'रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द ही मर जाएंगे', जेलेंस्की के बयान से मचा हड़कंप

JAGRAN DESK

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बड़ी बात कही है। जेलेंस्की ने कहा है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द ही मर जाएंगे। फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मिलने के बाद जेलेंस्की ने यह बात कही है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बड़ा बयान दिया है। जेलेंस्की ने दावा किया है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द ही मर जाएंगे और इससे दोनों देशों के बीच के युद्ध का अंत हो जाएगा। द मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, पेरिस में एक इंटरव्यू के दौरान जेलेंस्की ने यह बयान दिया है। जेलेंस्की ने यह बयान ऐसे समय दिया है जब रूसी राष्ट्रपति पुतिन के स्वास्थ्य को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

जेलेंस्की ने क्या कहा?

बुधवार को फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ बैठक के बाद जेलेंस्की ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'वो (पुतिन) जल्द ही मर जाएंगे, और यह एक तथ्य है फिर इस युद्ध का भी अंत हो जाएगा।' जेलेंस्की ने पुतिन की सेहत को लेकर टिप्पणी ऐसे वक्त में की है जब यूक्रेन और रूस ने ऊर्जा ठिकानों पर हमले 30 दिनों के लिए रोकने पर सहमति जताई है। 

जेलेंस्की ने रूस पर लगाया आरोप

पेरिस में मीडिया से बात करते हुए यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूस पर शांति के प्रयासों के बावजूद 'संघर्ष को लंबा खींचने' का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'रूस चाहता है कि यह युद्ध जारी रहे, वो इसे लंबा खींच रहा है। हमें रूस पर दबाव बनाने की जरूरत है ताकि युद्ध सच में समाप्त हो जाए।'

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

यह भी जानें

इस बीच यह भी बता दें कि, पिछले कई महीनों से रूसी राष्ट्रपति पुतिन के स्वास्थ्य को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है। रूसी नेता के लगातार खांसने और उनके हाथ-पैरों में झटके के वीडियो सामने आने के बाद इन अफवाहों को और हवा मिली है। 2022 में एक वीडियो सामने आया था जिसमें पुतिन अपने पूर्व रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु के साथ बैठक कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सामने की टेबल को पकड़ रखा था और वो अपनी कुर्सी पर झुके हुए बैठे थे। कई रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि पुतिन पार्किंसन रोग और कैंसर से पीड़ित हैं। हालांकि, इन रिपोर्टों की पुष्टि नहीं की जा सकी है और क्रेमलिन ने भी इन दावों का खंडन किया है।

कब शुरू हुई जंग?

24 फरवरी 2022 को रूस ने यूक्रेन पर पूरी तरह से हमले शुरू कर दिए थे जिससे जंग की शुरुआत हुई थी। रूसी सेना ने यूक्रेन के कई शहरों पर हमले किए थे जिनमें कीव, खारकीव और मारियुपोल शामिल थे। यूक्रेन ने इसका जोरदार विरोध किया जिसके बाद संघर्ष तेजी से एक बड़े युद्ध में बदल गया। रूस के आक्रमण के शुरुआती घंटों में अफरातफरी के बीच, अफवाहें फैलीं कि यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्‍की देश छोड़कर भाग गए हैं लेकिन ऐसा नहीं था। जंग अब भी जारी है। 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Mar 2025 By दैनिक जागरण

'रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द ही मर जाएंगे', जेलेंस्की के बयान से मचा हड़कंप

JAGRAN DESK

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बड़ा बयान दिया है। जेलेंस्की ने दावा किया है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द ही मर जाएंगे और इससे दोनों देशों के बीच के युद्ध का अंत हो जाएगा। द मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, पेरिस में एक इंटरव्यू के दौरान जेलेंस्की ने यह बयान दिया है। जेलेंस्की ने यह बयान ऐसे समय दिया है जब रूसी राष्ट्रपति पुतिन के स्वास्थ्य को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

जेलेंस्की ने क्या कहा?

बुधवार को फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ बैठक के बाद जेलेंस्की ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'वो (पुतिन) जल्द ही मर जाएंगे, और यह एक तथ्य है फिर इस युद्ध का भी अंत हो जाएगा।' जेलेंस्की ने पुतिन की सेहत को लेकर टिप्पणी ऐसे वक्त में की है जब यूक्रेन और रूस ने ऊर्जा ठिकानों पर हमले 30 दिनों के लिए रोकने पर सहमति जताई है। 

जेलेंस्की ने रूस पर लगाया आरोप

पेरिस में मीडिया से बात करते हुए यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूस पर शांति के प्रयासों के बावजूद 'संघर्ष को लंबा खींचने' का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'रूस चाहता है कि यह युद्ध जारी रहे, वो इसे लंबा खींच रहा है। हमें रूस पर दबाव बनाने की जरूरत है ताकि युद्ध सच में समाप्त हो जाए।'

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

यह भी जानें

इस बीच यह भी बता दें कि, पिछले कई महीनों से रूसी राष्ट्रपति पुतिन के स्वास्थ्य को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है। रूसी नेता के लगातार खांसने और उनके हाथ-पैरों में झटके के वीडियो सामने आने के बाद इन अफवाहों को और हवा मिली है। 2022 में एक वीडियो सामने आया था जिसमें पुतिन अपने पूर्व रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु के साथ बैठक कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सामने की टेबल को पकड़ रखा था और वो अपनी कुर्सी पर झुके हुए बैठे थे। कई रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि पुतिन पार्किंसन रोग और कैंसर से पीड़ित हैं। हालांकि, इन रिपोर्टों की पुष्टि नहीं की जा सकी है और क्रेमलिन ने भी इन दावों का खंडन किया है।

कब शुरू हुई जंग?

24 फरवरी 2022 को रूस ने यूक्रेन पर पूरी तरह से हमले शुरू कर दिए थे जिससे जंग की शुरुआत हुई थी। रूसी सेना ने यूक्रेन के कई शहरों पर हमले किए थे जिनमें कीव, खारकीव और मारियुपोल शामिल थे। यूक्रेन ने इसका जोरदार विरोध किया जिसके बाद संघर्ष तेजी से एक बड़े युद्ध में बदल गया। रूस के आक्रमण के शुरुआती घंटों में अफरातफरी के बीच, अफवाहें फैलीं कि यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्‍की देश छोड़कर भाग गए हैं लेकिन ऐसा नहीं था। जंग अब भी जारी है। 

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/russian-president-vladimir-putin-will-soon-die-due-to-jailonskis/article-15654

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.