकों के लिए वीजा सेवा स्थगित की गई।

    5. भारत स्थित पाक उच्चायोग में स्टाफ की संख्या घटाकर 30 कर दी गई।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/pm-modis-attack-on-terror-from-madhubani-said-will/article-18470

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.