PM मोदी की ऐतिहासिक घाना यात्रा शुरू: नेहरू और नरसिम्हा राव के बाद तीसरे भारतीय प्रधानमंत्री

Jagran Desk

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को 5 देशों के दौरे पर रवाना हो गए हैं। इस यात्रा की शुरुआत अफ्रीकी देश घाना से हुई है। यह दौरा कई मायनों में ऐतिहासिक है क्योंकि तीन दशकों बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री घाना पहुंचा है। इससे पहले 1957 में पंडित जवाहरलाल नेहरू और 1995 में पीवी नरसिम्हा राव वहां जा चुके हैं।

प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के दौरान वे घाना के राष्ट्रपति जॉन महामा से मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय व्यापार, एनर्जी, कृषि, डिजिटल टेक्नोलॉजी और वैक्सीन हब जैसे अहम मुद्दों पर सहयोग को लेकर बातचीत होगी।

इस दौरे में भारत और घाना यूपीआई और डिजिटल पेमेंट सिस्टम को लेकर भी साझेदारी बढ़ाने पर चर्चा करेंगे ताकि दोनों देशों के बीच डिजिटल लेनदेन को आसान और सुरक्षित बनाया जा सके।

संसद और भारतीय समुदाय को संबोधन

PM मोदी घाना की संसद को भी संबोधित करेंगे, साथ ही वहां बसे 15 हजार भारतीयों से भी संवाद करेंगे। राष्ट्रपति महामा उनके सम्मान में स्टेट डिनर आयोजित करेंगे।

कोविड काल में भारत-घाना की साझेदारी

कोरोना महामारी के दौरान भारत ने घाना को 6 लाख कोविड वैक्सीन भेजी थीं। इसके अलावा चिकित्सा उपकरण और तकनीकी सहायता भी दी गई थी। दोनों देश गुटनिरपेक्ष आंदोलन (NAM) के सदस्य हैं और संयुक्त राष्ट्र मंचों पर भी एक-दूसरे का समर्थन करते हैं। घाना ने भारत की UNSC स्थायी सदस्यता के दावे का समर्थन किया है।

गांधी के सिद्धांतों से मिली घाना को आज़ादी

घाना के पहले राष्ट्रपति क्वामे एन्क्रूमा को अक्सर ‘अफ्रीका का गांधी’ कहा जाता है। उन्होंने अमेरिका में पढ़ाई के दौरान महात्मा गांधी के विचारों को आत्मसात किया और अपने देश में अहिंसक आंदोलन, सिविल डिसओबिडियंस और राष्ट्रीय एकता के बल पर आजादी की लड़ाई लड़ी।

उनकी अगुवाई में 6 मार्च 1957 को घाना अफ्रीका का पहला स्वतंत्र देश बना। इस आजादी की लहर ने अफ्रीका के बाकी देशों को भी प्रेरित किया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Jul 2025 By दैनिक जागरण

PM मोदी की ऐतिहासिक घाना यात्रा शुरू: नेहरू और नरसिम्हा राव के बाद तीसरे भारतीय प्रधानमंत्री

Jagran Desk

प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के दौरान वे घाना के राष्ट्रपति जॉन महामा से मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय व्यापार, एनर्जी, कृषि, डिजिटल टेक्नोलॉजी और वैक्सीन हब जैसे अहम मुद्दों पर सहयोग को लेकर बातचीत होगी।

इस दौरे में भारत और घाना यूपीआई और डिजिटल पेमेंट सिस्टम को लेकर भी साझेदारी बढ़ाने पर चर्चा करेंगे ताकि दोनों देशों के बीच डिजिटल लेनदेन को आसान और सुरक्षित बनाया जा सके।

संसद और भारतीय समुदाय को संबोधन

PM मोदी घाना की संसद को भी संबोधित करेंगे, साथ ही वहां बसे 15 हजार भारतीयों से भी संवाद करेंगे। राष्ट्रपति महामा उनके सम्मान में स्टेट डिनर आयोजित करेंगे।

कोविड काल में भारत-घाना की साझेदारी

कोरोना महामारी के दौरान भारत ने घाना को 6 लाख कोविड वैक्सीन भेजी थीं। इसके अलावा चिकित्सा उपकरण और तकनीकी सहायता भी दी गई थी। दोनों देश गुटनिरपेक्ष आंदोलन (NAM) के सदस्य हैं और संयुक्त राष्ट्र मंचों पर भी एक-दूसरे का समर्थन करते हैं। घाना ने भारत की UNSC स्थायी सदस्यता के दावे का समर्थन किया है।

गांधी के सिद्धांतों से मिली घाना को आज़ादी

घाना के पहले राष्ट्रपति क्वामे एन्क्रूमा को अक्सर ‘अफ्रीका का गांधी’ कहा जाता है। उन्होंने अमेरिका में पढ़ाई के दौरान महात्मा गांधी के विचारों को आत्मसात किया और अपने देश में अहिंसक आंदोलन, सिविल डिसओबिडियंस और राष्ट्रीय एकता के बल पर आजादी की लड़ाई लड़ी।

उनकी अगुवाई में 6 मार्च 1957 को घाना अफ्रीका का पहला स्वतंत्र देश बना। इस आजादी की लहर ने अफ्रीका के बाकी देशों को भी प्रेरित किया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/pm-modis-historic-ghana-yatra-begins-the-third-indian-prime/article-26228

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.