यूक्रेनी शहर पर पुतिन का भयानक हमला, 14 की मौत; बच्चों समेत कई घायल

JAGRAN DESK

यूक्रेन में रूस के हमले लगातार जारी हैं और इस बार मिडिस यूक्रेन के क्रिवी रिह शहर को निशाना बनाया गया. इस हमले में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए हैं. मरने वालों में पांच बच्चे भी शामिल हैं. मलबे के नीचे अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है, जिससे मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है.

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध ने एक बार फिर भयावह रूप ले लिया है. सीमित सीजफायर होने के बावजूद रूस ने यूक्रेन के क्रिवी रिह शहर पर भीषण मिसाइल हमला किया. इसमें कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए. स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि यह हमला एक रिहायशी इलाके के बीचों-बीच हुआ, जहां मिसाइल गिरने के कारण चारों तरफ तबाही मच गई. मलबे के नीचे अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है, जिससे मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है.

क्रिवी रिह शहर की रक्षा प्रशासन के प्रमुख ओलेक्जेंडर विलकुल ने जानकारी दी कि एक बैलिस्टिक मिसाइल सीधे रिहायशी क्षेत्र में गिरी. इस हमले में पांच मासूम बच्चों की भी जान चली गई. घटनास्थल के पास एक खेल का मैदान था, जहां विस्फोट के बाद दहशत का माहौल बन गया. कई अपार्टमेंट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और कई जगहों पर आग लग गई. राहत और बचाव कार्य जारी है, लेकिन प्रशासन को अभी भी कई लापता लोगों की तलाश है.

जेलेंस्की के गढ़ में किया हमला

क्रिवी रिह यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की का गृहनगर है, जो पिछले कुछ दिनों से लगातार रूसी हमलों की चपेट में है. इसी हफ्ते शहर के एक अन्य हिस्से में हमला हुआ था, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी. इस ताजा हमले को रूस की युद्ध नीति का हिस्सा माना जा रहा है, जिसके तहत वह यूक्रेन के महत्वपूर्ण शहरों को निशाना बना रहा है.

जेलेंस्की ने लगाई मदद की गुहार

रूसी हमले के बाद यूक्रेनी अधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मदद की गुहार लगाई है. शहर के अस्पताल घायलों से भरे हुए हैं, और राहत कर्मी दिन-रात मलबे में फंसे लोगों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं. यूक्रेन का कहना है कि रूस निर्दोष नागरिकों को निशाना बना रहा है, जिससे युद्ध के मानवीय संकट में और इजाफा हो रहा है.

क्रिवी रिह फ्रंटलाइन से लगभग 70 किलोमीटर दूर है और इसकी आबादी करीब 6 लाख है. यह शहर रूस-यूक्रेन युद्ध में एक महत्वपूर्ण केंद्र बना हुआ है, जिसे बार-बार रूसी हमलों का सामना करना पड़ रहा है. इस हमले के बाद यूक्रेन ने एक बार फिर अपने पश्चिमी सहयोगियों से अधिक सैन्य समर्थन की मांग की है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Apr 2025 By दैनिक जागरण

यूक्रेनी शहर पर पुतिन का भयानक हमला, 14 की मौत; बच्चों समेत कई घायल

JAGRAN DESK

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध ने एक बार फिर भयावह रूप ले लिया है. सीमित सीजफायर होने के बावजूद रूस ने यूक्रेन के क्रिवी रिह शहर पर भीषण मिसाइल हमला किया. इसमें कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए. स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि यह हमला एक रिहायशी इलाके के बीचों-बीच हुआ, जहां मिसाइल गिरने के कारण चारों तरफ तबाही मच गई. मलबे के नीचे अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है, जिससे मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है.

क्रिवी रिह शहर की रक्षा प्रशासन के प्रमुख ओलेक्जेंडर विलकुल ने जानकारी दी कि एक बैलिस्टिक मिसाइल सीधे रिहायशी क्षेत्र में गिरी. इस हमले में पांच मासूम बच्चों की भी जान चली गई. घटनास्थल के पास एक खेल का मैदान था, जहां विस्फोट के बाद दहशत का माहौल बन गया. कई अपार्टमेंट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और कई जगहों पर आग लग गई. राहत और बचाव कार्य जारी है, लेकिन प्रशासन को अभी भी कई लापता लोगों की तलाश है.

जेलेंस्की के गढ़ में किया हमला

क्रिवी रिह यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की का गृहनगर है, जो पिछले कुछ दिनों से लगातार रूसी हमलों की चपेट में है. इसी हफ्ते शहर के एक अन्य हिस्से में हमला हुआ था, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी. इस ताजा हमले को रूस की युद्ध नीति का हिस्सा माना जा रहा है, जिसके तहत वह यूक्रेन के महत्वपूर्ण शहरों को निशाना बना रहा है.

जेलेंस्की ने लगाई मदद की गुहार

रूसी हमले के बाद यूक्रेनी अधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मदद की गुहार लगाई है. शहर के अस्पताल घायलों से भरे हुए हैं, और राहत कर्मी दिन-रात मलबे में फंसे लोगों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं. यूक्रेन का कहना है कि रूस निर्दोष नागरिकों को निशाना बना रहा है, जिससे युद्ध के मानवीय संकट में और इजाफा हो रहा है.

क्रिवी रिह फ्रंटलाइन से लगभग 70 किलोमीटर दूर है और इसकी आबादी करीब 6 लाख है. यह शहर रूस-यूक्रेन युद्ध में एक महत्वपूर्ण केंद्र बना हुआ है, जिसे बार-बार रूसी हमलों का सामना करना पड़ रहा है. इस हमले के बाद यूक्रेन ने एक बार फिर अपने पश्चिमी सहयोगियों से अधिक सैन्य समर्थन की मांग की है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/putins-terrible-attack-on-ukrainian-city-14-killed-many-including/article-16764

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.