हिमाचल से केरल तक बारिश का कहर: धर्मशाला में बाढ़ से मजदूर बहे, कुल्लू में बादल फटा, पिथौरागढ़ में लैंडस्लाइड

Jagran Desk

देश के कई राज्यों में मानसून का कहर जानलेवा होता जा रहा है। बुधवार को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से लेकर उत्तराखंड और केरल तक बारिश और भूस्खलन ने तबाही मचाई। धर्मशाला के खनियारा क्षेत्र में तेज बारिश के बाद आई बाढ़ में 15 से 20 मजदूर बह गए, जिनमें से दो के शव बरामद कर लिए गए हैं।

ये मजदूर इंदिरा प्रियदर्शनी हाइड्रल प्रोजेक्ट में काम कर रहे थे और मनुणी खड्ड के किनारे बने एक अस्थायी शेड में ठहरे हुए थे। मनुणी नदी सामान्यतः सूखी रहती है, लेकिन अचानक आई तेज बारिश ने इसे बाढ़ में बदल दिया और मजदूरों को संभलने का मौका नहीं मिला।

कुल्लू में तीन स्थानों पर फटा बादल, पिता-बेटी समेत तीन लोग लापता

हिमाचल के कुल्लू जिले में भी सैंज घाटी के जीवा नाला, गढ़सा घाटी के शिलागढ़ और बंजार के होरनगढ़ में बादल फटने की खबर है। जीवा नाला में बाप-बेटी समेत तीन लोग बाढ़ की चपेट में आ गए हैं, जिनकी तलाश जारी है।

उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से आदिकैलाश का रास्ता बंद

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में धारचूला-लिपुलेख मार्ग पर भूस्खलन के चलते आदिकैलाश यात्रा का रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है। दोनों ओर यात्री और वाहन फंसे हुए हैं। प्रशासन ने राहत कार्य शुरू कर दिए हैं।

हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा, नहर में गिरी कार; तीन दिन के बच्चे समेत चार की मौत

उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक कार नहर में गिर गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक नवजात शिशु भी शामिल है। अन्य तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

केरल के वायनाड में रेड अलर्ट, भारी बारिश से खतरा

केरल के वायनाड जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण चूरलमाला क्षेत्र में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है। यहां पिछले वर्ष लैंडस्लाइड से 300 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है, इसलिए प्रशासन पहले से सतर्क है।

जम्मू में SDRF ने किया रेस्क्यू

मंगलवार रात जम्मू में भारी बारिश के बाद तवी नदी उफान पर आ गई। एक व्यक्ति नदी में फंस गया, जिसे SDRF की टीम ने सीढ़ी की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला।

मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी अलर्ट

मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Jun 2025 By दैनिक जागरण

हिमाचल से केरल तक बारिश का कहर: धर्मशाला में बाढ़ से मजदूर बहे, कुल्लू में बादल फटा, पिथौरागढ़ में लैंडस्लाइड

Jagran Desk

ये मजदूर इंदिरा प्रियदर्शनी हाइड्रल प्रोजेक्ट में काम कर रहे थे और मनुणी खड्ड के किनारे बने एक अस्थायी शेड में ठहरे हुए थे। मनुणी नदी सामान्यतः सूखी रहती है, लेकिन अचानक आई तेज बारिश ने इसे बाढ़ में बदल दिया और मजदूरों को संभलने का मौका नहीं मिला।

कुल्लू में तीन स्थानों पर फटा बादल, पिता-बेटी समेत तीन लोग लापता

हिमाचल के कुल्लू जिले में भी सैंज घाटी के जीवा नाला, गढ़सा घाटी के शिलागढ़ और बंजार के होरनगढ़ में बादल फटने की खबर है। जीवा नाला में बाप-बेटी समेत तीन लोग बाढ़ की चपेट में आ गए हैं, जिनकी तलाश जारी है।

उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से आदिकैलाश का रास्ता बंद

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में धारचूला-लिपुलेख मार्ग पर भूस्खलन के चलते आदिकैलाश यात्रा का रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है। दोनों ओर यात्री और वाहन फंसे हुए हैं। प्रशासन ने राहत कार्य शुरू कर दिए हैं।

हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा, नहर में गिरी कार; तीन दिन के बच्चे समेत चार की मौत

उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक कार नहर में गिर गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक नवजात शिशु भी शामिल है। अन्य तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

केरल के वायनाड में रेड अलर्ट, भारी बारिश से खतरा

केरल के वायनाड जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण चूरलमाला क्षेत्र में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है। यहां पिछले वर्ष लैंडस्लाइड से 300 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है, इसलिए प्रशासन पहले से सतर्क है।

जम्मू में SDRF ने किया रेस्क्यू

मंगलवार रात जम्मू में भारी बारिश के बाद तवी नदी उफान पर आ गई। एक व्यक्ति नदी में फंस गया, जिसे SDRF की टीम ने सीढ़ी की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला।

मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी अलर्ट

मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/rainfall-from-himachal-to-kerala-severe-floods-in-dharamshala-laborers/article-25536

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.