श्रेयस अय्यर ICU में भर्ती: पसलियों की चोट से इंटरनल ब्लीडिंग, हालत फिलहाल स्थिर

Sports

भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के दौरान लगी चोट के बाद सिडनी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  जानकारी के मुताबिक, उन्हें इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में रखा गया है, जहां डॉक्टरों की एक टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है।

शनिवार (25 अक्टूबर) को हुए मैच के दौरान श्रेयस ने एलेक्स कैरी का कैच पकड़ने के प्रयास में गिरते हुए अपनी बाईं पसली पर चोट खाई थी। शुरुआत में मामला मामूली लग रहा था, लेकिन बाद में इंटरनल ब्लीडिंग (अंदरूनी रक्तस्राव) के संकेत मिलने पर उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती किया गया।

एक सूत्र ने बताया कि, “श्रेयस पिछले कुछ दिनों से ICU में हैं। रिपोर्ट्स में उनकी स्प्लीन (तिल्ली) में चोट की पुष्टि हुई है। डॉक्टरों ने संक्रमण से बचाव के लिए उन्हें लगातार ऑब्जर्वेशन में रखा है।” बताया जा रहा है कि उन्हें ठीक होने में कुछ सप्ताह तक का समय लग सकता है।

टीम के डॉक्टर और फिजियो ने किसी भी तरह का जोखिम न लेते हुए उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया था। सूत्रों ने कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है, लेकिन चोट गंभीर थी और सही समय पर इलाज मिलने से बड़ा खतरा टल गया।

BCCI ने भी बयान जारी कर कहा है कि अय्यर की हालत स्थिर है और वे धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। मेडिकल टीम सिडनी और भारत के विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श लेकर उनके इलाज की निगरानी कर रही है। बोर्ड ने यह भी बताया कि अय्यर के माता-पिता का वीजा करवाया जा रहा है ताकि वे अपने बेटे से मुलाकात कर सकें।

टीम इंडिया का मेडिकल स्टाफ आने वाले कुछ दिन सिडनी में ही रहेगा और उनकी रिकवरी पर नज़र रखेगा। फिलहाल, उनकी मैदान पर वापसी की कोई निश्चित समयसीमा तय नहीं की गई है।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Oct 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/shreyas-iyer-admitted-to-icu-due-to-internal-bleeding-due/article-36425

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.