24 साल की बेटी ने पिता के गुप्तांग पर चाकू से किया हमला, वजह जानकर दंग रह जाएंगे

JAGRAN DESK

मुंबई से सटे नालासोपारा में एक बेटी ने अपने ही पिता के गुप्तांग पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में पिता बुरी तरह घायल हुआ है।

पिता और बेटी का रिश्ता बेहद पवित्र माना जाता है लेकिन अगर यही रिश्ता शर्मसार हो जाए तो इंसानियत से भरोसा उठने लगता है। मुंबई से सटे नालासोपारा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां अपने पिता के यौन उत्पीड़न से परेशान होकर एक बेटी ने उस पर चाकू से हमला किया है। 

क्या है पूरा मामला?

पिता द्वारा किए जा रहे यौन उत्पीड़न से तंग आकर लड़की ने सौतेले पिता पर चाकू से हमला किया। लड़की ने पिता के गुप्तांग पर भी हमला किया। पुलिस ने लड़की को हिरासत में लिया है और घायल हुए 56 वर्षीय सौतेले पिता को कांदिवली के शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया है।

प्राथमिक रूप से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना मुंबई से सटे नालासोपारा की है। यहां एक साल से लगातार सौतेले पिता के शारीरिक शोषण से तंग आकर 24  साल की बेटी ने चाकू से सौतेले पिता पर हमला कर दिया। लड़की ने सौतेले पिता के प्राइवेट पार्ट पर भी हमला किया। 

यह घटना सोमवार दोपहर करीब तीन बजे संतोष भुवन इलाके में घटी। इस घटना में शख्स गंभीर रूप से घायल है और उसे मुंबई के शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले के बाद आरोपी बेटी खून से लथपथ चाकू लेकर सड़क पर खड़ी थी, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

पुलिस ने बताया कि लड़की की मां ने दूसरी शादी की थी और उसका सौतेला पिता लगभग पिछले 1 साल से लड़की का यौन उत्पीड़न कर रहा था। इसके बाद तंग आकर लड़की ने यह कदम उठाया। सोमवार की दोपहर लड़की ने पिता की आंख पर पट्टी बांधी और उस पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान हमले में सौतेले पिता के प्राइवेट पार्ट पर भी वार किया गया। पिता बाहर की तरफ भागा लेकिन लड़की ने बाहर भी उसका पीछा किया और हमला किया। 

फिलहाल लड़की तूलिंज पुलिस की हिरासत में है। पुलिस ने बताया कि लड़की के बयान के आधार पर पिता के ऊपर भी मामला दर्ज किया गया है और लड़की पर भी FIR रजिस्टर कर ली गई है। 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Mar 2025 By दैनिक जागरण

24 साल की बेटी ने पिता के गुप्तांग पर चाकू से किया हमला, वजह जानकर दंग रह जाएंगे

JAGRAN DESK

पिता और बेटी का रिश्ता बेहद पवित्र माना जाता है लेकिन अगर यही रिश्ता शर्मसार हो जाए तो इंसानियत से भरोसा उठने लगता है। मुंबई से सटे नालासोपारा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां अपने पिता के यौन उत्पीड़न से परेशान होकर एक बेटी ने उस पर चाकू से हमला किया है। 

क्या है पूरा मामला?

पिता द्वारा किए जा रहे यौन उत्पीड़न से तंग आकर लड़की ने सौतेले पिता पर चाकू से हमला किया। लड़की ने पिता के गुप्तांग पर भी हमला किया। पुलिस ने लड़की को हिरासत में लिया है और घायल हुए 56 वर्षीय सौतेले पिता को कांदिवली के शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया है।

प्राथमिक रूप से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना मुंबई से सटे नालासोपारा की है। यहां एक साल से लगातार सौतेले पिता के शारीरिक शोषण से तंग आकर 24  साल की बेटी ने चाकू से सौतेले पिता पर हमला कर दिया। लड़की ने सौतेले पिता के प्राइवेट पार्ट पर भी हमला किया। 

यह घटना सोमवार दोपहर करीब तीन बजे संतोष भुवन इलाके में घटी। इस घटना में शख्स गंभीर रूप से घायल है और उसे मुंबई के शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले के बाद आरोपी बेटी खून से लथपथ चाकू लेकर सड़क पर खड़ी थी, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

पुलिस ने बताया कि लड़की की मां ने दूसरी शादी की थी और उसका सौतेला पिता लगभग पिछले 1 साल से लड़की का यौन उत्पीड़न कर रहा था। इसके बाद तंग आकर लड़की ने यह कदम उठाया। सोमवार की दोपहर लड़की ने पिता की आंख पर पट्टी बांधी और उस पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान हमले में सौतेले पिता के प्राइवेट पार्ट पर भी वार किया गया। पिता बाहर की तरफ भागा लेकिन लड़की ने बाहर भी उसका पीछा किया और हमला किया। 

फिलहाल लड़की तूलिंज पुलिस की हिरासत में है। पुलिस ने बताया कि लड़की के बयान के आधार पर पिता के ऊपर भी मामला दर्ज किया गया है और लड़की पर भी FIR रजिस्टर कर ली गई है। 

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/the-24-year-old-daughter-will-be-stunned-to-know/article-15336

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.