- Hindi News
- टॉप न्यूज़
- राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री की पत्नी प्रीति कुमारी का साइलेंट हार्ट अटैक से निधन
राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री की पत्नी प्रीति कुमारी का साइलेंट हार्ट अटैक से निधन
Jagran Desk
राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर की पत्नी प्रीति कुमारी का गुरुवार सुबह साइलेंट हार्ट अटैक से दुखद निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, प्रीति कुमारी बुधवार रात को सामान्य रूप से भोजन करने के बाद सोने गई थीं, लेकिन सुबह नींद से नहीं जागीं। जब परिजनों ने उन्हें उठाने की कोशिश की, तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
परिजनों ने उन्हें तुरंत जयपुर स्थित दुर्लभजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के मुताबिक, यह मामला साइलेंट कार्डियक अरेस्ट का हो सकता है, जिसमें हार्ट अटैक के लक्षण स्पष्ट रूप से सामने नहीं आते और व्यक्ति को नींद में ही मौत हो जाती है।
सुबह डॉक्टरों की टीम पहुंची थी घर
जानकारी के अनुसार, सुबह जब परिजनों को स्थिति का अंदेशा हुआ तो उन्होंने मेडिकल टीम को बुलाया। डॉक्टरों ने घर पर ही प्राथमिक चिकित्सा दी, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद मृत घोषित कर दिया गया।
पारिवारिक पृष्ठभूमि
प्रीति कुमारी और गजेंद्र सिंह खींवसर की शादी वर्ष 1982 में हुई थी। उनके दो संतानें हैं — बेटा धनंजय सिंह खींवसर, जो वर्तमान में जोधपुर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष हैं और एक बेटी।
घटना की सूचना मिलते ही राजनीतिक और सामाजिक जगत से शोक संदेशों का सिलसिला शुरू हो गया है। राज्य के कई मंत्रियों, अधिकारियों और नेताओं ने मंत्री गजेंद्र सिंह से संपर्क कर शोक संवेदनाएं प्रकट की हैं।
क्या होता है साइलेंट हार्ट अटैक?
साइलेंट हार्ट अटैक वह स्थिति होती है, जिसमें हार्ट में ब्लॉकेज तो होता है, लेकिन व्यक्ति को सामान्य हार्ट अटैक की तरह कोई तेज़ दर्द या लक्षण महसूस नहीं होते। यह अक्सर नींद में या शांत अवस्था में होता है और जानलेवा साबित हो सकता है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए