लालकिले से पीएम मोदी का ‘मिशन सुदर्शन चक्र’ ऐलान: देश को मिलेगा तकनीकी सुरक्षा कवच

नई दिल्ली।

आजादी के 79वें वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए कई बड़े ऐलान किए। 103 मिनट लंबे भाषण में उन्होंने सुरक्षा, विकास, जनसंख्या संतुलन, नक्सलवाद, राष्ट्र सेवा और स्वदेशी को लेकर सरकार की प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया। सबसे बड़ा ऐलान ‘मिशन सुदर्शन चक्र’ का रहा, जो आने वाले वर्षों में देश की सुरक्षा व्यवस्था को नई तकनीकी शक्ति से लैस करेगा।

मिशन सुदर्शन चक्र: तकनीक से होगा देश सुरक्षित

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि तकनीक का दायरा तेजी से बढ़ रहा है और इसके साथ ही सुरक्षा के क्षेत्र में महारत हासिल करना समय की मांग है। उन्होंने बताया कि 2025 तक सामरिक ठिकानों, सिविलियन क्षेत्रों, अस्पतालों, रेलवे स्टेशनों और आस्था के केंद्रों को उन्नत तकनीकी सुरक्षा कवच से लैस किया जाएगा
उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से प्रेरणा लेते हुए कहा कि अगले 10 वर्षों में हम सुरक्षात्मक चक्र के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे। यह नया हथियार तंत्र दुश्मन के किसी भी हमले को विफल करने में सक्षम होगा और यह पूरी तरह आधुनिक प्रणाली पर आधारित रहेगा।

हाई पावर डेमोग्राफी मिशन: जनसंख्या संतुलन पर फोकस

पीएम मोदी ने अपने भाषण में देश को एक नई चुनौती से आगाह किया। उन्होंने कहा कि “सोची-समझी साजिशों के तहत देश की डेमोग्राफी बदलने की कोशिश की जा रही है। घुसपैठिए आदिवासियों की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं, जिससे देश की सुरक्षा को खतरा है।”
इसी के मद्देनजर हाई पावर डेमोग्राफी मिशन की शुरुआत की गई है, जो जनसंख्या के असंतुलन और इससे पैदा होने वाले संकट से निपटने के लिए ठोस कदम उठाएगा।

नक्सलवाद पर काबू: 125 जिलों से घटकर 20 तक

प्रधानमंत्री ने सुरक्षा के मोर्चे पर सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। उन्होंने कहा, “कभी देश के 125 से ज्यादा जिले नक्सलवाद की चपेट में थे, आज यह समस्या सिर्फ 20 जिलों तक सीमित रह गई है।”
उन्होंने विशेष रूप से जनजातीय क्षेत्रों में किए गए विकास कार्यों का जिक्र किया और कहा कि एक समय बस्तर का नाम आते ही नक्सलवाद याद आता था, लेकिन आज वहीं के युवा ओलंपिक में देश का नाम रोशन कर रहे हैं

RSS को लालकिले से सलाम

पीएम मोदी ने पहली बार लालकिले से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा, “सौ साल पहले जन्मे इस संगठन ने राष्ट्र निर्माण के लक्ष्य के साथ कार्य किया है। मैं पिछले 100 वर्षों से राष्ट्र सेवा में जुटे आरएसएस कार्यकर्ताओं के समर्पण को सलाम करता हूं।”

वोकल फॉर लोकल: दुकानदारों के लिए विशेष अपील

प्रधानमंत्री ने आर्थिक आत्मनिर्भरता पर जोर देते हुए कहा, “हमारा मंत्र होना चाहिए—समृद्ध भारत। आज की पीढ़ी को समृद्ध भारत के लिए अपना योगदान देना होगा।”
उन्होंने राजनीतिक दलों और युवाओं से आह्वान किया कि वोकल फॉर लोकल को जीवन का मंत्र बनाएं। छोटे दुकानदारों से आग्रह किया कि वे अपनी दुकानों पर यह तख्ती लगाएं— “यहां स्वदेशी माल बिकता है”

देश के लिए मोदी का स्पष्ट संदेश

प्रधानमंत्री का यह भाषण केवल योजनाओं की घोषणा भर नहीं था, बल्कि इसमें एक दृढ़ राजनीतिक और सुरक्षा संदेश भी था—देश की सुरक्षा से समझौता नहीं होगा, तकनीक और ताकत दोनों के बल पर दुश्मन को जवाब दिया जाएगा, और विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचेगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Aug 2025 By दैनिक जागरण

लालकिले से पीएम मोदी का ‘मिशन सुदर्शन चक्र’ ऐलान: देश को मिलेगा तकनीकी सुरक्षा कवच

नई दिल्ली।

आजादी के 79वें वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए कई बड़े ऐलान किए। 103 मिनट लंबे भाषण में उन्होंने सुरक्षा, विकास, जनसंख्या संतुलन, नक्सलवाद, राष्ट्र सेवा और स्वदेशी को लेकर सरकार की प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया। सबसे बड़ा ऐलान ‘मिशन सुदर्शन चक्र’ का रहा, जो आने वाले वर्षों में देश की सुरक्षा व्यवस्था को नई तकनीकी शक्ति से लैस करेगा।

मिशन सुदर्शन चक्र: तकनीक से होगा देश सुरक्षित

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि तकनीक का दायरा तेजी से बढ़ रहा है और इसके साथ ही सुरक्षा के क्षेत्र में महारत हासिल करना समय की मांग है। उन्होंने बताया कि 2025 तक सामरिक ठिकानों, सिविलियन क्षेत्रों, अस्पतालों, रेलवे स्टेशनों और आस्था के केंद्रों को उन्नत तकनीकी सुरक्षा कवच से लैस किया जाएगा
उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से प्रेरणा लेते हुए कहा कि अगले 10 वर्षों में हम सुरक्षात्मक चक्र के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे। यह नया हथियार तंत्र दुश्मन के किसी भी हमले को विफल करने में सक्षम होगा और यह पूरी तरह आधुनिक प्रणाली पर आधारित रहेगा।

हाई पावर डेमोग्राफी मिशन: जनसंख्या संतुलन पर फोकस

पीएम मोदी ने अपने भाषण में देश को एक नई चुनौती से आगाह किया। उन्होंने कहा कि “सोची-समझी साजिशों के तहत देश की डेमोग्राफी बदलने की कोशिश की जा रही है। घुसपैठिए आदिवासियों की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं, जिससे देश की सुरक्षा को खतरा है।”
इसी के मद्देनजर हाई पावर डेमोग्राफी मिशन की शुरुआत की गई है, जो जनसंख्या के असंतुलन और इससे पैदा होने वाले संकट से निपटने के लिए ठोस कदम उठाएगा।

नक्सलवाद पर काबू: 125 जिलों से घटकर 20 तक

प्रधानमंत्री ने सुरक्षा के मोर्चे पर सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। उन्होंने कहा, “कभी देश के 125 से ज्यादा जिले नक्सलवाद की चपेट में थे, आज यह समस्या सिर्फ 20 जिलों तक सीमित रह गई है।”
उन्होंने विशेष रूप से जनजातीय क्षेत्रों में किए गए विकास कार्यों का जिक्र किया और कहा कि एक समय बस्तर का नाम आते ही नक्सलवाद याद आता था, लेकिन आज वहीं के युवा ओलंपिक में देश का नाम रोशन कर रहे हैं

RSS को लालकिले से सलाम

पीएम मोदी ने पहली बार लालकिले से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा, “सौ साल पहले जन्मे इस संगठन ने राष्ट्र निर्माण के लक्ष्य के साथ कार्य किया है। मैं पिछले 100 वर्षों से राष्ट्र सेवा में जुटे आरएसएस कार्यकर्ताओं के समर्पण को सलाम करता हूं।”

वोकल फॉर लोकल: दुकानदारों के लिए विशेष अपील

प्रधानमंत्री ने आर्थिक आत्मनिर्भरता पर जोर देते हुए कहा, “हमारा मंत्र होना चाहिए—समृद्ध भारत। आज की पीढ़ी को समृद्ध भारत के लिए अपना योगदान देना होगा।”
उन्होंने राजनीतिक दलों और युवाओं से आह्वान किया कि वोकल फॉर लोकल को जीवन का मंत्र बनाएं। छोटे दुकानदारों से आग्रह किया कि वे अपनी दुकानों पर यह तख्ती लगाएं— “यहां स्वदेशी माल बिकता है”

देश के लिए मोदी का स्पष्ट संदेश

प्रधानमंत्री का यह भाषण केवल योजनाओं की घोषणा भर नहीं था, बल्कि इसमें एक दृढ़ राजनीतिक और सुरक्षा संदेश भी था—देश की सुरक्षा से समझौता नहीं होगा, तकनीक और ताकत दोनों के बल पर दुश्मन को जवाब दिया जाएगा, और विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचेगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/pm-modis-mission-sudarshan-chakra-will-be-announced-from-red/article-30644

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.