बरेली में 'आई लव मोहम्मद' जुलूस के बाद बवाल: पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Digital Desk

बरेली में जुमे की नमाज के बाद 'आई लव मोहम्मद' विवादित जुलूस के दौरान तीन अलग-अलग जगहों पर हंगामा हुआ।

भीड़ ने सड़क पर उतरकर तोड़फोड़ की और पथराव किया। पुलिस ने हालात को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया, जिससे भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हुए।

भीड़ ने किया पथराव और नारेबाजी

मौलाना तौकीर रजा ने मुस्लिम समुदाय से इस्लामिया ग्राउंड में प्रदर्शन की अपील की थी। जुमे की नमाज के बाद बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और जबरन ग्राउंड में जाने की जिद पर अड़े। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन भीड़ ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। छतों से भी पत्थर फेंके गए।

घायल हुए कई लोग, अस्पताल में भर्ती

लाठीचार्ज और पथराव में कई लोग घायल हुए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बाजार बंद कराए और सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी। मौलाना तौकीर रजा को हिरासत में ले लिया गया। वे इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (IMC) के अध्यक्ष हैं और उनके खिलाफ 2010 में बरेली दंगे का मामला भी कोर्ट में लंबित है।

विवाद की पृष्ठभूमि

'आई लव मोहम्मद' विवाद कानपुर से शुरू हुआ। बारावफात (ईद मिलाद-उन्नबी) जुलूस के दौरान एक समूह ने जुलूस मार्ग पर बैनर/लाइटबोर्ड लगाया। स्थानीय हिंदू संगठनों ने इसका विरोध किया। पुलिस ने बैनर हटा दिए और 9 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की, साथ ही 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR भी दर्ज की गई। विवाद के बाद कई शहरों और राज्यों में समर्थन और विरोध में रैलियां, बैनर और पोस्टर लगे।

.............................................................................................

दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Sep 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/police-lathi-charged-after-i-love-mohammad-procession-in-bareilly/article-34083

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.