प्रधानमंत्री मोदी का सीवान में हमला – ‘परिवार का साथ नहीं, सबका विकास चाहिए’

Jagran Desk

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार के सीवान जिले के जसौली में जनसभा को संबोधित किया। करीब 35 मिनट के अपने भाषण में पीएम मोदी ने राजद और कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि "पंजे और लालटेन वालों ने बिहार को पिछड़ेपन और पलायन की पहचान बना दिया था। लेकिन अब बिहार बदलाव के रास्ते पर है।"

पीएम ने दावा किया कि राज्य में अब जंगलराज का सफाया हो चुका है और बिहार विकास की पटरी पर लौट रहा है। उन्होंने कहा, “राजद बाबा साहेब की तस्वीर पैरों में रखती है, जबकि मोदी उन्हें दिल में बसाता है।”

बिहार को मिली 10 हजार करोड़ की सौगात

प्रधानमंत्री ने सभा के दौरान करीब 10 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इसमें पटना-गोरखपुर के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाना, वैशाली में रेललाइन की शुरुआत और पटना में नमामि गंगे योजना के तहत बने STP का लोकार्पण शामिल है। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 51 हजार लाभार्थियों को पहली किस्त भी सौंपी।

‘जंगलराज’ बनाम ‘विकासराज’ की जंग

पीएम ने अपने भाषण में राजद-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा, "इनका एजेंडा है परिवार का साथ और परिवार का विकास। जबकि हम कहते हैं सबका साथ, सबका विकास। बिहार के नौजवानों को इनका पुराना जंगलराज नहीं भूलना चाहिए, जब विकास पूरी तरह ठप हो गया था।"

‘बिहार का इंजन अब अफ्रीका चलाएगा’

पीएम मोदी ने कहा, “राजद ने जिन जिलों को पिछड़ा कहा, उन्हीं जिलों में आज विकास की रेल दौड़ रही है। मढ़ौरा रेल फैक्ट्री में बना इंजन अब अफ्रीकी देश गिनी भेजा जाएगा। यह बिहार की तकनीकी क्षमता का प्रतीक है।”

Bihar की प्रगति में युवा निभाएंगे बड़ी भूमिका

मोदी ने कहा कि बिहार के युवाओं ने 20 साल पहले की बदहाली केवल कहानियों में सुनी है, लेकिन आज वे विकास का चेहरा बन सकते हैं। आने वाले वर्षों में बिहार को भारत की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण स्थान मिलने वाला है।

मोदी बोले – चुप बैठने वाला नहीं हूं मैं

प्रधानमंत्री ने कहा, “हमने बहुत कुछ किया है, लेकिन अभी रुकने का समय नहीं है। बिहार के गांव, गरीब, किसान और युवाओं के लिए हमें और तेजी से काम करना है।”

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Jun 2025 By दैनिक जागरण

प्रधानमंत्री मोदी का सीवान में हमला – ‘परिवार का साथ नहीं, सबका विकास चाहिए’

Jagran Desk

पीएम ने दावा किया कि राज्य में अब जंगलराज का सफाया हो चुका है और बिहार विकास की पटरी पर लौट रहा है। उन्होंने कहा, “राजद बाबा साहेब की तस्वीर पैरों में रखती है, जबकि मोदी उन्हें दिल में बसाता है।”

बिहार को मिली 10 हजार करोड़ की सौगात

प्रधानमंत्री ने सभा के दौरान करीब 10 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इसमें पटना-गोरखपुर के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाना, वैशाली में रेललाइन की शुरुआत और पटना में नमामि गंगे योजना के तहत बने STP का लोकार्पण शामिल है। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 51 हजार लाभार्थियों को पहली किस्त भी सौंपी।

‘जंगलराज’ बनाम ‘विकासराज’ की जंग

पीएम ने अपने भाषण में राजद-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा, "इनका एजेंडा है परिवार का साथ और परिवार का विकास। जबकि हम कहते हैं सबका साथ, सबका विकास। बिहार के नौजवानों को इनका पुराना जंगलराज नहीं भूलना चाहिए, जब विकास पूरी तरह ठप हो गया था।"

‘बिहार का इंजन अब अफ्रीका चलाएगा’

पीएम मोदी ने कहा, “राजद ने जिन जिलों को पिछड़ा कहा, उन्हीं जिलों में आज विकास की रेल दौड़ रही है। मढ़ौरा रेल फैक्ट्री में बना इंजन अब अफ्रीकी देश गिनी भेजा जाएगा। यह बिहार की तकनीकी क्षमता का प्रतीक है।”

Bihar की प्रगति में युवा निभाएंगे बड़ी भूमिका

मोदी ने कहा कि बिहार के युवाओं ने 20 साल पहले की बदहाली केवल कहानियों में सुनी है, लेकिन आज वे विकास का चेहरा बन सकते हैं। आने वाले वर्षों में बिहार को भारत की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण स्थान मिलने वाला है।

मोदी बोले – चुप बैठने वाला नहीं हूं मैं

प्रधानमंत्री ने कहा, “हमने बहुत कुछ किया है, लेकिन अभी रुकने का समय नहीं है। बिहार के गांव, गरीब, किसान और युवाओं के लिए हमें और तेजी से काम करना है।”

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/prime-minister-modis-attack-in-siwan-everyone-needs-development/article-24931

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.