ओडिशा में पीएम मोदी की बड़ी सौगात: रेलवे के विकास कार्यों को 2750 करोड़ की परियोजनाएं मिलेगी मंजूरी

Jagran Desk

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने एक दिवसीय ओडिशा दौरे पर राज्य को रेलवे विकास की कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं समर्पित करेंगे। इन परियोजनाओं की कुल लागत 2750 करोड़ रुपये से अधिक है, जिनमें नई रेल लाइनों से लेकर स्टेशन सुविधाओं और ट्रेन सेवाओं तक के कार्य शामिल हैं।

सरला-सासन के बीच तीसरी और चौथी रेल लाइन को मिली हरी झंडी

प्रधानमंत्री मोदी ने सरला-सासन खंड में तीसरी और चौथी रेलवे लाइन की आधारशिला रखी। यह खंड व्यस्त झारसुगुड़ा-संबलपुर मार्ग का हिस्सा है, जहां भारी यातायात के कारण अतिरिक्त लाइनों की जरूरत महसूस की जा रही थी। इस परियोजना से न केवल माल ढुलाई आसान होगी, बल्कि औद्योगिक गति को भी बल मिलेगा।

बौध को रेलवे से मिला पहला सीधा कनेक्शन

मोदी ने 73 किलोमीटर लंबी सोनपुर-पुरुनकाटक रेलवे लाइन का उद्घाटन किया, जो ओडिशा के बौध जिले को पहली बार भारत के रेलवे नेटवर्क से जोड़ेगी। यह लाइन खुर्दा रोड-बलांगीर रेलवे परियोजना का अहम हिस्सा है, जिससे स्थानीय यात्रियों और तीर्थ यात्रियों—विशेषकर भैरवी मंदिर जाने वालों—को राहत मिलेगी।

नई ट्रेनों से बढ़ेगी आंतरिक कनेक्टिविटी

पीएम मोदी ने ओडिशा के लिए दो नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेनों की घोषणा की:

  • 18313/18314 न्यू-बौध–भुवनेश्वर साप्ताहिक एक्सप्रेस

  • 18311/18312 संबलपुर–बौध–संबलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस

इनसे ओडिशा के पिछड़े क्षेत्रों को बेहतर रेल सेवा मिलेगी।

अन्य परियोजनाओं की सौगात

प्रधानमंत्री ने साथ ही निम्नलिखित परियोजनाओं का भी उद्घाटन या शिलान्यास किया:

  • झारसुगुड़ा-जामगा के बीच चौथी रेलवे लाइन

  • सरला में मालगाड़ी रखरखाव सुविधा

  • बामरा-धरुआडीही खंड में सबवे निर्माण

  • लिंक सी-डुमेट्रा रेल लाइन

  • जलेश्वर में सड़क ओवरब्रिज

ये सभी परियोजनाएं रेल सुरक्षा, ढुलाई क्षमता और स्थानीय कनेक्टिविटी में बड़ा बदलाव लाएंगी।

जनता मैदान तक रोड शो और जनसभा का आयोजन

ओडिशा में भाजपा सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर आयोजित समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री ने भुवनेश्वर एयरपोर्ट से जनता मैदान तक रोड शो किया। इस दौरान रास्तों में हजारों लोगों ने उनका स्वागत किया। शाम 4:30 बजे से 5:30 बजे तक आयोजित जनसभा में उन्होंने जनता को संबोधित किया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Jun 2025 By दैनिक जागरण

ओडिशा में पीएम मोदी की बड़ी सौगात: रेलवे के विकास कार्यों को 2750 करोड़ की परियोजनाएं मिलेगी मंजूरी

Jagran Desk

सरला-सासन के बीच तीसरी और चौथी रेल लाइन को मिली हरी झंडी

प्रधानमंत्री मोदी ने सरला-सासन खंड में तीसरी और चौथी रेलवे लाइन की आधारशिला रखी। यह खंड व्यस्त झारसुगुड़ा-संबलपुर मार्ग का हिस्सा है, जहां भारी यातायात के कारण अतिरिक्त लाइनों की जरूरत महसूस की जा रही थी। इस परियोजना से न केवल माल ढुलाई आसान होगी, बल्कि औद्योगिक गति को भी बल मिलेगा।

बौध को रेलवे से मिला पहला सीधा कनेक्शन

मोदी ने 73 किलोमीटर लंबी सोनपुर-पुरुनकाटक रेलवे लाइन का उद्घाटन किया, जो ओडिशा के बौध जिले को पहली बार भारत के रेलवे नेटवर्क से जोड़ेगी। यह लाइन खुर्दा रोड-बलांगीर रेलवे परियोजना का अहम हिस्सा है, जिससे स्थानीय यात्रियों और तीर्थ यात्रियों—विशेषकर भैरवी मंदिर जाने वालों—को राहत मिलेगी।

नई ट्रेनों से बढ़ेगी आंतरिक कनेक्टिविटी

पीएम मोदी ने ओडिशा के लिए दो नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेनों की घोषणा की:

  • 18313/18314 न्यू-बौध–भुवनेश्वर साप्ताहिक एक्सप्रेस

  • 18311/18312 संबलपुर–बौध–संबलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस

इनसे ओडिशा के पिछड़े क्षेत्रों को बेहतर रेल सेवा मिलेगी।

अन्य परियोजनाओं की सौगात

प्रधानमंत्री ने साथ ही निम्नलिखित परियोजनाओं का भी उद्घाटन या शिलान्यास किया:

  • झारसुगुड़ा-जामगा के बीच चौथी रेलवे लाइन

  • सरला में मालगाड़ी रखरखाव सुविधा

  • बामरा-धरुआडीही खंड में सबवे निर्माण

  • लिंक सी-डुमेट्रा रेल लाइन

  • जलेश्वर में सड़क ओवरब्रिज

ये सभी परियोजनाएं रेल सुरक्षा, ढुलाई क्षमता और स्थानीय कनेक्टिविटी में बड़ा बदलाव लाएंगी।

जनता मैदान तक रोड शो और जनसभा का आयोजन

ओडिशा में भाजपा सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर आयोजित समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री ने भुवनेश्वर एयरपोर्ट से जनता मैदान तक रोड शो किया। इस दौरान रास्तों में हजारों लोगों ने उनका स्वागत किया। शाम 4:30 बजे से 5:30 बजे तक आयोजित जनसभा में उन्होंने जनता को संबोधित किया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/pm-modis-big-gift-in-odisha-will-get-2750-crore/article-24861

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.