"गुजरात से पीएम मोदी की हुंकार: आतंक के कांटे को निकालकर रहेंगे"

गांधीनगर (गुजरात)।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को गांधीनगर में गुजरात शहरी विकास मिशन की 20वीं वर्षगांठ पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पाकिस्तान और आतंकवाद पर तीखी टिप्पणी की।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को यह समझ लेना चाहिए कि यह प्रॉक्सी वॉर नहीं, वास्तविक युद्ध है, जिसमें भारत अब चुप बैठने वाला नहीं है।

पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर की नदियों पर बने पुराने बांधों के गेट खोलने के फैसले का ज़िक्र करते हुए कहा कि अभी हमने सिर्फ छोटे-छोटे गेट खोले हैं, और वहां पहले से ही बाढ़ आ गई है। पाकिस्तान को यह बात समझ में आ जानी चाहिए कि असली कार्रवाई अभी बाकी है। उन्होंने 1960 की सिंधु जल संधि पर सवाल उठाते हुए कहा कि किस तरह इस संधि के तहत वर्षों तक भारत को अपनी ही नदियों की सफाई से वंचित रखा गया।

“अगर किसी स्वस्थ शरीर में कांटा चुभ जाए, तो सारा शरीर बेचैन हो जाता है। हमने तय किया है उस कांटे को निकालकर रहेंगे,” - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने दो दिवसीय गुजरात दौरे के दौरान वडोदरा, दाहोद, भुज, अहमदाबाद और गांधीनगर में विभिन्न विकास परियोजनाओं की नींव रखी। उन्होंने कहा कि गुजरात में जहां भी गए, वहां राष्ट्रभक्ति का ज्वार देखने को मिला। उन्होंने इसे मातृभूमि के प्रति प्रेम और जनता की राष्ट्र के लिए प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया।

पाकिस्तान को घेरा, आतंकियों को ‘राजकीय सम्मान’ देने पर उठाए सवाल

पीएम मोदी ने 6 मई की रात मारे गए आतंकियों को पाकिस्तान में 'स्टेट ऑनर' देने पर सख्त आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने भारत की भूमि पर खून बहाया, उनके जनाजों पर पाकिस्तानी झंडे लगाए गए, और सेना ने उन्हें सलामी दी। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह सिर्फ 'छोटा युद्ध' नहीं, बल्कि एक स्पष्ट आतंकवादी अभियान है जिसे भारत अब बर्दाश्त नहीं करेगा।

“अगर सरदार पटेल की बात मानी गई होती, तो आतंकवाद के 75 सालों का ये सिलसिला नहीं चलता।” - पीएम मोदी

देश की आर्थिक मजबूती का जिक्र

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। उन्होंने कहा कि कोविड, पड़ोसी देशों के साथ तनाव और प्राकृतिक आपदाओं के बावजूद भारत ने 11वीं से 4वीं स्थान तक का सफर तय किया है। उन्होंने यह भी कहा कि 2047 तक भारत को पूर्ण रूप से विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य तय किया गया है।

“गुजरात ने नमक से हीरे तक का सफर तय किया है, अब विकास की उड़ान और तेज होगी।”

रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने गांधीनगर में रोड शो किया, जहां आमजन ने उन पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। इस दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल भी उनके साथ मौजूद थे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 May 2025 By दैनिक जागरण

"गुजरात से पीएम मोदी की हुंकार: आतंक के कांटे को निकालकर रहेंगे"

गांधीनगर (गुजरात)।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को यह समझ लेना चाहिए कि यह प्रॉक्सी वॉर नहीं, वास्तविक युद्ध है, जिसमें भारत अब चुप बैठने वाला नहीं है।

पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर की नदियों पर बने पुराने बांधों के गेट खोलने के फैसले का ज़िक्र करते हुए कहा कि अभी हमने सिर्फ छोटे-छोटे गेट खोले हैं, और वहां पहले से ही बाढ़ आ गई है। पाकिस्तान को यह बात समझ में आ जानी चाहिए कि असली कार्रवाई अभी बाकी है। उन्होंने 1960 की सिंधु जल संधि पर सवाल उठाते हुए कहा कि किस तरह इस संधि के तहत वर्षों तक भारत को अपनी ही नदियों की सफाई से वंचित रखा गया।

“अगर किसी स्वस्थ शरीर में कांटा चुभ जाए, तो सारा शरीर बेचैन हो जाता है। हमने तय किया है उस कांटे को निकालकर रहेंगे,” - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने दो दिवसीय गुजरात दौरे के दौरान वडोदरा, दाहोद, भुज, अहमदाबाद और गांधीनगर में विभिन्न विकास परियोजनाओं की नींव रखी। उन्होंने कहा कि गुजरात में जहां भी गए, वहां राष्ट्रभक्ति का ज्वार देखने को मिला। उन्होंने इसे मातृभूमि के प्रति प्रेम और जनता की राष्ट्र के लिए प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया।

पाकिस्तान को घेरा, आतंकियों को ‘राजकीय सम्मान’ देने पर उठाए सवाल

पीएम मोदी ने 6 मई की रात मारे गए आतंकियों को पाकिस्तान में 'स्टेट ऑनर' देने पर सख्त आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने भारत की भूमि पर खून बहाया, उनके जनाजों पर पाकिस्तानी झंडे लगाए गए, और सेना ने उन्हें सलामी दी। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह सिर्फ 'छोटा युद्ध' नहीं, बल्कि एक स्पष्ट आतंकवादी अभियान है जिसे भारत अब बर्दाश्त नहीं करेगा।

“अगर सरदार पटेल की बात मानी गई होती, तो आतंकवाद के 75 सालों का ये सिलसिला नहीं चलता।” - पीएम मोदी

देश की आर्थिक मजबूती का जिक्र

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। उन्होंने कहा कि कोविड, पड़ोसी देशों के साथ तनाव और प्राकृतिक आपदाओं के बावजूद भारत ने 11वीं से 4वीं स्थान तक का सफर तय किया है। उन्होंने यह भी कहा कि 2047 तक भारत को पूर्ण रूप से विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य तय किया गया है।

“गुजरात ने नमक से हीरे तक का सफर तय किया है, अब विकास की उड़ान और तेज होगी।”

रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने गांधीनगर में रोड शो किया, जहां आमजन ने उन पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। इस दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल भी उनके साथ मौजूद थे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/pm-modis-shouts-from-gujarat-will-be-removed-by-removing/article-22327

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.