मोतिहारी में STF का एनकाउंटर: दो अपराधी ढेर, मुठभेड़ में एक जवान शहीद

नेशनल न्यूज

On

पुलिस को फोन कर दी थी बड़ी धमकी—‘गुंडई क्या होती है दिखा देंगे’; चकिया इलाके में देर रात हुई मुठभेड़

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में सोमवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो कुख्यात बदमाश मारे गए, जबकि स्पेशल टास्क फोर्स (STF) का एक जवान शहीद हो गया। यह मुठभेड़ चकिया थाना क्षेत्र के रामडीहा गांव में करीब रात 2:30 बजे हुई। पुलिस ने मारे गए अपराधियों की पहचान कुंदन ठाकुर और प्रियांशु दुबे के रूप में की है। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत कई आपराधिक मामले दर्ज थे।

मुठभेड़ में शहीद हुए जवान की पहचान श्रीराम यादव (31) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार घटनास्थल से एक कार्बाइन, दो पिस्टल, दो कट्टा, पांच जिंदा कारतूस और 17 खोखे बरामद किए गए हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो अन्य लोगों—उज्ज्वल कुमार और संत कुमार तिवारी—को भी हिरासत में लिया है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मुठभेड़ से एक दिन पहले ही मुख्य आरोपी कुंदन ठाकुर ने चकिया थाने के एडिशनल एसएचओ गौरव कुमार को फोन कर धमकी दी थी। उसने नेपाल के नंबर से कॉल कर कहा था कि “अगली खबर में 10-15 पुलिसकर्मियों की मौत होगी” और “गुंडई क्या होती है, पूरे शहर को दिखा देंगे।” धमकी के बाद पुलिस ने कॉल ट्रेस करना शुरू किया और आरोपियों की लोकेशन का पता लगाया।

सोमवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि कुंदन ठाकुर अपने साथियों के साथ चकिया के सिहोरवा गांव में एक घर में छिपा हुआ है। इसके बाद SDPO संतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस और STF की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। करीब 20 से 25 पुलिसकर्मियों की टीम ने घर को घेर लिया।

बताया गया कि सबसे आगे चल रहे कॉन्स्टेबल श्रीराम यादव ने दरवाजा खटखटाया। कुछ देर बाद घर का दरवाजा खुला, लेकिन अचानक घर की लाइट बंद हो गई और अंदर से अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पहली गोली श्रीराम यादव के सीने और दूसरी कमर में लगी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और दोनों ओर से लगभग 20 से 30 राउंड फायरिंग हुई।

करीब दस मिनट तक चली गोलीबारी में कुंदन ठाकुर और प्रियांशु दुबे भी घायल हो गए। पुलिस उन्हें अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घायल जवान श्रीराम यादव ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और डीआईजी मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों अपराधियों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है और वे हाल के दिनों में इलाके में कई आपराधिक घटनाओं में सक्रिय थे। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

-----------------

www.dainikjagranmpcg.com
17 Mar 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/stf-encounter-in-motihari-two-criminals-killed-one-soldier-martyred/article-48308

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.