गैंगरेप और लव जिहाद के विरोध में भीलवाड़ा बंद, सड़कों पर पुलिस जवानों की टीम तैनात

JAGRAN DESK

लव जिहाद और गैंगरेप की घटनाओं के विरोध में भीलवाड़ा जिला मुख्यालय आज शाम पांच तक बंद रखा गया है। इस बंद को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर खास इंतजाम किए हैं।

राजस्थान:सकल हिंदू समाज के आह्वान पर सोमवार को भीलवाड़ा जिला मुख्यालय शाम पांच तक बंद रखा गया है। ब्यावर जिले के बिजयनगर कस्बे में नाबालिक बालिकाओं को प्रेम के जाल में फंसा कर शोषण करने और भीलवाड़ा शहर में गैंगरेप की घटनाओं के विरोध में ये बंद रखा गया है। इस बंद को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर खास इंतजाम किए हैं।

जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। वहीं, भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की भारी तैनाती की है। साथ ही, अभय कमांड सेंटर से शहर में लगे सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से शहर की निगरानी की जा रही है।

भीलवाड़ा एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन ने शांतिपूर्ण बंद को लेकर लोगों से अपील की थी। वे किसी प्रकार की जबरदस्ती न करें और खुद की इच्छा से बंद में शामिल हों। उन्होंने यह भी बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन के जरिए निगरानी की जा रही है और पूरे शहर की स्थिति पर अभय कमांड सेंटर से नजर रखी जा रही है। इस बंद के दौरान पुलिस की 500 जवानों की टीम तैनात की गई है, साथ ही सीनियर अधिकारी भी फील्ड में मौजूद हैं।

सकल हिंदू समाज के लोग हाथों में भगवा झंडा लेकर शहर में रैली के रूप में निकल रहे हैं और शहर के विभिन्न क्षेत्रों में प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बंद को लेकर पेट्रोल पंप, चाय की थड़ियां और निजी विद्यालय भी बंद रहे हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से सर्व हिंदू समाज के लोगों ने इस बंद में समर्थन देने की अपील की थी, जिसे लेकर आज शहर में व्यापक बंद देखा जा रहा है।

सकल हिंदू समाज के लोगों ने निकाली रैली

सकल हिंदू समाज के लोगों ने निकाली रैली

संत समाज का बयान

राजस्थान संत समाज के अध्यक्ष एवं हरी सेवा उदासीन आश्रम के महामंडलेश्वर महंत हंसराम ने कहा कि इस बंद का मुख्य कारण ब्यावर जिले के बिजयनगर कस्बे में नाबालिक बालिकाओं का शोषण और भीलवाड़ा में घटित गैंगरेप की घटनाएं हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं में लव जिहाद और धर्म परिवर्तन जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं, जिसके कारण बालिकाओं को धमकियां भी मिल रही हैं।

महंत हंसराम ने बताया कि संत समाज ने पूर्व में इस मामले को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा था। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील करते हुए कहा कि इस मामले में दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए और सीबीआई जांच करवाई जाए, ताकि इन मामलों का पूरा पर्दाफाश हो सके।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Mar 2025 By दैनिक जागरण

गैंगरेप और लव जिहाद के विरोध में भीलवाड़ा बंद, सड़कों पर पुलिस जवानों की टीम तैनात

JAGRAN DESK

राजस्थान:सकल हिंदू समाज के आह्वान पर सोमवार को भीलवाड़ा जिला मुख्यालय शाम पांच तक बंद रखा गया है। ब्यावर जिले के बिजयनगर कस्बे में नाबालिक बालिकाओं को प्रेम के जाल में फंसा कर शोषण करने और भीलवाड़ा शहर में गैंगरेप की घटनाओं के विरोध में ये बंद रखा गया है। इस बंद को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर खास इंतजाम किए हैं।

जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। वहीं, भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की भारी तैनाती की है। साथ ही, अभय कमांड सेंटर से शहर में लगे सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से शहर की निगरानी की जा रही है।

भीलवाड़ा एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन ने शांतिपूर्ण बंद को लेकर लोगों से अपील की थी। वे किसी प्रकार की जबरदस्ती न करें और खुद की इच्छा से बंद में शामिल हों। उन्होंने यह भी बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन के जरिए निगरानी की जा रही है और पूरे शहर की स्थिति पर अभय कमांड सेंटर से नजर रखी जा रही है। इस बंद के दौरान पुलिस की 500 जवानों की टीम तैनात की गई है, साथ ही सीनियर अधिकारी भी फील्ड में मौजूद हैं।

सकल हिंदू समाज के लोग हाथों में भगवा झंडा लेकर शहर में रैली के रूप में निकल रहे हैं और शहर के विभिन्न क्षेत्रों में प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बंद को लेकर पेट्रोल पंप, चाय की थड़ियां और निजी विद्यालय भी बंद रहे हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से सर्व हिंदू समाज के लोगों ने इस बंद में समर्थन देने की अपील की थी, जिसे लेकर आज शहर में व्यापक बंद देखा जा रहा है।

सकल हिंदू समाज के लोगों ने निकाली रैली

सकल हिंदू समाज के लोगों ने निकाली रैली

संत समाज का बयान

राजस्थान संत समाज के अध्यक्ष एवं हरी सेवा उदासीन आश्रम के महामंडलेश्वर महंत हंसराम ने कहा कि इस बंद का मुख्य कारण ब्यावर जिले के बिजयनगर कस्बे में नाबालिक बालिकाओं का शोषण और भीलवाड़ा में घटित गैंगरेप की घटनाएं हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं में लव जिहाद और धर्म परिवर्तन जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं, जिसके कारण बालिकाओं को धमकियां भी मिल रही हैं।

महंत हंसराम ने बताया कि संत समाज ने पूर्व में इस मामले को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा था। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील करते हुए कहा कि इस मामले में दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए और सीबीआई जांच करवाई जाए, ताकि इन मामलों का पूरा पर्दाफाश हो सके।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/team-of-police-personnel-posted-on-bhilwara-closed-roads-to/article-13407

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.