- Hindi News
- टॉप न्यूज़
- प्रधानमंत्री मोदी आदमपुर एयरबेस पहुंचे, जवानों से की मुलाकात; शोपियां में मुठभेड़ में ढेर हुए 3 आतंक...
प्रधानमंत्री मोदी आदमपुर एयरबेस पहुंचे, जवानों से की मुलाकात; शोपियां में मुठभेड़ में ढेर हुए 3 आतंकी
Jagran Desk
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार सुबह पंजाब स्थित आदमपुर एयरबेस का दौरा किया और वहां तैनात जवानों से मुलाकात की। यह दौरा ऐसे समय हुआ है
जब पाकिस्तान की ओर से यह दावा किया गया था कि उसने आदमपुर एयरबेस को निशाना बनाया है। प्रधानमंत्री ने इस दौरे को सेना के जवानों के साहस और समर्पण को सलाम करने का अवसर बताया।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, "आज सुबह AFS आदमपुर गया और बहादुर योद्धाओं से मिला। साहस, दृढ़ संकल्प और निडरता के प्रतीक इन सैनिकों के साथ समय बिताना एक विशेष अनुभव था। देश सशस्त्र बलों का हमेशा आभारी रहेगा।"
इस बीच, जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादी मारे गए हैं। सुरक्षाबलों का ऑपरेशन अभी भी जारी है और क्षेत्र में हाई अलर्ट बरकरार है।
सोमवार रात जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में संदिग्ध ड्रोन गतिविधि देखी गई थी। हालांकि, सेना ने बाद में स्पष्ट किया कि दुश्मन के किसी ड्रोन की कोई पुष्टि नहीं हुई है और सभी क्षेत्रों में स्थिति अब सामान्य है।
गौरतलब है कि 7 मई को शुरू हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद से पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में अब तक 6 भारतीय सेना के जवान और 2 बीएसएफ कर्मी शहीद हो चुके हैं, जबकि 59 से अधिक सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं। इसके अलावा 28 नागरिकों की भी जान जा चुकी है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए