अमृतसर में मंदिर पर ग्रेनेड हमला करने वाले का एनकाउंटर, 24 घंटों में पुलिस ने सुलझाया केस

JAGRAN DESK

पुलिस के अनुसार आत्मरक्षा में कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने जवाबी फायरिंग की. जिसमें आरोपी घायल हो गया. उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उसकी मौत हो गई. अन्य आरोपी भाग गए, और उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं.

अमृतसर जिले में शनिवार देर रात ठाकुरद्वारा मंदिर पर ग्रेनेड से हमला करने वाले दो हमलावरों में से एक को पुलिस ने ढेर कर दिया है. जैसे ही पंजाब पुलिस को हमलावरों के ठिकानों की जानकारी लगी, पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया. पुलिस ने महज 24 घंटों के अंदर एक हमलावर को मार गिराया. एनकाउंटर की जानकारी देते हुए पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि " विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर ने 15 मार्च, 2025 को ठाकुर द्वार मंदिर, अमृतसर पर हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को निर्णायक रूप से ट्रैक किया. विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत छेहरटा थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है, और खुफिया जानकारी के आधार पर किए गए प्रयासों से आरोपियों की पहचान हुई".

पुलिस महानिदेशक ने आगे बताया, "पुलिस टीमों ने राजासांसी में संदिग्धों का पता लगाया. आरोपियों ने गोली चलाई, जिसमें हेड कांस्टेबल गुरप्रीत सिंह घायल हो गए और इंस्पेक्टर अमोलक सिंह की पगड़ी पर लगी. आत्मरक्षा में कार्रवाई करते हुए, पुलिस पार्टी ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी घायल हो गया. उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उसकी मौत हो गई. अन्य आरोपी भाग गए, और उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं. पुलिस थाना एयरपोर्ट में एक नई प्राथमिकी दर्ज की जा रही है."

अमृतसर में क्या हुआ था?

  • खंडवाला इलाके में स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर पर मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवकों ने ग्रेनेड से हमला कर दिया था. 
  • ग्रेनेड हमले में ठाकुरद्वारा मंदिर की दीवार गिर गई थी.
  • मंदिर की खिड़कियां और दरवाजे भी टूट गए थे.
  • मंदिर के अंदर सोए पुजारी बाल-बाल बचे थे.
  • यह पूरी घटना मंदिर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी. 
  • सीसीटीवी कैमरे में दिखे दोनों हमलावरों की तलाश में पुलिस जुट गई थी.

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, रात करीब 12:35 बजे एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक मंदिर के बाहर पहुंचे. उनके हाथ में एक झंडा भी नजर आ रहा था. वे कुछ सेकंड मंदिर के बाहर रुके और फिर अचानक मंदिर की ओर कुछ फेंका. जैसे ही वे वहां से भागे, कुछ ही पलों में मंदिर में जोरदार धमाका हुआ. घटना के समय मंदिर में पुजारी सो रहे थे. गनीमत रही कि इस हमले में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन धमाके के कारण मंदिर को नुकसान पहुंचा.

"पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ"

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया था. उन्होंने मीडिया से कहा था कि इस हमले में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ हो सकता है. भोले-भाले नौजवानों को गुमराह कर इस तरह के हमलों के लिए उकसाया जा रहा है. हम जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेंगे और शहर का माहौल खराब  नहीं होने देंगे.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Mar 2025 By दैनिक जागरण

अमृतसर में मंदिर पर ग्रेनेड हमला करने वाले का एनकाउंटर, 24 घंटों में पुलिस ने सुलझाया केस

JAGRAN DESK

अमृतसर जिले में शनिवार देर रात ठाकुरद्वारा मंदिर पर ग्रेनेड से हमला करने वाले दो हमलावरों में से एक को पुलिस ने ढेर कर दिया है. जैसे ही पंजाब पुलिस को हमलावरों के ठिकानों की जानकारी लगी, पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया. पुलिस ने महज 24 घंटों के अंदर एक हमलावर को मार गिराया. एनकाउंटर की जानकारी देते हुए पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि " विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर ने 15 मार्च, 2025 को ठाकुर द्वार मंदिर, अमृतसर पर हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को निर्णायक रूप से ट्रैक किया. विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत छेहरटा थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है, और खुफिया जानकारी के आधार पर किए गए प्रयासों से आरोपियों की पहचान हुई".

पुलिस महानिदेशक ने आगे बताया, "पुलिस टीमों ने राजासांसी में संदिग्धों का पता लगाया. आरोपियों ने गोली चलाई, जिसमें हेड कांस्टेबल गुरप्रीत सिंह घायल हो गए और इंस्पेक्टर अमोलक सिंह की पगड़ी पर लगी. आत्मरक्षा में कार्रवाई करते हुए, पुलिस पार्टी ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी घायल हो गया. उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उसकी मौत हो गई. अन्य आरोपी भाग गए, और उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं. पुलिस थाना एयरपोर्ट में एक नई प्राथमिकी दर्ज की जा रही है."

अमृतसर में क्या हुआ था?

  • खंडवाला इलाके में स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर पर मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवकों ने ग्रेनेड से हमला कर दिया था. 
  • ग्रेनेड हमले में ठाकुरद्वारा मंदिर की दीवार गिर गई थी.
  • मंदिर की खिड़कियां और दरवाजे भी टूट गए थे.
  • मंदिर के अंदर सोए पुजारी बाल-बाल बचे थे.
  • यह पूरी घटना मंदिर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी. 
  • सीसीटीवी कैमरे में दिखे दोनों हमलावरों की तलाश में पुलिस जुट गई थी.

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, रात करीब 12:35 बजे एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक मंदिर के बाहर पहुंचे. उनके हाथ में एक झंडा भी नजर आ रहा था. वे कुछ सेकंड मंदिर के बाहर रुके और फिर अचानक मंदिर की ओर कुछ फेंका. जैसे ही वे वहां से भागे, कुछ ही पलों में मंदिर में जोरदार धमाका हुआ. घटना के समय मंदिर में पुजारी सो रहे थे. गनीमत रही कि इस हमले में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन धमाके के कारण मंदिर को नुकसान पहुंचा.

"पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ"

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया था. उन्होंने मीडिया से कहा था कि इस हमले में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ हो सकता है. भोले-भाले नौजवानों को गुमराह कर इस तरह के हमलों के लिए उकसाया जा रहा है. हम जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेंगे और शहर का माहौल खराब  नहीं होने देंगे.

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/police-resolved-the-case-in-24-hours/article-14293

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.