- Hindi News
- टॉप न्यूज़
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: NEET PG अब दो नहीं, एक ही पाली में होगी
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: NEET PG अब दो नहीं, एक ही पाली में होगी
JAGRAN DESK
मेडिकल स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा NEET PG 2025 को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि यह परीक्षा एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाए, जिससे परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और समानता सुनिश्चित हो सके।
दो पालियों की योजना को कोर्ट ने किया खारिज
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जानी थी, लेकिन इसे चुनौती देते हुए याचिकाएं दाखिल की गई थीं। इन याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए 30 मई को सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) को आदेश दिया कि 15 जून को होने वाली नीट पीजी परीक्षा एक ही पाली में आयोजित की जाए।
कोर्ट ने कहा कि परीक्षा के आयोजन में पारदर्शिता सर्वोपरि है और छात्रों को समान अवसर मिलना चाहिए। शीर्ष अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि परीक्षा के आयोजन में देरी का तर्क अस्वीकार्य है, क्योंकि अभी भी पर्याप्त समय है और NBE को केंद्रों की पहचान कर परीक्षा सुचारू रूप से कराने की व्यवस्था करनी चाहिए।
CBT मोड में होगी परीक्षा, सिटी स्लिप 2 जून को
NEET PG 2025 की परीक्षा 15 जून को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में देशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एग्जाम सिटी स्लिप 2 जून को भेजी जाएगी, हालांकि इसे वेबसाइट पर नहीं, बल्कि उम्मीदवारों के रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर जारी किया जाएगा। कैंडिडेट्स उसे डाउनलोड कर परीक्षा केंद्र की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
एडमिट कार्ड कब जारी होगा?
NEET PG 2025 के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से लगभग चार दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
ध्यान दें: बिना वैध एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसलिए सभी उम्मीदवार समय पर अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें और साथ लेकर पहुंचें।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए