- Hindi News
- टॉप न्यूज़
- दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर खड़ी बस में अचानक आग, एअर इंडिया का विमान बाल-बाल बचा
दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर खड़ी बस में अचानक आग, एअर इंडिया का विमान बाल-बाल बचा
Jagran Desk
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 पर मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एअर इंडिया SATS एयरपोर्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की एक बस में अचानक आग लग गई।
यह बस एयर इंडिया के विमान के ठीक पास खड़ी थी। गनीमत रही कि आग लगने के समय बस में कोई यात्री मौजूद नहीं था और समय रहते फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ ही मिनटों में बस पूरी तरह आग की लपटों में घिर गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घटना की सूचना एयरपोर्ट प्रशासन को दी। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बस पूरी तरह जलती हुई नजर आ रही है।
फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर तत्काल कार्रवाई की और आग को फैलने से रोक लिया। एयर इंडिया का विमान, जो बस के पास खड़ा था, पूरी तरह सुरक्षित बताया गया है।
घटना के बाद दिल्ली एयरपोर्ट प्राधिकरण ने बयान जारी करते हुए कहा कि दोपहर लगभग 12 बजे ग्राउंड हैंडलिंग कंपनी की एक बस में आग लगी थी। फायर टीम ने कुछ ही मिनटों में आग बुझा दी और किसी भी उड़ान सेवा पर इसका असर नहीं पड़ा है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। जांच जारी है।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए