बिहार में 24 घंटे के अंदर दूसरा गोलीकांड: केंद्रीय मंत्री राज भूषण निषाद के मामा को मारी गोली, किस बात का लिया बदला?

JAGRAN DESK

बेगूसराय से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां केंद्रीय राज्य मंत्री और सांसद राज भूषण निषाद के मामा को बदमाशों ने दिन दहाड़े गोली मार दी. गोली लगने से वो बेहोश होकर वहीं गिर पड़े. फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज जारी है.

भागलपुर के गोलीकांड को अभी 24 घंटे भी पूरे नहीं हुए कि ऐसी ही एक खबर अब बेगूसराय से भी सामने आई है. यहां बेखौफ अपराधियों ने केंद्रीय राज्य मंत्री और मुजफ्फरपुर के सांसद राज भूषण निषाद के मामा को गोली मार दी. गोली लगने मंत्री के मामा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज चल रहा है.

घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुंभी गांव की है. घायल व्यक्ति की पहचान कुंभी गांव के रहने वाले मलिक साहनी के रूप में की गई है. वो सांसद राज भूषण निषाद के मामा हैं. मलिक साहनी ने बताया- गुरुवार रात को मैं अपनी दुकान पर था. जब दुकान बंद कर लौट रहे था, तभी हथियार से लैस अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग झोंक दी. भागने-बचने की पूरी कोशिश के बावजूद एक गोली पैर में लग गई. गोली लगते ही मैं वहीं पर गिर गया.अपराधी मेरे सामने सेहथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए. इसके बाद मैं बेहोश हो गया.

बेटे का हुआ था किसी से विवाद

उन्होंने बताया- पिछले दिन मेरे बेटे के साथ किसी बात को लेकर कुछ लोगों से विवाद हुआ था. लगता है कि इसी विवाद के कारण अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. चेरिया बरियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो घटनास्थल से गोलियों के कई खोखे बरामद किए गए है. पुलिस आगे की जांच कर रही है.

भागलपुर का गोलीकांड

गुरुवार को ही भागलपुर के नवगछिया थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव में केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय के दो चचेरे भांजों के बीच विवाद में गोलीबाजी हुई. इसमें एक भांजे की गोली लगने से मौत हो गई. जबकि, दूसरा भांजा और चचेरी बहन घायल हुए. दरअसल, ये पूरा विवाद जमीन और घर के बंटवारे का था, जो नल से पानी भरने के विवाद में तब्दील हुआ. जिसका खूनी अंजाम सबके सामने था.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Mar 2025 By दैनिक जागरण

बिहार में 24 घंटे के अंदर दूसरा गोलीकांड: केंद्रीय मंत्री राज भूषण निषाद के मामा को मारी गोली, किस बात का लिया बदला?

JAGRAN DESK

भागलपुर के गोलीकांड को अभी 24 घंटे भी पूरे नहीं हुए कि ऐसी ही एक खबर अब बेगूसराय से भी सामने आई है. यहां बेखौफ अपराधियों ने केंद्रीय राज्य मंत्री और मुजफ्फरपुर के सांसद राज भूषण निषाद के मामा को गोली मार दी. गोली लगने मंत्री के मामा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज चल रहा है.

घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुंभी गांव की है. घायल व्यक्ति की पहचान कुंभी गांव के रहने वाले मलिक साहनी के रूप में की गई है. वो सांसद राज भूषण निषाद के मामा हैं. मलिक साहनी ने बताया- गुरुवार रात को मैं अपनी दुकान पर था. जब दुकान बंद कर लौट रहे था, तभी हथियार से लैस अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग झोंक दी. भागने-बचने की पूरी कोशिश के बावजूद एक गोली पैर में लग गई. गोली लगते ही मैं वहीं पर गिर गया.अपराधी मेरे सामने सेहथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए. इसके बाद मैं बेहोश हो गया.

बेटे का हुआ था किसी से विवाद

उन्होंने बताया- पिछले दिन मेरे बेटे के साथ किसी बात को लेकर कुछ लोगों से विवाद हुआ था. लगता है कि इसी विवाद के कारण अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. चेरिया बरियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो घटनास्थल से गोलियों के कई खोखे बरामद किए गए है. पुलिस आगे की जांच कर रही है.

भागलपुर का गोलीकांड

गुरुवार को ही भागलपुर के नवगछिया थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव में केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय के दो चचेरे भांजों के बीच विवाद में गोलीबाजी हुई. इसमें एक भांजे की गोली लगने से मौत हो गई. जबकि, दूसरा भांजा और चचेरी बहन घायल हुए. दरअसल, ये पूरा विवाद जमीन और घर के बंटवारे का था, जो नल से पानी भरने के विवाद में तब्दील हुआ. जिसका खूनी अंजाम सबके सामने था.

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/second-firing-in-bihar-within-24-hours-what-was-the/article-14803

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.