नेपाल में राजनीतिक उथल-पुथल, पीएम ओली और मंत्रियों के दुबई भागने की आशंका

Digita Desk

नेपाल में राजनीतिक संकट तेजी से बढ़ रहा है। राजधानी काठमांडू में छात्रों और युवा प्रदर्शनकारियों के नेतृत्व में हिंसक विरोध प्रदर्शन जारी हैं। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री और अन्य मंत्रियों के आवासों पर हमला किया, वहीं राष्ट्रपति के निजी आवास पर भी कब्जा कर लिया गया। इस बीच खबर है कि प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और कई मंत्री देश छोड़कर दुबई भागने की तैयारी में हैं। उनके लिए प्राइवेट विमान भी तैयार रखा गया है।

पीएम ओली के आवास पर हमला

भक्तपुर जिले के बालकोट में प्रधानमंत्री ओली के आवास में आग लगाई गई। पीएम फिलहाल बलवतार स्थित सुरक्षित आवास पर हैं। वहीं, ललितपुर के भैसपति इलाके में सुरक्षा के लिए हेलीकॉप्टर भी उड़ते देखे गए। छात्रों और युवा समूहों के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा।

 मंत्री और पीएम की सुरक्षा

विरोध प्रदर्शनकारियों के दबाव के बीच कई मंत्री भी देश छोड़ने की तैयारी में हैं। उनके आवास के पास हेलीकॉप्टर उतरे हुए हैं। इसके अलावा, पीएम ओली ने देश की कमान डिप्टी पीएम को सौंप दी है।

 राष्ट्रपति आवास पर कब्जा

प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के निजी आवास पर भी प्रवेश कर लिया है। राजधानी के कई हिस्सों में आगजनी, पथराव और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई हैं। हालात अब बेहद तनावपूर्ण हैं और पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें लगातार जारी हैं।

 प्रदर्शन की वजह

नेपाल में यह विरोध मुख्य रूप से सोशल मीडिया पर प्रतिबंध और भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू हुआ था। सोमवार को प्रदर्शन शुरू हुआ, लेकिन देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है और 300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

युवा प्रदर्शनकारियों की मांग है कि नेपाल में अंतरिम सरकार का गठन किया जाए। प्रदर्शनकारियों में गहरी नाराजगी सोशल मीडिया प्रतिबंध और सरकार की भ्रष्टाचार विरोधी नीतियों को लेकर है।

 पीएम ओली का बयान

प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कहा:
"विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई घटनाओं से मैं बहुत दुखी हूँ। हमें भरोसा था कि युवा शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रखेंगे, लेकिन निहित स्वार्थी तत्वों के कारण हिंसा भड़क गई। सरकार सोशल मीडिया पर रोक लगाने के पक्ष में नहीं है और इसके सुरक्षित उपयोग के लिए वातावरण सुनिश्चित करेगी।"

  • काठमांडू में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू।

  • राष्ट्रपति के निजी आवास पर प्रदर्शनकारियों का कब्जा।

  • प्रधानमंत्री और कई मंत्री देश छोड़ने की तैयारी में।

  • राजधानी में जगह-जगह आगजनी और पथराव।

  • अब तक 21 मृतक और 300+ घायल।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Sep 2025 By दैनिक जागरण

नेपाल में राजनीतिक उथल-पुथल, पीएम ओली और मंत्रियों के दुबई भागने की आशंका

Digita Desk

नेपाल में राजनीतिक संकट तेजी से बढ़ रहा है। राजधानी काठमांडू में छात्रों और युवा प्रदर्शनकारियों के नेतृत्व में हिंसक विरोध प्रदर्शन जारी हैं। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री और अन्य मंत्रियों के आवासों पर हमला किया, वहीं राष्ट्रपति के निजी आवास पर भी कब्जा कर लिया गया। इस बीच खबर है कि प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और कई मंत्री देश छोड़कर दुबई भागने की तैयारी में हैं। उनके लिए प्राइवेट विमान भी तैयार रखा गया है।

पीएम ओली के आवास पर हमला

भक्तपुर जिले के बालकोट में प्रधानमंत्री ओली के आवास में आग लगाई गई। पीएम फिलहाल बलवतार स्थित सुरक्षित आवास पर हैं। वहीं, ललितपुर के भैसपति इलाके में सुरक्षा के लिए हेलीकॉप्टर भी उड़ते देखे गए। छात्रों और युवा समूहों के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा।

 मंत्री और पीएम की सुरक्षा

विरोध प्रदर्शनकारियों के दबाव के बीच कई मंत्री भी देश छोड़ने की तैयारी में हैं। उनके आवास के पास हेलीकॉप्टर उतरे हुए हैं। इसके अलावा, पीएम ओली ने देश की कमान डिप्टी पीएम को सौंप दी है।

 राष्ट्रपति आवास पर कब्जा

प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के निजी आवास पर भी प्रवेश कर लिया है। राजधानी के कई हिस्सों में आगजनी, पथराव और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई हैं। हालात अब बेहद तनावपूर्ण हैं और पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें लगातार जारी हैं।

 प्रदर्शन की वजह

नेपाल में यह विरोध मुख्य रूप से सोशल मीडिया पर प्रतिबंध और भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू हुआ था। सोमवार को प्रदर्शन शुरू हुआ, लेकिन देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है और 300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

युवा प्रदर्शनकारियों की मांग है कि नेपाल में अंतरिम सरकार का गठन किया जाए। प्रदर्शनकारियों में गहरी नाराजगी सोशल मीडिया प्रतिबंध और सरकार की भ्रष्टाचार विरोधी नीतियों को लेकर है।

 पीएम ओली का बयान

प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कहा:
"विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई घटनाओं से मैं बहुत दुखी हूँ। हमें भरोसा था कि युवा शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रखेंगे, लेकिन निहित स्वार्थी तत्वों के कारण हिंसा भड़क गई। सरकार सोशल मीडिया पर रोक लगाने के पक्ष में नहीं है और इसके सुरक्षित उपयोग के लिए वातावरण सुनिश्चित करेगी।"

  • काठमांडू में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू।

  • राष्ट्रपति के निजी आवास पर प्रदर्शनकारियों का कब्जा।

  • प्रधानमंत्री और कई मंत्री देश छोड़ने की तैयारी में।

  • राजधानी में जगह-जगह आगजनी और पथराव।

  • अब तक 21 मृतक और 300+ घायल।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/political-upheaval-pm-oli-and-ministers-are-apprehensive-that-the/article-32726

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.