RBI के ऐलान से झूमा शेयर बाजार: सेंसेक्स 783 और निफ्टी 268 अंक चढ़े, रियल्टी-बैंकिंग-ऑटो सेक्टर में उछाल

Business News

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के मौद्रिक नीति में बड़ा कदम उठाते हुए रेपो रेट को 0.50% घटाकर 5.50% करने के फैसले ने शेयर बाजार में जबरदस्त जोश भर दिया। शुक्रवार को आरबीआई की घोषणा के बाद बाजार में तेज़ी का ऐसा तूफान आया कि निवेशकों के चेहरे खिल उठे।

शुक्रवार सुबह 11:54 बजे सेंसेक्स 783.04 अंकों (0.96%) की बढ़त के साथ 82,225.08 पर कारोबार करता दिखा, जबकि निफ्टी 267.50 अंक (1.08%) उछलकर 25,018.40 के स्तर पर पहुंच गया।

रेपो रेट में कटौती का असर: रियल एस्टेट, बैंकिंग और ऑटो स्टॉक्स चमके

RBI के इस फैसले के बाद रियल एस्टेट, बैंकिंग और ऑटो सेक्टर के स्टॉक्स में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। DLF, गोदरेज प्रॉपर्टी, ओबरॉय रियल्टी, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, HDFC बैंक, मारुति सुजुकी और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसे शेयरों ने उछाल दिखाया और बाजार की धार को और मजबूत किया।

महंगाई में राहत, ग्रोथ अनुमान बरकरार

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि देश में खुदरा महंगाई दर घटकर 3.7% रहने का अनुमान है, जो पहले 4.0% थी। इसके साथ ही आर्थिक विकास दर का अनुमान 6.5% पर स्थिर रखा गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भले ही प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) में थोड़ी गिरावट आई हो, भारत अभी भी निवेशकों के लिए एक भरोसेमंद और आकर्षक गंतव्य बना हुआ है।

सुस्त शुरुआत, फिर जोश से भरी चाल

दिन की शुरुआत बाजार ने हल्की गिरावट के साथ की थी। सेंसेक्स 81,434.24 और निफ्टी 24,748.70 पर खुला था। शुरुआती घंटों में गिरावट का रुख जारी रहा और सेंसेक्स 81,140.11 तथा निफ्टी 24,671.45 के इंट्राडे लो तक भी पहुंच गया था। लेकिन जैसे ही RBI की नीतिगत घोषणाएं सामने आईं, बाजार ने जोरदार पलटवार किया और जबरदस्त बढ़त के साथ हरे निशान में ट्रेड करने लगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Jun 2025 By दैनिक जागरण

RBI के ऐलान से झूमा शेयर बाजार: सेंसेक्स 783 और निफ्टी 268 अंक चढ़े, रियल्टी-बैंकिंग-ऑटो सेक्टर में उछाल

Business News

शुक्रवार सुबह 11:54 बजे सेंसेक्स 783.04 अंकों (0.96%) की बढ़त के साथ 82,225.08 पर कारोबार करता दिखा, जबकि निफ्टी 267.50 अंक (1.08%) उछलकर 25,018.40 के स्तर पर पहुंच गया।

रेपो रेट में कटौती का असर: रियल एस्टेट, बैंकिंग और ऑटो स्टॉक्स चमके

RBI के इस फैसले के बाद रियल एस्टेट, बैंकिंग और ऑटो सेक्टर के स्टॉक्स में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। DLF, गोदरेज प्रॉपर्टी, ओबरॉय रियल्टी, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, HDFC बैंक, मारुति सुजुकी और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसे शेयरों ने उछाल दिखाया और बाजार की धार को और मजबूत किया।

महंगाई में राहत, ग्रोथ अनुमान बरकरार

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि देश में खुदरा महंगाई दर घटकर 3.7% रहने का अनुमान है, जो पहले 4.0% थी। इसके साथ ही आर्थिक विकास दर का अनुमान 6.5% पर स्थिर रखा गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भले ही प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) में थोड़ी गिरावट आई हो, भारत अभी भी निवेशकों के लिए एक भरोसेमंद और आकर्षक गंतव्य बना हुआ है।

सुस्त शुरुआत, फिर जोश से भरी चाल

दिन की शुरुआत बाजार ने हल्की गिरावट के साथ की थी। सेंसेक्स 81,434.24 और निफ्टी 24,748.70 पर खुला था। शुरुआती घंटों में गिरावट का रुख जारी रहा और सेंसेक्स 81,140.11 तथा निफ्टी 24,671.45 के इंट्राडे लो तक भी पहुंच गया था। लेकिन जैसे ही RBI की नीतिगत घोषणाएं सामने आईं, बाजार ने जोरदार पलटवार किया और जबरदस्त बढ़त के साथ हरे निशान में ट्रेड करने लगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/rbis-announcement-from-rbis-announcement-sensex-783-and-nifty-rises/article-23367

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.