पुतिन बोले- अमेरिका के दबाव में भारत नहीं झुकेगा, पीएम मोदी पर जताया भरोसा

Digital Desk

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोची में आयोजित वाल्दाई पॉलिसी फोरम में कहा कि भारत अमेरिकी दबाव के बावजूद अपने निर्णयों में स्वतंत्र रहेगा।

पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने भरोसेमंद संबंधों का भी उल्लेख किया और कहा कि भारत अपनी संप्रभुता और सम्मान का हमेशा ध्यान रखता है।

पुतिन ने चेतावनी दी कि अगर भारत रूसी तेल खरीदना बंद करता है, तो उसे लगभग 9 से 10 अरब डॉलर का नुकसान उठाना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि रूस के व्यापारिक पार्टनर्स पर लगाए गए ऊंचे टैरिफ पूरी दुनिया की ऊर्जा कीमतों पर असर डालेंगे, जिससे अमेरिकी अर्थव्यवस्था भी प्रभावित होगी।

रूसी राष्ट्रपति ने भारत के साथ व्यापार असंतुलन को सुधारने के उपाय सुझाए और कहा कि भारत अगर चाहे तो रूस से अधिक कृषि उत्पाद और दवाइयां खरीद सकता है। इसके साथ ही उन्होंने दिसंबर में अपनी भारत यात्रा की भी जानकारी दी।

अमेरिका और यूरोप पर कटाक्ष
पुतिन ने अमेरिका पर भी निशाना साधा और कहा कि जो देश रूस से ऊर्जा खरीदने में दबाव डालते हैं, वे खुद यूरेनियम के लिए रूस पर निर्भर हैं। उन्होंने यूरोपीय देशों को चेतावनी दी कि रूस को लेकर डर फैलाना बंद करें और अपने नागरिकों को वास्तविक मुद्दों से दूर न करें।

अन्य महत्वपूर्ण बातें:

  • भारत और चीन: पुतिन ने BRICS देशों का आभार जताया, जिन्होंने किसी का पक्ष नहीं लिया और न्यायपूर्ण विश्व व्यवस्था बनाने का प्रयास किया।

  • यूक्रेन पर: अगर यूक्रेन को लंबी दूरी की टॉमहॉक मिसाइलें मिलती हैं तो रूस- अमेरिका संबंध प्रभावित होंगे, लेकिन रूस की सुरक्षा प्रणाली सक्षम है।

  • चार्ली कर्क की हत्या: पुतिन ने इसे अमेरिकी समाज की विभाजनकारी स्थिति का उदाहरण बताया।

  • परमाणु परीक्षण: रूस अपने परमाणु हथियारों पर भरोसा रखता है और आवश्यकतानुसार आगे बढ़ेगा।

  • LGBTQ आंदोलन: रूस पारंपरिक मूल्यों को बढ़ावा दे रहा है और समान जेंडर संबंधों पर प्रतिबंध लगा चुका है।

  • NATO पर टिप्पणी: ट्रम्प के ‘कागजी शेर’ वाले बयान पर पुतिन ने कहा कि रूस लगातार NATO की चुनौतियों का सामना कर रहा है।

पूरा फोरम लगभग चार घंटे चला, जिसमें पुतिन ने भारत के साथ संबंध, वैश्विक राजनीति, यूक्रेन युद्ध, अमेरिका और पश्चिमी देशों की स्थिति पर विस्तार से बात की।

.............................................................................................

दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Oct 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/putin-said-india-will-not-bow-under-the-pressure-of/article-34568

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.