राष्ट्रपति के 14 संवैधानिक सवालों पर SC ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब, 29 जुलाई को अगली सुनवाई

Digital Desk

सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा भेजे गए 14 अहम संवैधानिक सवालों पर केंद्र सरकार और सभी राज्यों को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने सभी पक्षों से एक हफ्ते के भीतर जवाब मांगा है और मामले की अगली सुनवाई 29 जुलाई को तय की है।

सीजेआई बी. आर. गवई की अध्यक्षता वाली संविधान पीठ में जस्टिस सूर्यकांत, विक्रम नाथ, पी. एस. नरसिम्हा और अतुल चंदुरकर शामिल हैं। कोर्ट ने कहा है कि अगली सुनवाई में समयसीमा तय की जाएगी, ताकि मामले को उचित गति मिल सके।

राष्ट्रपति ने क्या मांगा है?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 143(1) के तहत सुप्रीम कोर्ट से राय मांगी है। सवाल इस बात पर केंद्रित हैं कि:

  • जब कोई विधेयक राज्यपाल के पास भेजा जाता है तो क्या वे कैबिनेट की सलाह से बाध्य हैं?

  • क्या अनुच्छेद 361 राज्यपाल के फैसलों पर न्यायिक समीक्षा को पूरी तरह रोकता है?

  • क्या राष्ट्रपति को अनुच्छेद 201 के तहत विवेकाधिकार है और क्या कोर्ट इसमें हस्तक्षेप कर सकता है?

  • क्या राज्यपाल "पॉकेट वीटो" का इस्तेमाल कर सकते हैं?

राष्ट्रपति ने इन सवालों को संघीय ढांचे, विधायी समानता, राष्ट्र की अखंडता और शक्तियों के पृथक्करण से जोड़ते हुए इन पर कोर्ट से स्पष्ट राय मांगी है।

सुनवाई के दौरान क्या हुआ?

केरल सरकार की ओर से वरिष्ठ वकील के. के. वेणुगोपाल ने राष्ट्रपति के रेफरेंस को "सुनवाई योग्य नहीं" करार दिया। तमिलनाडु की ओर से भी इसी तरह की आपत्ति जताई गई। वहीं, सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि अभी यह मुद्दा उठाना जल्दबाज़ी होगी।

कहां से शुरू हुआ मामला?

8 अप्रैल 2025 को सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के एक मामले में कहा था कि राज्यपाल को विधानसभा से पारित विधेयकों पर अनिश्चितकालीन देरी नहीं करनी चाहिए। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि राज्यपाल किसी राजनीतिक या निजी असहमति के आधार पर विधेयक पर निर्णय टाल नहीं सकते। साथ ही, राष्ट्रपति को भी तीन महीने के भीतर फैसला देना होगा।

राष्ट्रपति ने उसी फैसले के आलोक में संवैधानिक प्रक्रिया की स्पष्टता के लिए सुप्रीम कोर्ट से मार्गदर्शन मांगा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Jul 2025 By दैनिक जागरण

राष्ट्रपति के 14 संवैधानिक सवालों पर SC ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब, 29 जुलाई को अगली सुनवाई

Digital Desk

सीजेआई बी. आर. गवई की अध्यक्षता वाली संविधान पीठ में जस्टिस सूर्यकांत, विक्रम नाथ, पी. एस. नरसिम्हा और अतुल चंदुरकर शामिल हैं। कोर्ट ने कहा है कि अगली सुनवाई में समयसीमा तय की जाएगी, ताकि मामले को उचित गति मिल सके।

राष्ट्रपति ने क्या मांगा है?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 143(1) के तहत सुप्रीम कोर्ट से राय मांगी है। सवाल इस बात पर केंद्रित हैं कि:

  • जब कोई विधेयक राज्यपाल के पास भेजा जाता है तो क्या वे कैबिनेट की सलाह से बाध्य हैं?

  • क्या अनुच्छेद 361 राज्यपाल के फैसलों पर न्यायिक समीक्षा को पूरी तरह रोकता है?

  • क्या राष्ट्रपति को अनुच्छेद 201 के तहत विवेकाधिकार है और क्या कोर्ट इसमें हस्तक्षेप कर सकता है?

  • क्या राज्यपाल "पॉकेट वीटो" का इस्तेमाल कर सकते हैं?

राष्ट्रपति ने इन सवालों को संघीय ढांचे, विधायी समानता, राष्ट्र की अखंडता और शक्तियों के पृथक्करण से जोड़ते हुए इन पर कोर्ट से स्पष्ट राय मांगी है।

सुनवाई के दौरान क्या हुआ?

केरल सरकार की ओर से वरिष्ठ वकील के. के. वेणुगोपाल ने राष्ट्रपति के रेफरेंस को "सुनवाई योग्य नहीं" करार दिया। तमिलनाडु की ओर से भी इसी तरह की आपत्ति जताई गई। वहीं, सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि अभी यह मुद्दा उठाना जल्दबाज़ी होगी।

कहां से शुरू हुआ मामला?

8 अप्रैल 2025 को सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के एक मामले में कहा था कि राज्यपाल को विधानसभा से पारित विधेयकों पर अनिश्चितकालीन देरी नहीं करनी चाहिए। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि राज्यपाल किसी राजनीतिक या निजी असहमति के आधार पर विधेयक पर निर्णय टाल नहीं सकते। साथ ही, राष्ट्रपति को भी तीन महीने के भीतर फैसला देना होगा।

राष्ट्रपति ने उसी फैसले के आलोक में संवैधानिक प्रक्रिया की स्पष्टता के लिए सुप्रीम कोर्ट से मार्गदर्शन मांगा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/sc-sought-answers-from-the-center-and-the-states-on/article-28437

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.