टीम इंडिया इतिहास रच दिया, पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप जीता

Sports News

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अध्याय जोड़ते हुए पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया। डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 298 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में अफ्रीकी टीम 246 रन पर सिमट गई। भारत की जीत में बल्लेबाजों के साथ गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया।

शैफाली और दीप्ति की दमदार पारियां, मिला शानदार ओपनिंग स्टार्ट

फाइनल में भारत की शुरुआत बेहद शानदार रही। ओपनर शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए 104 रन की मजबूत साझेदारी की।

  • स्मृति मंधाना: 45 रन (58 गेंद)

  • शैफाली वर्मा: 87 रन (78 गेंद, 7 चौके, 2 छक्के)

जेमिमा रोड्रिग्स 24 रन ही बना सकीं, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर 20 रन बनाकर आउट हुईं। मध्यक्रम में ऋचा घोष ने 34 रन का अहम योगदान दिया।

ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने शानदार 58 रन बनाए और बाद में गेंद से भी कमाल कर दिखाया। साउथ अफ्रीका की ओर से आयबोंगा खाका ने 3 विकेट झटके।

लौरा वोल्वार्ड्ट का शतक बेकार, दीप्ति शर्मा की घातक गेंदबाजी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत भी अच्छी रही। ब्रिट्स और कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने पहले विकेट के लिए 51 रन जोड़े।

  • तैजमिन ब्रिट्स: 23 रन

  • लौरा वोल्वार्ड्ट: 101 रन (98 गेंद, 11 चौके, 1 छक्का)

वोल्वार्ड्ट ने संघर्ष करते हुए शतक जमाया, लेकिन टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सकीं। भारत की गेंदबाजी के सामने बाकी बल्लेबाज लड़खड़ा गईं।

दीप्ति शर्मा ने गेंदबाजी में कमाल करते हुए 5 विकेट झटके और मैच की हीरो बनकर उभरीं।

ऐतिहासिक जीत के साथ भारत का सपना हुआ पूरा

महिला क्रिकेट इतिहास में यह पहली बार है जब टीम इंडिया ने वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीती है। घरेलू मैदान पर मिला यह गौरवशाली खिताब करोड़ों भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए यादगार पल बन गया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Nov 2025 By दैनिक जागरण

टीम इंडिया इतिहास रच दिया, पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप जीता

Sports News

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अध्याय जोड़ते हुए पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया। डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 298 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में अफ्रीकी टीम 246 रन पर सिमट गई। भारत की जीत में बल्लेबाजों के साथ गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया।

शैफाली और दीप्ति की दमदार पारियां, मिला शानदार ओपनिंग स्टार्ट

फाइनल में भारत की शुरुआत बेहद शानदार रही। ओपनर शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए 104 रन की मजबूत साझेदारी की।

  • स्मृति मंधाना: 45 रन (58 गेंद)

  • शैफाली वर्मा: 87 रन (78 गेंद, 7 चौके, 2 छक्के)

जेमिमा रोड्रिग्स 24 रन ही बना सकीं, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर 20 रन बनाकर आउट हुईं। मध्यक्रम में ऋचा घोष ने 34 रन का अहम योगदान दिया।

ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने शानदार 58 रन बनाए और बाद में गेंद से भी कमाल कर दिखाया। साउथ अफ्रीका की ओर से आयबोंगा खाका ने 3 विकेट झटके।

लौरा वोल्वार्ड्ट का शतक बेकार, दीप्ति शर्मा की घातक गेंदबाजी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत भी अच्छी रही। ब्रिट्स और कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने पहले विकेट के लिए 51 रन जोड़े।

  • तैजमिन ब्रिट्स: 23 रन

  • लौरा वोल्वार्ड्ट: 101 रन (98 गेंद, 11 चौके, 1 छक्का)

वोल्वार्ड्ट ने संघर्ष करते हुए शतक जमाया, लेकिन टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सकीं। भारत की गेंदबाजी के सामने बाकी बल्लेबाज लड़खड़ा गईं।

दीप्ति शर्मा ने गेंदबाजी में कमाल करते हुए 5 विकेट झटके और मैच की हीरो बनकर उभरीं।

ऐतिहासिक जीत के साथ भारत का सपना हुआ पूरा

महिला क्रिकेट इतिहास में यह पहली बार है जब टीम इंडिया ने वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीती है। घरेलू मैदान पर मिला यह गौरवशाली खिताब करोड़ों भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए यादगार पल बन गया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/team-india-created-history-and-won-the-womens-odi-world/article-36892

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.