शुभांशु शुक्ला बोले – स्पेस स्टेशन जाना सिर्फ मेरा नहीं, पूरे देश का मिशन था

Jagran Desk

इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से लौटे भारतीय एस्ट्रोनॉट ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने गुरुवार को दिल्ली में मीडिया से बातचीत की।

 उन्होंने कहा कि “कितनी भी ट्रेनिंग कर लो, लेकिन असली अनुभव अंतरिक्ष में जाकर ही मिलता है। ये मिशन सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि पूरे देश का सपना था।”

शुभांशु शुक्ला एक्सियम मिशन के तहत दो हफ्ते ISS में रहे और इस दौरान वे मिशन पायलट और सिस्टम कमांडर की भूमिका में थे। उन्होंने वहां कई वैज्ञानिक प्रयोग किए और तस्वीरें भी लीं।

गगनयान होगा अगला बड़ा कदम
शुभांशु ने कहा कि अब उनकी अगली तैयारी गगनयान मिशन के लिए होगी। इसरो का यह मिशन भारत का पहला मानवयुक्त अंतरिक्ष अभियान है। 2027 में इसमें वायुसेना के तीन पायलटों को 400 किमी ऊंचाई पर स्पेसक्राफ्ट से भेजा जाएगा। तीन दिन ऑर्बिट में रहने के बाद उनकी लैंडिंग हिंद महासागर में होगी।

गगनयान की लागत लगभग 20,193 करोड़ रुपए है और इसकी सफलता के साथ भारत, रूस-अमेरिका-चीन के बाद अंतरिक्ष में इंसान भेजने वाला चौथा देश बनेगा।

भारत को क्या मिलेगा गगनयान से?

  • भारत को वैश्विक स्पेस इंडस्ट्री में बड़ा हिस्सा मिलेगा, जो 2035 तक 154 लाख करोड़ रुपए की हो सकती है।

  • रिसर्च और डेवलपमेंट के नए अवसर और रोजगार पैदा होंगे।

  • भारत का अपना स्पेस स्टेशन बनाने का रास्ता खुलेगा।

  • अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्पेस सहयोग और निवेश बढ़ेगा।

क्या-क्या तैयारी हो चुकी है?

  • ISRO ने इंसान को स्पेस तक ले जाने वाला HLVM3 रॉकेट तैयार कर लिया है।

  • वायुसेना के चार पायलट्स को चुना गया और रूस व भारत में उनकी ट्रेनिंग हो चुकी है।

  • क्रू मॉड्यूल, सर्विस मॉड्यूल और क्रू एस्केप सिस्टम अंतिम चरण में हैं।

  • अरब सागर में स्प्लैशडाउन की रिकवरी टेस्टिंग भी की जा चुकी है।

  • मानव रहित मिशन के लिए ‘व्योममित्र’ रोबोट भी तैयार है।

हालांकि, अभी भी करीब 2300 टेस्ट बाकी हैं और 2025 तक पहला मानव रहित मिशन लॉन्च होने की उम्मीद है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Aug 2025 By दैनिक जागरण

शुभांशु शुक्ला बोले – स्पेस स्टेशन जाना सिर्फ मेरा नहीं, पूरे देश का मिशन था

Jagran Desk

 उन्होंने कहा कि “कितनी भी ट्रेनिंग कर लो, लेकिन असली अनुभव अंतरिक्ष में जाकर ही मिलता है। ये मिशन सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि पूरे देश का सपना था।”

शुभांशु शुक्ला एक्सियम मिशन के तहत दो हफ्ते ISS में रहे और इस दौरान वे मिशन पायलट और सिस्टम कमांडर की भूमिका में थे। उन्होंने वहां कई वैज्ञानिक प्रयोग किए और तस्वीरें भी लीं।

गगनयान होगा अगला बड़ा कदम
शुभांशु ने कहा कि अब उनकी अगली तैयारी गगनयान मिशन के लिए होगी। इसरो का यह मिशन भारत का पहला मानवयुक्त अंतरिक्ष अभियान है। 2027 में इसमें वायुसेना के तीन पायलटों को 400 किमी ऊंचाई पर स्पेसक्राफ्ट से भेजा जाएगा। तीन दिन ऑर्बिट में रहने के बाद उनकी लैंडिंग हिंद महासागर में होगी।

गगनयान की लागत लगभग 20,193 करोड़ रुपए है और इसकी सफलता के साथ भारत, रूस-अमेरिका-चीन के बाद अंतरिक्ष में इंसान भेजने वाला चौथा देश बनेगा।

भारत को क्या मिलेगा गगनयान से?

  • भारत को वैश्विक स्पेस इंडस्ट्री में बड़ा हिस्सा मिलेगा, जो 2035 तक 154 लाख करोड़ रुपए की हो सकती है।

  • रिसर्च और डेवलपमेंट के नए अवसर और रोजगार पैदा होंगे।

  • भारत का अपना स्पेस स्टेशन बनाने का रास्ता खुलेगा।

  • अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्पेस सहयोग और निवेश बढ़ेगा।

क्या-क्या तैयारी हो चुकी है?

  • ISRO ने इंसान को स्पेस तक ले जाने वाला HLVM3 रॉकेट तैयार कर लिया है।

  • वायुसेना के चार पायलट्स को चुना गया और रूस व भारत में उनकी ट्रेनिंग हो चुकी है।

  • क्रू मॉड्यूल, सर्विस मॉड्यूल और क्रू एस्केप सिस्टम अंतिम चरण में हैं।

  • अरब सागर में स्प्लैशडाउन की रिकवरी टेस्टिंग भी की जा चुकी है।

  • मानव रहित मिशन के लिए ‘व्योममित्र’ रोबोट भी तैयार है।

हालांकि, अभी भी करीब 2300 टेस्ट बाकी हैं और 2025 तक पहला मानव रहित मिशन लॉन्च होने की उम्मीद है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/shubhanshu-shukla-said-going-to-space-station-was-not/article-31126

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.