रायसीना डायलॉग की शुरुआत, पहले दिन इन मुद्दों पर बहस

JAGRAN DESK

रायसीना डायलॉग की शुरुआत हो चुकी है. इसमें 125 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे. जानें पहले दिन क्या हुआ.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को रायसीना डायलॉग की शुरुआत की. यह कार्यक्रम 19 मार्च तक चलेगा. इस बार डायलॉग के मुख्य अतिथि न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन हैं.

रायसीना डायलॉग भू-राजनीति और भू-अर्थशास्त्र पर भारत का एक प्रमुख सम्मेलन है. यह अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने आने वाले सबसे चुनौतीपूर्ण मुद्दों के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है. इस बार के सम्मेलन में 125 देश भाग ले रहे हैं. भारत ने 2016 में इसकी शुरुआत की थी.

    रायसीना संवाद का विषय है - कालचक्र. इस डायलॉग के पहले दिन ही दुनिया के कई ज्वलंत और महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई. इनमें यूएस एड का भी मुद्दा छाया रहा.

    कुछ दिनों पहले तक यूएस एड को लेकर खूब हंगामा होता रहा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का आरोप था कि इसके जरिए दुनिया के दूसरे देशों को मदद मिलती थी, लेकिन अमेरिका को कोई फायदा नहीं मिला. उन्होंने इस पर रोक लगा रखी है. कुछ लोगों का यह भी कहना रहा है कि इसके जरिए अमेरिका दूसरे देशों के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप भी करता रहा है.

    इसके अलावा जिन मुद्दों को लेकर डायलॉग में चर्चा हुई, वे हैं - इजराइल और हमास के बीच टकराव. रूस और यूक्रेन के बीच जारी तनाव और ट्रंप प्रशासन में टैरिफ का महत्व. टैरिफ को लेकर यूरोपीय देशों में भी चिंता है. वे भी यह नहीं समझ पा रहे हैं कि इस विषय को लेकर कैसे आगे बढ़ें.

    एक्सपर्ट मानते हैं कि इस संवाद के जरिए भारत को पूरी दुनिया के सामने अपना पक्ष रखने का मौका मिलता है. साथ ही भारत तो इसका भी अंदाजा लगता है कि दुनिया के दूसरे देश अलग-अलग मुद्दों को लेकर क्या सोचते हैं.

      भारतीय विशेषज्ञ इन पर नजर बनाए रखते हैं कि आखिर कौन सा देश हमारे करीब है और कौन सा देश उनकी नीतियों से असहमत है या फिर अलग राय रखता है. संवाद में चीन भी आमंत्रित है.

      यहां चीन का मुद्दा इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि आज ही चीन की एक प्रतिक्रिया सामने आई है. चीनी सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने पीएम मोदी की तारीफ की है. पीएम मोदी ने एक पॉडकास्ट में चीन पर कुछ टिप्पणी की थी.

      चीनी अखबार ने पीएम मोदी की प्रतिक्रिया को उत्साहित करने वाला बताया है. अखबार ने कहा कि दोनों देश करीब आ रहे हैं. यहां के भी विशेषज्ञ मानते हैं कि चीन के रूख से पता चलता है कि बर्फ पिघल रही है और चीन भारत को लेकर पॉजिटिव रूख अख्तियार कर रहा है. बहुत संभव है कि रायसीना संवाद के जरिए दोनों देशों के बीच जारी तनाव घट सकते हैं.

      इस डायलॉग में कनाडा के भी प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं. पिछले कुछ महीनों से कनाडा के पूर्व पीएम जस्टिन ट्रूडो की वजह से भारत के साथ उनके संबंध खराब हो गए थे. उन्होंने अपनी महत्वाकांक्षा की वजह से रिश्तों को ठेस पहुंचाई. हालांकि, कनाडा के नए पीएम ने कहा है कि वे भारत के साथ संबंधों को सामान्य करेंगे. अब इस संवाद के जरिए उम्मीद की जा रही है कि दोनों देश फिर से नजदीक आएंगे और उनके बीच व्यापारिक संबंध भी सामान्य हो सकेंगे.

      भारत-न्यूजीलैंड ने संबंधों को और गहरा करने का फैसला किया है: क्रिस्टोफर लक्सन

      लक्सन ने नई दिल्ली में रायसीना डायलॉग के 10वें संस्करण के उद्घाटन पर कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मैंने रक्षा संबंधों को बेहतर बनाने, हवाई संपर्क में सुधार, वैज्ञानिक सहयोग में विस्तार और लोगों के बीच आपसी आदान-प्रदान बढ़ाने और मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत करके अपने संबंधों को और गहरा करने का फैसला किया है."

        लक्सन ने कहा, "इससे यह सुनिश्चित होगा कि हम दोनों देशों के बीच रणनीतिक विश्वास और वाणिज्यिक संबंध बनाएं." उन्होंने कहा, "इंडो-पैसिफिक दुनिया का सबसे आर्थिक रूप से गतिशील क्षेत्र है. यह आने वाले वर्षों में वैश्विक आर्थिक विकास का दो-तिहाई हिस्सा होगा. भारत इंडो-पैसिफिक के हर देश के लिए बड़े अवसर प्रदान करता है."

        भारतीय लोकतंत्र और चुनावी प्रक्रिया की प्रशंसा करते हुए, न्यूजीलैंड के पीएम ने कहा, "यह प्रेरणादायक है कि पिछले साल इतिहास के सबसे बड़े चुनाव में 650 मिलियन भारतीयों ने मतदान किया. राष्ट्रीय चुनाव वैधता की जीत है." उन्होंने कहा, "हम अर्थव्यवस्थाओं और समाजों के तकनीकी परिवर्तन के मुहाने पर हैं. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रभाव पूरी अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा, न कि केवल एक या दो क्षेत्रों पर, जिससे हमारे काम करने का तरीका बदल जाएगा."

        -----------------

        हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
        🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
        🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
        🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
        🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

        📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
        👉 आज ही जुड़िए

        www.dainikjagranmpcg.com
        17 Mar 2025 By दैनिक जागरण

              https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/raisina-dialogue-debate-on-these-issues-on-the-first-day/article-14349

              खबरें और भी हैं

              सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

              टाप न्यूज

              सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

              मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
              मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
              सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

              रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

              प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
              मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
              रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

              ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

              भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
              देश विदेश 
              ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

              2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

              संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
              देश विदेश 
              2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

              बिजनेस

              ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
              एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
              पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
              शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
              BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
              शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
              Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.