- Hindi News
- टॉप न्यूज़
- कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर किया, घुसपैठ की कोशिश नाकाम
कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर किया, घुसपैठ की कोशिश नाकाम
Jagran Desk
‘ऑपरेशन पिंपल’ के तहत भारतीय सेना और पुलिस ने सर्च ऑपरेशन में जवाबी फायरिंग की; मुठभेड़ जारी
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में शनिवार को सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया। भारतीय सेना को नियंत्रण रेखा (LoC) के पार से घुसपैठ की खुफिया सूचना मिली थी, जिसके बाद 7 नवंबर को सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।
भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी कि आतंकियों ने ऑपरेशन के दौरान अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। सेना और पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आतंकवादी ढेर हो गए। ऑपरेशन अभी जारी है। इसे सेना ने ‘ऑपरेशन पिंपल’ का नाम दिया है।
मारे गए आतंकियों की पहचान और उनके संगठन की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। इससे पहले 5 नवंबर को किश्तवाड़ जिले के छत्रू इलाके में भी मुठभेड़ हुई थी, जिसमें आतंकियों की फायरिंग से एक जवान घायल हो गया था।
आतंकियों की सक्रियता और पिछले घटनाक्रम
आतंकी केरन सेक्टर के घने जंगलों में छिपे हुए थे। कुपवाड़ा में पिछले 26 दिनों में यह दूसरा बड़ा ऑपरेशन है। 13 अक्टूबर को भी सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को LOC के पास कुंबकडी जंगल में मार गिराया था, जो घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे।
जम्मू-कश्मीर पुलिस की कार्रवाई
मुठभेड़ के दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (CIK) ने घाटी की कई जेलों में छापे मारे। अधिकारियों ने बताया कि यह नियमित जांच का हिस्सा था और अवैध वस्तुएं मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह कदम इंटरनल सिक्योरिटी मजबूत करने और जेलों में गैरकानूनी गतिविधि रोकने के लिए उठाया गया।
सुरक्षा बलों की सतत कार्रवाई
22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से सेना लगातार LoC पर घुसपैठ रोकने और सर्च ऑपरेशन को मजबूत कर रही है। सीमा पार से कई घुसपैठ की कोशिशें नाकाम की गई हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार, सुरक्षा बलों की सतत कार्रवाई से क्षेत्र में आतंकियों की सक्रियता पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए