यूपी: नोएडा पुलिस की दबिश पर पथराव-फायरिंग, कांस्टेबल सौरभ की गोली लगने से मौत

गाजियाबाद।

राष्ट्रीय राजधानी के पास गाजियाबाद में रविवार की रात नोएडा पुलिस की टीम द्वारा मसूरी थाना क्षेत्र के नाहल गांव में दबिश के दौरान बदमाशों ने पथराव और गोलीबारी कर दी।

इस हमले में नोएडा पुलिस के कांस्टेबल सौरभ को गोली लग गई, जिनका इलाज यशोदा अस्पताल में चल रहा था, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, इस हमले का मुख्य आरोपी कादिर था, जो कई आपराधिक मामलों में वांछित चल रहा था। पुलिस टीम जैसे ही कादिर के घर के बाहर पहुंची, तभी अचानक स्थानीय लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इस हमले में न केवल पथराव और फायरिंग हुई, बल्कि पुलिस के एक दरोगा की पिस्टल भी लूट ली गई।

गाजियाबाद के डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि नोएडा फेज तीन थाने के दरोगा सचिन ने मसूरी थाना में बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। इसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीसीपी ने यह भी बताया कि मसूरी थाना क्षेत्र में पहले भी पुलिस पर हमले हो चुके हैं, जिसमें डेढ़ साल पहले भी नोएडा पुलिस को एक बदमाश की गिरफ्तारी के लिए दबिश देते समय हमला झेलना पड़ा था।

हालांकि, पुलिस ने घटनास्थल पर भारी संख्या में बल तैनात कर दिया है और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए सघन दबिश तेज कर दी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 May 2025 By दैनिक जागरण

यूपी: नोएडा पुलिस की दबिश पर पथराव-फायरिंग, कांस्टेबल सौरभ की गोली लगने से मौत

गाजियाबाद।

इस हमले में नोएडा पुलिस के कांस्टेबल सौरभ को गोली लग गई, जिनका इलाज यशोदा अस्पताल में चल रहा था, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, इस हमले का मुख्य आरोपी कादिर था, जो कई आपराधिक मामलों में वांछित चल रहा था। पुलिस टीम जैसे ही कादिर के घर के बाहर पहुंची, तभी अचानक स्थानीय लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इस हमले में न केवल पथराव और फायरिंग हुई, बल्कि पुलिस के एक दरोगा की पिस्टल भी लूट ली गई।

गाजियाबाद के डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि नोएडा फेज तीन थाने के दरोगा सचिन ने मसूरी थाना में बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। इसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीसीपी ने यह भी बताया कि मसूरी थाना क्षेत्र में पहले भी पुलिस पर हमले हो चुके हैं, जिसमें डेढ़ साल पहले भी नोएडा पुलिस को एक बदमाश की गिरफ्तारी के लिए दबिश देते समय हमला झेलना पड़ा था।

हालांकि, पुलिस ने घटनास्थल पर भारी संख्या में बल तैनात कर दिया है और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए सघन दबिश तेज कर दी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/stone-pelting-firing-constable-saurabh-dies-due-to-bullet-on/article-22197

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.