- Hindi News
- टॉप न्यूज़
- स्टालिन सरकार ने ₹4600 करोड़ का रेत घोटाला किया: अमित शाह का बड़ा आरोप, 2026 में तमिलनाडु और बंगाल म...
स्टालिन सरकार ने ₹4600 करोड़ का रेत घोटाला किया: अमित शाह का बड़ा आरोप, 2026 में तमिलनाडु और बंगाल में NDA सरकार बनाने का दावा
Jagran Desk
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को मदुरै में एक जनसभा को संबोधित करते हुए तमिलनाडु की स्टालिन सरकार पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मेरे पास डीएमके सरकार के भ्रष्टाचार की लंबी फेहरिस्त है, जिसमें ₹4600 करोड़ का रेत खनन घोटाला सबसे बड़ा उदाहरण है।
शाह ने दावा किया कि इस अवैध खनन का सीधा असर राज्य के गरीबों पर पड़ा, जिन्हें महंगे दामों पर रेत खरीदनी पड़ी ताकि सत्ताधारी दल को फायदा हो सके। उन्होंने कहा कि मैं इन भ्रष्टाचारियों पर ज़्यादा समय नहीं गंवाना चाहता, जनता खुद इनके खिलाफ फैसला करेगी।
DMK सरकार को हटाने की दिशा में बड़ा कदम
भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शाह ने मदुरै को परिवर्तन की भूमि बताया और कहा कि यह सम्मेलन डीएमके को हटाकर राज्य में नई सरकार लाने का पहला बड़ा कदम है।
उन्होंने विश्वास जताया कि 2026 के विधानसभा चुनावों में NDA न केवल तमिलनाडु बल्कि पश्चिम बंगाल में भी सरकार बनाएगी।
मोदी सरकार के साहसी फैसलों का जिक्र
शाह ने आतंकवाद के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि पहलगाम में निर्दोष नागरिकों की धार्मिक पहचान पूछकर की गई हत्याओं का जवाब मोदी सरकार ने पाकिस्तान में घुसकर दिया। हमारी सेना ने सीमा पार जाकर आतंकियों के ठिकानों को तबाह कर दिया।
DMK पर दलितों और महिलाओं पर अत्याचार का आरोप
उन्होंने आगे कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव भ्रष्टाचार, दलितों और महिलाओं पर हुए अत्याचारों जैसे मुद्दों पर लड़ा जाएगा। लोगों को डीएमके से जवाब चाहिए और NDA को इस बार जनता का पूरा समर्थन मिलेगा।
BJP-AIADMK गठबंधन फिर सक्रिय
अमित शाह ने हाल ही में चेन्नई में AIADMK प्रमुख ई. पलानीस्वामी के साथ गठबंधन की घोषणा की थी। उन्होंने बताया कि 2026 के चुनाव AIADMK के नेतृत्व में लड़े जाएंगे। सीटों का बंटवारा बाद में आपसी सहमति से तय होगा।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भाजपा AIADMK के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करेगी और दोनों दलों का यह गठबंधन तमिलनाडु की राजनीति में नई दिशा देगा।
अन्नामलाई की जगह नयनार नागेंद्रन
शाह ने यह भी संकेत दिया कि पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में तिरुनेलवेली से विधायक नयनार नागेंद्रन को जिम्मेदारी दी जा सकती है। वे पहले AIADMK में भी रह चुके हैं, जिससे गठबंधन को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए