- Hindi News
- टॉप न्यूज़
- राहुल गांधी ने रायबरेली में दलित युवक की हत्या पर जताया विरोध, कहा- यह संविधान और इंसानियत की हत्या
राहुल गांधी ने रायबरेली में दलित युवक की हत्या पर जताया विरोध, कहा- यह संविधान और इंसानियत की हत्या
Digital Desk
रायबरेली में 2 अक्टूबर को हरिओम पासवान की पीट-पीटकर हत्या की घटना के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसे केवल एक व्यक्ति की हत्या नहीं, बल्कि इंसानियत और संविधान की हत्या बताया।
उन्होंने कहा कि देश में नफरत, हिंसा और भीड़तंत्र को सत्ता का संरक्षण मिल रहा है।
राहुल गांधी ने मंगलवार को X पर लिखा कि संविधान की जगह बुलडोजर और इंसाफ की जगह डर ने ले ली है। उन्होंने कहा, “यह देश संविधान से चलेगा, भीड़ की सनक से नहीं। भारत का भविष्य समानता और मानवता पर आधारित है। मैं पीड़ित परिवार के साथ खड़ा हूं और उन्हें न्याय मिलेगा।”
घटना की शुरुआत 2 अक्टूबर की रात हुई थी, जब हरिओम पासवान को गांववालों ने चोर समझकर पकड़ लिया। उसके बाद उसे बेरहमी से पीटा गया। घटना के कुछ दिनों बाद सामने आए वीडियो में पीड़ित युवक मार खाते हुए राहुल गांधी का नाम लेता है। इस घटना में लापरवाही के चलते ऊंचाहार थाना के 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड किए गए और 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने इस घटना पर संयुक्त बयान जारी किया। उन्होंने लिखा कि रायबरेली में हुई यह निर्मम हत्या संविधान और समाज के खिलाफ है। यह देश और समाज पर कलंक है। उन्होंने कहा कि दलितों, अल्पसंख्यकों और गरीबों पर अपराध की संख्या लगातार बढ़ रही है। रायबरेली, हाथरस, उन्नाव, और अन्य घटनाओं में दिखाई देने वाली हिंसा हमारी संवेदनशीलता पर सवाल उठाती है।
राहुल और खड़गे ने बताया कि 2014 के बाद से मॉब लिंचिंग और भीड़तंत्र जैसी घटनाएँ हमारे समय की भयावह पहचान बन गई हैं। उन्होंने देशवासियों से अपील की कि वे अन्याय के खिलाफ एकजुट हों और हर नागरिक के अधिकार और जीवन की गरिमा की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
पीड़ित हरिओम पासवान के शरीर पर चोट और नीले-काल निशान थे। वह फतेहपुर जिले के तरावती का पुरवा गांव का रहने वाला था। घटना के दौरान ग्रामीणों ने उसे अधमरा कर रेलवे ट्रैक के किनारे फेंक दिया। हरिओम की पत्नी पिंकी ने कहा कि उसके हत्यारों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी मृतक के परिवार से मिलने पहुंचे और उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर कदम पर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और न्याय दिलाएगी।
.............................................................................................
दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल
अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए