- Hindi News
- टॉप न्यूज़
- “प्रकृति रक्षति रक्षिताः” – जो प्रकृति की रक्षा करता है, प्रकृति उसकी रक्षा करती है।
“प्रकृति रक्षति रक्षिताः” – जो प्रकृति की रक्षा करता है, प्रकृति उसकी रक्षा करती है।
Jagran Desk
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी मूल मंत्र के साथ देशवासियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने देश को इस विशेष दिन की बधाई देते हुए सभी से पर्यावरण को बचाने के लिए अपने प्रयास तेज़ करने की अपील की।
पीएम मोदी आज ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत दिल्ली के भगवान महावीर वनस्थली पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे। यह पहल ‘अरावली ग्रीन वॉल प्रोजेक्ट’ का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य 700 किलोमीटर लंबी अरावली पर्वत श्रृंखला के हरित क्षेत्र का पुनरुद्धार करना है।
प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर एक विशेष वीडियो भी साझा किया, जिसमें वे स्वयं पेड़ लगाते हुए नजर आए। उन्होंने बताया कि भारत की परंपरा में पर्यावरण संतुलन को हमेशा प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा, “हम जो अपने लिए करते हैं, उसका प्रभाव हमारे वातावरण पर जरूर पड़ता है। इसलिए यह जरूरी है कि हम निहित स्वार्थों से ऊपर उठकर ग्लोबल क्लाइमेट के हित में काम करें।”
इस मौके पर प्रधानमंत्री 200 इलेक्ट्रिक बसों को भी हरी झंडी दिखाएंगे, जो दिल्ली सरकार की सस्टेनेबल ट्रांसपोर्ट पहल का हिस्सा हैं। यह कदम शहरी प्रदूषण को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण है।
पीएम मोदी ने अपने संदेश में 'मिशन लाइफ' (Lifestyle for Environment) का भी उल्लेख किया, जिसे अब एक वैश्विक जन आंदोलन का रूप दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भारत पिछले कई वर्षों से प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ सक्रियता से काम कर रहा है, जो अब वैश्विक एजेंडा बन चुका है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए