रेल किराया बढ़ाने की तैयारी, 1 जुलाई से लागू होंगे नए रेट: लंबी दूरी की यात्रा होगी महंगी, AC में 1000 KM पर ₹20 ज्यादा

Business

1 जुलाई 2025 से रेल यात्रा महंगी हो सकती है। रेलवे सूत्रों के अनुसार, नॉन-एसी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में किराया प्रति किलोमीटर 1 पैसे, जबकि एसी श्रेणियों (AC 2-tier, AC 3-tier) में 2 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ाए जाएंगे।

यह बदलाव बढ़ती लागत और मेंटेनेंस खर्च को ध्यान में रखते हुए किया गया है। हालांकि, यात्रियों पर सीधा आर्थिक बोझ न पड़े, इस उद्देश्य से वृद्धि सीमित रखी गई है।

500 किमी तक के सेकेंड क्लास यात्रियों को राहत

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि 500 किलोमीटर तक की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए सेकेंड क्लास किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। इससे छोटी दूरी के यात्रियों को राहत मिलेगी। लेकिन लंबी दूरी तय करने वालों को अब अधिक भुगतान करना होगा।

AC में 1000 किमी पर ₹20 ज्यादा चुकाने होंगे

यदि कोई यात्री 1000 किलोमीटर की यात्रा करता है, तो उसे पहले की तुलना में एसी में ₹20 और नॉन-एसी में ₹10 ज्यादा चुकाने होंगे। इसी तरह, 500 किलोमीटर की यात्रा पर एसी में ₹10 और नॉन-एसी में ₹5 अतिरिक्त देने होंगे।

IRCTC पर बुकिंग से पहले जानें नए किराए

रेलवे ने फिलहाल इन बदलावों को लेकर अपनी वेबसाइट पर कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी है, लेकिन 1 जुलाई से लागू होने के बाद, यात्री www.indianrail.gov.in या IRCTC ऐप पर नए किराए देख सकते हैं। जानकारी के लिए रेलवे हेल्पलाइन 139 पर कॉल भी किया जा सकता है।

तत्काल टिकट के लिए आधार लिंक जरूरी

रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में भी बदलाव किया है। 1 जुलाई 2025 से तत्काल टिकट बुक करते समय आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया जाएगा। साथ ही, 15 जुलाई से OTP के जरिए पहचान सत्यापन भी लागू होगा, जिससे दलालों की भूमिका पर रोक लगेगी और वास्तविक यात्रियों को प्राथमिकता मिलेगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Jun 2025 By दैनिक जागरण

रेल किराया बढ़ाने की तैयारी, 1 जुलाई से लागू होंगे नए रेट: लंबी दूरी की यात्रा होगी महंगी, AC में 1000 KM पर ₹20 ज्यादा

Business

यह बदलाव बढ़ती लागत और मेंटेनेंस खर्च को ध्यान में रखते हुए किया गया है। हालांकि, यात्रियों पर सीधा आर्थिक बोझ न पड़े, इस उद्देश्य से वृद्धि सीमित रखी गई है।

500 किमी तक के सेकेंड क्लास यात्रियों को राहत

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि 500 किलोमीटर तक की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए सेकेंड क्लास किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। इससे छोटी दूरी के यात्रियों को राहत मिलेगी। लेकिन लंबी दूरी तय करने वालों को अब अधिक भुगतान करना होगा।

AC में 1000 किमी पर ₹20 ज्यादा चुकाने होंगे

यदि कोई यात्री 1000 किलोमीटर की यात्रा करता है, तो उसे पहले की तुलना में एसी में ₹20 और नॉन-एसी में ₹10 ज्यादा चुकाने होंगे। इसी तरह, 500 किलोमीटर की यात्रा पर एसी में ₹10 और नॉन-एसी में ₹5 अतिरिक्त देने होंगे।

IRCTC पर बुकिंग से पहले जानें नए किराए

रेलवे ने फिलहाल इन बदलावों को लेकर अपनी वेबसाइट पर कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी है, लेकिन 1 जुलाई से लागू होने के बाद, यात्री www.indianrail.gov.in या IRCTC ऐप पर नए किराए देख सकते हैं। जानकारी के लिए रेलवे हेल्पलाइन 139 पर कॉल भी किया जा सकता है।

तत्काल टिकट के लिए आधार लिंक जरूरी

रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में भी बदलाव किया है। 1 जुलाई 2025 से तत्काल टिकट बुक करते समय आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया जाएगा। साथ ही, 15 जुलाई से OTP के जरिए पहचान सत्यापन भी लागू होगा, जिससे दलालों की भूमिका पर रोक लगेगी और वास्तविक यात्रियों को प्राथमिकता मिलेगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/preparations-to-increase-rail-fare-will-be-implemented-from-july/article-25397

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.