- Hindi News
- टॉप न्यूज़
- सात देशों से लौटे सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल से पीएम मोदी की मुलाकात, आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक मंचों पर
सात देशों से लौटे सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल से पीएम मोदी की मुलाकात, आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक मंचों पर भारत के रुख की सराहना
Jagran Desk
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपने निवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर हाल ही में विदेश यात्रा से लौटे सात सदस्यीय सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल से भेंट की। इस प्रतिनिधिमंडल ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद दुनिया भर के 33 देशों का दौरा कर आतंकवाद के मुद्दे पर भारत के सख्त रुख और पाकिस्तान की भूमिका को उजागर किया।
इस प्रतिनिधिमंडल में देश के विभिन्न दलों से सांसद, पूर्व सांसद और राजनयिक शामिल थे, जिन्होंने वैश्विक मंचों पर एकजुट होकर भारत की आवाज को बुलंद किया। कांग्रेस से शशि थरूर, बीजेपी से रविशंकर प्रसाद और बैजयंत पांडा, जदयू से संजय कुमार झा, डीएमके से कनिमोझी करुणानिधि, एनसीपी-एसपी से सुप्रिया सुले और शिंदे गुट शिवसेना से श्रीकांत शिंदे प्रमुख नेता रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री मोदी को अपनी विदेश यात्राओं के अनुभवों से अवगत कराया और बताया कि किस तरह वैश्विक समुदाय ने भारत के दृष्टिकोण को गंभीरता से लिया। आतंकवाद के विरुद्ध भारत के निर्णायक कदमों, विशेषकर ऑपरेशन सिंदूर को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर काफी समर्थन मिला।
गौरतलब है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी। इसके जवाब में भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत पाकिस्तान और पीओके स्थित आतंकी ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की, जिसमें 100 से अधिक आतंकी मारे गए थे।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए