पीएम मोदी का पॉडकास्ट डोनाल्ड ट्रंप को आया पसंद, ट्रुथ पर किया शेयर

JAGRAN DESK

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लेक्स फ्रिडमैन के पॉडकास्ट में राष्ट्रपति ट्रंप की प्रशंसा की, "हाउडी मोदी" कार्यक्रम की एक अनोखी घटना का जिक्र किया और ओबामा के साथ अपने डिनर अनुभव को साझा किया. इस बीच ट्रंप ने पॉडकास्ट को सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

मशहूर अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन के साथ अपने पॉडकास्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दिलेरी की काफी तारीफ की. पीएम मोदी ने अपने इंटरव्यू में ट्रंप को लेकर एक ऐसी घटना का जिक्र किया, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. अब पीएम मोदी के पॉडकास्ट को ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल हैंडल पर शेयर किया है. पीएम मोदी ने अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन के साथ तीन घंटे लंबे अपने पॉडकास्ट में अपने बचपन से लेकर ग्लोबल पॉलिटिक्स तक खुलकर बातचीत की. खुद अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन ने पीएम मोदी के साथ अपनी इस लंबी बातचीत को पीएम मोदी का शानदार इंटरव्यू बताया.

दरअसल, पीएम मोदी वे अपने पॉडकास्ट दौरान एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि ह्यूस्टन में ट्रंप के साथ हमारा ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम था. राष्ट्रपति ट्रंप नीचे बैठकर मेरा भाषण सुन रहे थे. ट्रंप के साथ मैंने पूरे स्टेडियम का चक्कर लगाया. सुरक्षा अधिकारियों से बिना पूछे ट्रंप मेरे साथ चल पड़े. अमेरिकी सुरक्षा प्रोटोकॉल को देखते हुए ये संभव नहीं था. ट्रंप ‘अमेरिका फर्स्ट’ वाले हैं, मैं ‘भारत फर्स्ट’ वाला हूं. राष्ट्रपति ट्रंप के साथ मेरी जोड़ी हमेशा जम जाती है.

बराक ओबामा की तरफ से दिए गए पर क्या बोले पीएम?

इसके अलावा पीएम मोदी ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की तरफ से दिए गए एक ऐसे डिनर का भी जिक्र किया, जब ओबामा पीएम मोदी के खाने को लेकर चिंता में पड़ गए थे. पीएम मोदी ने डिनर टेबल पर ओबामा की उस चिंता को दूर किया था. पीएम मोदी ने कहा कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा के साथ मेरा डिनर था. अमेरिकी दौरे पर उस समय मेरा उपवास चल रहा था. ओबामा चिंतित थे कि डिनर में कैसे खातिरदारी की जाए. मेरे लिए गर्म पानी आया तो मैंने कहा मेरा डिनर आ गया. मैं दोबारा अमेरिका गया तो ओबामा ने कहा आपको डबल खाना पड़ेगा.

यूक्रेन युद्ध को लेकर पीएम मोदी ने क्या दिया जवाब?

लेक्स फ्रिडमैन ने पॉडकास्ट में यूक्रेन युद्ध को लेकर भी पीएम मोदी से सवाल किए. प्रधानमंत्री ने कहा कि जब हम शांति के लिए बात करते हैं तो विश्व हमें सुनता है. हम संघर्ष पक्ष के नहीं हैं, हम समन्वय के पक्ष के हैं. न हम प्रकृति से संघर्ष चाहते हैं, न राष्ट्रों के बीच युद्ध. रूस और यूक्रेन दोनों के साथ हमारा घनिष्ठ संबंध है. युद्धभूमि में युद्ध का परिणाम नहीं निकलने वाला है. युद्ध का समाधान टेबल पर ही हो सकता है. मैं तटस्थ नहीं, मेरा एक पक्ष है, मैं शांति के पक्ष में हूं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Mar 2025 By दैनिक जागरण

पीएम मोदी का पॉडकास्ट डोनाल्ड ट्रंप को आया पसंद, ट्रुथ पर किया शेयर

JAGRAN DESK

मशहूर अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन के साथ अपने पॉडकास्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दिलेरी की काफी तारीफ की. पीएम मोदी ने अपने इंटरव्यू में ट्रंप को लेकर एक ऐसी घटना का जिक्र किया, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. अब पीएम मोदी के पॉडकास्ट को ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल हैंडल पर शेयर किया है. पीएम मोदी ने अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन के साथ तीन घंटे लंबे अपने पॉडकास्ट में अपने बचपन से लेकर ग्लोबल पॉलिटिक्स तक खुलकर बातचीत की. खुद अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन ने पीएम मोदी के साथ अपनी इस लंबी बातचीत को पीएम मोदी का शानदार इंटरव्यू बताया.

दरअसल, पीएम मोदी वे अपने पॉडकास्ट दौरान एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि ह्यूस्टन में ट्रंप के साथ हमारा ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम था. राष्ट्रपति ट्रंप नीचे बैठकर मेरा भाषण सुन रहे थे. ट्रंप के साथ मैंने पूरे स्टेडियम का चक्कर लगाया. सुरक्षा अधिकारियों से बिना पूछे ट्रंप मेरे साथ चल पड़े. अमेरिकी सुरक्षा प्रोटोकॉल को देखते हुए ये संभव नहीं था. ट्रंप ‘अमेरिका फर्स्ट’ वाले हैं, मैं ‘भारत फर्स्ट’ वाला हूं. राष्ट्रपति ट्रंप के साथ मेरी जोड़ी हमेशा जम जाती है.

बराक ओबामा की तरफ से दिए गए पर क्या बोले पीएम?

इसके अलावा पीएम मोदी ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की तरफ से दिए गए एक ऐसे डिनर का भी जिक्र किया, जब ओबामा पीएम मोदी के खाने को लेकर चिंता में पड़ गए थे. पीएम मोदी ने डिनर टेबल पर ओबामा की उस चिंता को दूर किया था. पीएम मोदी ने कहा कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा के साथ मेरा डिनर था. अमेरिकी दौरे पर उस समय मेरा उपवास चल रहा था. ओबामा चिंतित थे कि डिनर में कैसे खातिरदारी की जाए. मेरे लिए गर्म पानी आया तो मैंने कहा मेरा डिनर आ गया. मैं दोबारा अमेरिका गया तो ओबामा ने कहा आपको डबल खाना पड़ेगा.

यूक्रेन युद्ध को लेकर पीएम मोदी ने क्या दिया जवाब?

लेक्स फ्रिडमैन ने पॉडकास्ट में यूक्रेन युद्ध को लेकर भी पीएम मोदी से सवाल किए. प्रधानमंत्री ने कहा कि जब हम शांति के लिए बात करते हैं तो विश्व हमें सुनता है. हम संघर्ष पक्ष के नहीं हैं, हम समन्वय के पक्ष के हैं. न हम प्रकृति से संघर्ष चाहते हैं, न राष्ट्रों के बीच युद्ध. रूस और यूक्रेन दोनों के साथ हमारा घनिष्ठ संबंध है. युद्धभूमि में युद्ध का परिणाम नहीं निकलने वाला है. युद्ध का समाधान टेबल पर ही हो सकता है. मैं तटस्थ नहीं, मेरा एक पक्ष है, मैं शांति के पक्ष में हूं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/pm-modis-podcast-donald-trump-likes-to-share-on-truth/article-14301

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.