पति राजा की हत्या की मास्टरमाइंड निकली पत्नी सोनम, चीखकर कहा था – ‘मार डालो इसे’

Jagran Desk

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या में चौंकाने वाला मोड़ आया है। मेघालय पुलिस ने खुलासा किया है कि राजा की हत्या उसकी पत्नी सोनम के सामने और उसकी शह पर की गई। पुलिस के अनुसार, सोनम ने चार आरोपियों में से एक को चीखकर कहा – ‘मार डालो इसे।’

घटना 23 मई की है, जब सोनम और राजा हनीमून पर शिलॉन्ग पहुंचे थे। पुलिस के मुताबिक, सोनम ने पहले से ही अपने दोस्तों के साथ राजा की हत्या की साजिश रच रखी थी।

आरोपियों ने बनाई थी रेकी की रणनीति

आरोपी विशाल चौहान ने राजा के सिर पर पीछे से वार किया, जबकि दूसरा आरोपी आकाश राजपूत पास में किराए की बाइक से मौके की निगरानी कर रहा था। हत्या से पहले राजा की मोपेड भी छीन ली गई थी, जिससे पुलिस को सबूत जुटाने में मदद मिली।

हत्या के बाद भागी सोनम, यूपी में किया सरेंडर का प्लान

हत्या के तुरंत बाद सोनम उसी शाम गुवाहाटी रवाना हुई, और फिर ट्रेन से उत्तर प्रदेश की ओर चली गई। उसके ठिकानों की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पुलिस का कहना है कि सोनम ने अपने दोस्त राज कुशवाह की गिरफ्तारी की खबर मिलने के बाद ढाबे में सरेंडर का नाटक करने का मन बनाया।

फुलप्रूफ साजिश: होटल से सुबह 5:30 बजे चेक आउट का प्लान

साजिश इतनी सोच-समझकर रची गई थी कि सोनम के साथी शिलॉन्ग में अलग-अलग ठहरे, ताकि शक न हो। सोनम ने होम स्टे से सुबह 5:30 बजे चुपचाप चेकआउट का प्लान बनाया था, जिससे हत्याकांड को पर्यटक लूट जैसा दिखाया जा सके।

CDR से सोनम और राज की पुरानी दोस्ती का खुलासा

पुलिस जांच में सोनम और आरोपी राज कुशवाह के बीच पुराने संबंध सामने आए हैं। कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) से पता चला है कि दोनों के बीच लगातार संपर्क था। राज इस साजिश का हिस्सा होते हुए भी इंदौर में ही रहा, ताकि शक न हो।

गृह मंत्री ने की पुलिस की सराहना

मेघालय के गृह मंत्री प्रेस्टोन टेनसांग ने कहा कि स्थानीय पुलिस को गलत तरीके से बदनाम किया जा रहा था। अब पूरी सच्चाई सामने आ गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में हर साल लाखों पर्यटक आते हैं, इसलिए पुलिस ने इस केस को प्राथमिकता दी।

शादी के पांच दिन बाद रची गई थी हत्या की साजिश

राजा और सोनम की शादी 11 मई को हुई थी और 16 मई से ही सोनम ने हत्या की योजना बनानी शुरू कर दी थी। 23 मई को राजा की हत्या हुई और 2 जून को उसका शव बरामद किया गया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Jun 2025 By दैनिक जागरण

पति राजा की हत्या की मास्टरमाइंड निकली पत्नी सोनम, चीखकर कहा था – ‘मार डालो इसे’

Jagran Desk

घटना 23 मई की है, जब सोनम और राजा हनीमून पर शिलॉन्ग पहुंचे थे। पुलिस के मुताबिक, सोनम ने पहले से ही अपने दोस्तों के साथ राजा की हत्या की साजिश रच रखी थी।

आरोपियों ने बनाई थी रेकी की रणनीति

आरोपी विशाल चौहान ने राजा के सिर पर पीछे से वार किया, जबकि दूसरा आरोपी आकाश राजपूत पास में किराए की बाइक से मौके की निगरानी कर रहा था। हत्या से पहले राजा की मोपेड भी छीन ली गई थी, जिससे पुलिस को सबूत जुटाने में मदद मिली।

हत्या के बाद भागी सोनम, यूपी में किया सरेंडर का प्लान

हत्या के तुरंत बाद सोनम उसी शाम गुवाहाटी रवाना हुई, और फिर ट्रेन से उत्तर प्रदेश की ओर चली गई। उसके ठिकानों की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पुलिस का कहना है कि सोनम ने अपने दोस्त राज कुशवाह की गिरफ्तारी की खबर मिलने के बाद ढाबे में सरेंडर का नाटक करने का मन बनाया।

फुलप्रूफ साजिश: होटल से सुबह 5:30 बजे चेक आउट का प्लान

साजिश इतनी सोच-समझकर रची गई थी कि सोनम के साथी शिलॉन्ग में अलग-अलग ठहरे, ताकि शक न हो। सोनम ने होम स्टे से सुबह 5:30 बजे चुपचाप चेकआउट का प्लान बनाया था, जिससे हत्याकांड को पर्यटक लूट जैसा दिखाया जा सके।

CDR से सोनम और राज की पुरानी दोस्ती का खुलासा

पुलिस जांच में सोनम और आरोपी राज कुशवाह के बीच पुराने संबंध सामने आए हैं। कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) से पता चला है कि दोनों के बीच लगातार संपर्क था। राज इस साजिश का हिस्सा होते हुए भी इंदौर में ही रहा, ताकि शक न हो।

गृह मंत्री ने की पुलिस की सराहना

मेघालय के गृह मंत्री प्रेस्टोन टेनसांग ने कहा कि स्थानीय पुलिस को गलत तरीके से बदनाम किया जा रहा था। अब पूरी सच्चाई सामने आ गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में हर साल लाखों पर्यटक आते हैं, इसलिए पुलिस ने इस केस को प्राथमिकता दी।

शादी के पांच दिन बाद रची गई थी हत्या की साजिश

राजा और सोनम की शादी 11 मई को हुई थी और 16 मई से ही सोनम ने हत्या की योजना बनानी शुरू कर दी थी। 23 मई को राजा की हत्या हुई और 2 जून को उसका शव बरामद किया गया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/sonam-screamed-wife-sonam-who-came-out-of-the-mastermind/article-23796

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.