- Hindi News
- टॉप न्यूज़
- पहलगाम आतंकी हमले में 26 की मौत, अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि, PM मोदी ने सऊदी दौरा छोड़ा, एयरपोर्ट प...
पहलगाम आतंकी हमले में 26 की मौत, अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि, PM मोदी ने सऊदी दौरा छोड़ा, एयरपोर्ट पर की आपात बैठक
Jagran Desk
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में मंगलवार को हुए एक दर्दनाक आतंकी हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की जान चली गई, जबकि 13 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। यह हमला ऐसे समय हुआ है जब कश्मीर घाटी पर्यटन सीजन और आगामी अमरनाथ यात्रा की तैयारियों में व्यस्त थी। आतंकियों ने पर्यटकों की एक बस को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग की, जिससे घाटी एक बार फिर दहशत के साये में आ गई है। श्रीनगर में मृतकों को अमित शाह ने श्रद्धांजलि दी।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले 26 मासूम नागरिकों को बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने श्रीनगर पुलिस मुख्यालय में भावभीनी श्रद्धांजलि दी। शवों को जब ताबूतों में लाया गया, तो वहां मौजूद हर आंख नम हो उठी। गमगीन माहौल में गृह मंत्री ने ताबूतों पर पुष्पचक्र अर्पित कर दिवंगतों को अंतिम विदाई दी।
सेना का जवाब: दो आतंकी ढेर, सघन तलाशी अभियान जारी
घटना के बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई में तेजी दिखाई है। बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर कर दिए गए हैं। यह आतंकी घुसपैठ की कोशिश में लगे थे, जिन्हें सेना ने समय रहते ही मार गिराया। ऑपरेशन अभी भी जारी है और पहलगाम, बैसरन और अनंतनाग में सेना, CRPF और जम्मू-कश्मीर पुलिस संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चला रही हैं।
प्रधानमंत्री और गृहमंत्री की सक्रियता
घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब की अपनी यात्रा बीच में छोड़कर भारत लौट आए हैं। गृहमंत्री अमित शाह जल्द ही सीसीएस की उच्चस्तरीय बैठक करेंगे। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी हालात की निगरानी कर रहे हैं और सुरक्षा बलों को पूरी ताकत से कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।
पहली बार पर्यटकों को बनाया गया निशाना
पहलगाम हमले को पुलवामा हमले के बाद का सबसे बड़ा आतंकी हमला माना जा रहा है। यह पहली बार है जब कश्मीर में पर्यटकों को इस तरह से निशाना बनाया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आतंकियों ने हमले से पहले जगह की रेकी की थी। जिस स्थान पर हमला हुआ, वह पहलगाम से केवल चार किलोमीटर दूर है, जहां आमतौर पर पर्यटकों की भारी भीड़ रहती है।
हमले की जिम्मेदारी TRF ने ली, विदेशी आतंकियों की भूमिका संदिग्ध
इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के फ्रंट संगठन TRF ने ली है। सूत्रों के अनुसार, इस हमले में चार विदेशी आतंकियों के शामिल होने की संभावना है। जांच एजेंसियां स्थानीय सहयोग की भी आशंका जता रही हैं।
नौसेना अधिकारी की शहादत, पूरे देश में शोक
इस हमले में भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की भी जान चली गई। नौसेना ने उनकी शहादत पर गहरा दुख जताते हुए कहा है कि इस कठिन समय में पूरा देश शहीदों के परिवारों के साथ खड़ा है।
वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजिये, या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।।
https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए