नागपुर दौरे पर जा रहे पीएम नरेंद्र मोदी, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, जानें क्या है पूरा प्रोग्राम

JAGRAN DESK

पीएम नरेंद्र मोदी आज नागपुर का दौरा करने जा रहे हैं। यहां पीएम मोदी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार के स्मारक पर जाएंगे। पीएम मोदी 1.30 बजे तक नागपुर में रहेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नागपुर का दौरा करेंगे, जहां वो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार के स्मारक पर जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आरएसएस के हेडगेवार स्मृति मंदिर में डॉक्टर हेडगेवार एवं गोलवलकर गुरुजी की समाधि का दर्शन करेंगे और वहां पुष्प अर्पित करेंगे। वहां पर उनका स्वागत पूर्व सरकार्यवाह भैया जी जोशी करेंगे। आरएसएस के जानकारों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरे प्रधानमंत्री होंगे जो कि संघ के रेशम बाग हेडगेवार स्मृति मंदिर पहुंचेंगे। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई रेशम बाग स्मृति मंदिर में 27 अगस्त 2000 को पहुंचे थे। अटल बिहारी वाजपेई जब प्रधानमंत्री थे तो उस दौरान रेशम बाग के साथ-साथ वो दीक्षाभूमि भी  गए थे।

नागपुर पहुंचेंगे पीएम नरेंद्र मोदी 

इसके अलावा प्रधानमंत्री माधव नेत्रालय प्रीमियम सेंटर के विस्तार भवन की आधारशिला भी रखेंगे। आरएसएस के जानकारों का कहना है कि प्रधानमंत्री के तौर पर वो पहली बार रेशम बाग पहुंचेंगे। उससे पहले वह स्वयंसेवक की हैसियत से कई बार रेशम बाग के स्मृति मंदिर जा चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने एक दिवसीय दौर में दीक्षा भूमि का भी दौरा करेंगे। यह उनका 8 साल बाद दीक्षा भूमि का दूसरा दौरा होगा। प्रधानमंत्री इस बार लगभग 15 मिनट तक वहां रुकेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 14 अप्रैल 2017 को डॉ बाबासाहेब अंबेडकर के 126वीं जयंती के अवसर पर दीक्षा भूमिका दौरा किया था। उस समय वह 40 मिनट दीक्षा भूमि पर थे। 30 मार्च को पीएम सुबह 9:30 बजे दीक्षाभूमि पहुंचेंगे, यह मध्यवर्ती स्तूप में रखे डॉ बाबासाहेब अंबेडकर के अस्थि कलश को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। 

कई कार्यक्रमों में लेंगे भाग

इसके बाद पीएम मोदी तथागत गौतम बुद्ध को नमन करेंगे। इस मौके पर डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर स्मारक समिति दीक्षाभूमि की ओर से पीएम का स्वागत किया जाएगा। ट्रस्ट की तरफ से डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा लिखित पुस्तक बुद्ध और उनका धम्म और दीक्षा भूमि की गोल्डन प्रतिकृति भी पीएम मोदी को भेट दी जाएगी। प्रधानमंत्री जिन मार्गों से गुजरेंगे उनकी सजावट की जाएगी। प्रधानमंत्री माधव नेत्रालय से 11:30 बजे के आस पास एयरपोर्ट की तरफ रवाना हो जाएंगे। एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वह हेलीकॉप्टर से सोलर कंपनी पहुंचेंगे। सोलर कंपनी में लगभग वह आधे घंटे तक रहेंगे। बता दें कि सोलर एक्सप्लोसिव के जरिए भारतीय सेना के लिए मल्टी मॉडल ग्रेनाइट्स और अन्य गोला बारूद बनाया जाता है। पीएम नरेंद्र मोदी 1.30 बजे के आसपास अपने अगले कार्यक्रम के लिए छत्तीसगढ़ रवाना हो जाएंगे।

क्या रहेगा पीएम नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम

8.30 बजे- नागपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे पीए मोदी

9 बजे- डॉक्टर हेडगेवार स्मृति भवन परिसर में आगमन
9.30 बजे- दीक्षा भूमि पर आगमन
10 बजे- माधव नेत्रालय की इमारत भूमि पूजन समारोह में होंगे शामिल
1.30 बजे- छत्तीसगढ़ के लिए होंगे रवाना

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Mar 2025 By दैनिक जागरण

नागपुर दौरे पर जा रहे पीएम नरेंद्र मोदी, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, जानें क्या है पूरा प्रोग्राम

JAGRAN DESK

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नागपुर का दौरा करेंगे, जहां वो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार के स्मारक पर जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आरएसएस के हेडगेवार स्मृति मंदिर में डॉक्टर हेडगेवार एवं गोलवलकर गुरुजी की समाधि का दर्शन करेंगे और वहां पुष्प अर्पित करेंगे। वहां पर उनका स्वागत पूर्व सरकार्यवाह भैया जी जोशी करेंगे। आरएसएस के जानकारों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरे प्रधानमंत्री होंगे जो कि संघ के रेशम बाग हेडगेवार स्मृति मंदिर पहुंचेंगे। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई रेशम बाग स्मृति मंदिर में 27 अगस्त 2000 को पहुंचे थे। अटल बिहारी वाजपेई जब प्रधानमंत्री थे तो उस दौरान रेशम बाग के साथ-साथ वो दीक्षाभूमि भी  गए थे।

नागपुर पहुंचेंगे पीएम नरेंद्र मोदी 

इसके अलावा प्रधानमंत्री माधव नेत्रालय प्रीमियम सेंटर के विस्तार भवन की आधारशिला भी रखेंगे। आरएसएस के जानकारों का कहना है कि प्रधानमंत्री के तौर पर वो पहली बार रेशम बाग पहुंचेंगे। उससे पहले वह स्वयंसेवक की हैसियत से कई बार रेशम बाग के स्मृति मंदिर जा चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने एक दिवसीय दौर में दीक्षा भूमि का भी दौरा करेंगे। यह उनका 8 साल बाद दीक्षा भूमि का दूसरा दौरा होगा। प्रधानमंत्री इस बार लगभग 15 मिनट तक वहां रुकेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 14 अप्रैल 2017 को डॉ बाबासाहेब अंबेडकर के 126वीं जयंती के अवसर पर दीक्षा भूमिका दौरा किया था। उस समय वह 40 मिनट दीक्षा भूमि पर थे। 30 मार्च को पीएम सुबह 9:30 बजे दीक्षाभूमि पहुंचेंगे, यह मध्यवर्ती स्तूप में रखे डॉ बाबासाहेब अंबेडकर के अस्थि कलश को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। 

कई कार्यक्रमों में लेंगे भाग

इसके बाद पीएम मोदी तथागत गौतम बुद्ध को नमन करेंगे। इस मौके पर डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर स्मारक समिति दीक्षाभूमि की ओर से पीएम का स्वागत किया जाएगा। ट्रस्ट की तरफ से डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा लिखित पुस्तक बुद्ध और उनका धम्म और दीक्षा भूमि की गोल्डन प्रतिकृति भी पीएम मोदी को भेट दी जाएगी। प्रधानमंत्री जिन मार्गों से गुजरेंगे उनकी सजावट की जाएगी। प्रधानमंत्री माधव नेत्रालय से 11:30 बजे के आस पास एयरपोर्ट की तरफ रवाना हो जाएंगे। एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वह हेलीकॉप्टर से सोलर कंपनी पहुंचेंगे। सोलर कंपनी में लगभग वह आधे घंटे तक रहेंगे। बता दें कि सोलर एक्सप्लोसिव के जरिए भारतीय सेना के लिए मल्टी मॉडल ग्रेनाइट्स और अन्य गोला बारूद बनाया जाता है। पीएम नरेंद्र मोदी 1.30 बजे के आसपास अपने अगले कार्यक्रम के लिए छत्तीसगढ़ रवाना हो जाएंगे।

क्या रहेगा पीएम नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम

8.30 बजे- नागपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे पीए मोदी

9 बजे- डॉक्टर हेडगेवार स्मृति भवन परिसर में आगमन
9.30 बजे- दीक्षा भूमि पर आगमन
10 बजे- माधव नेत्रालय की इमारत भूमि पूजन समारोह में होंगे शामिल
1.30 बजे- छत्तीसगढ़ के लिए होंगे रवाना

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/pm-narendra-modi-who-is-going-on-nagpur-tour-will/article-15924

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.