दिल्ली: डियर पार्क में पेड़ से लटकता मिला किशोर और किशोरी का शव, सुसाइड की आशंका

Jagran Desk

राजधानी दिल्ली के साउथ-वेस्ट जिले में स्थित डियर पार्क ने किशोर और किशोरी का शव मिला है। दोनों का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला। फिलहाल पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है। मामले की जांच की जा रही है।

दिल्ली के साउथ वेस्ट जिले के डियर पार्क में एक लड़के और लड़की के शव पेड़ से लटके मिले। शुरुआती जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही हैं। वहीं डियर पार्क में पेड़ से लड़के और लड़की का शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को पेड़ से नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस का कहना है कि कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

गार्ड ने पुलिस को दी सूचना

दरअसल, पूरा मामला दक्षिण दिल्ली के हौज खास इलाके के डियर पार्क का है। यहां रविवार सुबह एक किशोर और किशोरी का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला। पुलिस ने मामले में आत्महत्या की आशंका जताई है। पुलिस के अनुसार, डियर पार्क के एक सुरक्षा गार्ड ने सुबह छह बजकर 31 मिनट पर पीसीआर को फोन कर शव मिलने की सूचना दी। पुलिस ने बताया कि मृतक किशोर और किशोरी की उम्र करीब 17 वर्ष है। किशोर ने काले रंग की टी-शर्ट और नीले रंगे की जींस पहनी हुई थी तथा किशोरी ने हरे रंग के कपड़े पहने थे। 

एक ही रस्सी से लगाई फांसी

एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। अब तक कोई 'सुसाइड नोट' बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं और मामले में जांच जारी है। यह भी पता चला है कि लड़के और लड़की ने पेड़ की टहनी पर एक ही नायलॉन की रस्सी से फांसी लगाई थी। मौके पर क्राइम ब्रांच की टीम को भी निरीक्षण के लिए बुलाया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Mar 2025 By दैनिक जागरण

दिल्ली: डियर पार्क में पेड़ से लटकता मिला किशोर और किशोरी का शव, सुसाइड की आशंका

Jagran Desk

दिल्ली के साउथ वेस्ट जिले के डियर पार्क में एक लड़के और लड़की के शव पेड़ से लटके मिले। शुरुआती जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही हैं। वहीं डियर पार्क में पेड़ से लड़के और लड़की का शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को पेड़ से नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस का कहना है कि कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

गार्ड ने पुलिस को दी सूचना

दरअसल, पूरा मामला दक्षिण दिल्ली के हौज खास इलाके के डियर पार्क का है। यहां रविवार सुबह एक किशोर और किशोरी का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला। पुलिस ने मामले में आत्महत्या की आशंका जताई है। पुलिस के अनुसार, डियर पार्क के एक सुरक्षा गार्ड ने सुबह छह बजकर 31 मिनट पर पीसीआर को फोन कर शव मिलने की सूचना दी। पुलिस ने बताया कि मृतक किशोर और किशोरी की उम्र करीब 17 वर्ष है। किशोर ने काले रंग की टी-शर्ट और नीले रंगे की जींस पहनी हुई थी तथा किशोरी ने हरे रंग के कपड़े पहने थे। 

एक ही रस्सी से लगाई फांसी

एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। अब तक कोई 'सुसाइड नोट' बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं और मामले में जांच जारी है। यह भी पता चला है कि लड़के और लड़की ने पेड़ की टहनी पर एक ही नायलॉन की रस्सी से फांसी लगाई थी। मौके पर क्राइम ब्रांच की टीम को भी निरीक्षण के लिए बुलाया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/teenager-and-teenage-body-found-hanging-from-tree-in-delhi/article-15102

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.